स्कॉर्पियो में भरकर राजस्थान ले जा रहे थे 4 क्विंटल डोडाचूरा, नाहरगढ़ पुलिस ने पकड़ा

Total Views : 27
Zoom In Zoom Out Read Later Print

स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP13AG0627 में डोडाचूरा भरकर कचनारा की ओर से राजस्थान जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम फतेहगढ़ स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान कचनारा की ओर से आई संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

नाहरगढ़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से 4 क्विंटल डोडाचूरा जब्त किया है। मामले में राजस्थान के ओसियां निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जब्त डोडाचूरा की कीमत करीब 8 लाख रुपए तथा स्कॉर्पियो की कीमत करीब 20 लाख रुपए बताई गई है।

थाना प्रभारी निरीक्षक वरुण तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम को 26 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक MP13AG0627 में डोडाचूरा भरकर कचनारा की ओर से राजस्थान जाने वाला है। सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम फतेहगढ़ स्थित हनुमान मंदिर के पास नाकाबंदी की। इसी दौरान कचनारा की ओर से आई संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन से 4 क्विंटल डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने डोडाचूरा और तस्करी में प्रयुक्त स्कॉर्पियो को जब्त कर आरोपी जवाहरीलाल विश्नोई पिता चौथाराम विश्नोई निवासी ओसियां, जिला जोधपुर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना नाहरगढ़ में अपराध एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है। 

See More

Latest Photos