मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गांधीसागर अभ्यारण्य में छोड़ी मादा चिता,अब चार चीते, राधा नाम दिया

Total Views : 20
Zoom In Zoom Out Read Later Print

मुख्यमंत्री ने सॉफ्ट रिलीज बाड़े में छोड़ा; कूनो के बाद देश का दूसरा प्रमुख चीता आवास बना गांधीसागर

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर

गांधीसागर वन्य अभयारण्य में रविवार को एक और मादा चीता के पहुंचने के अवसर साथ चीतों की संख्या चार हो गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम गांधीसागर पहुंचकर कूनो से लाई गई मादा चीता सीसीबी2 को सॉफ्ट रिलीज बाड़े में छोड़ा। राधाष्टमी के अवसर पर नाम राधा रखा गया है। राधा के आने के बाद गांधीसागर में अब दो नर और दो मादा चीते हो गए हैं। इनमें नर चीते प्रभास और पावक तथा मादा चीते धीरा और राधा शामिल हैं। इससे गांधीसागर में चीता पुनर्वास परियोजना को एक और महत्वपूर्ण बढ़ावा मिला है। गांधीसागर को कूनो के बाद देश के दूसरे प्रमुख चीता आवास के रूप में विकसित किया जा रहा है। अप्रैल 2025 में नर चीते प्रभास और पावक को गांधीसागर लाया गया था। इसके बाद मादा चीता धीरा को यहां रखा गया। अब राधा के आने से यहां चीतों की संख्या चार हो गई है।चीतों के लिए गांधीसागर में करीब 64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में संरक्षित आवास तैयार किया गया है। यहां सॉफ्ट रिलीज बाड़े के साथ चीतों की निगरानी और प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं विकसित की गई हैं। वन विभाग के कर्मचारियों और वन्यजीव गाइडों को भी चीतों की निगरानी एवं संरक्षण के लिए प्रशिक्षण दिया गया है।गांधीसागर में चीतों की संख्या बढ़ने से क्षेत्र में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। 

See More

Latest Photos