वारदात के बाद आरोपियों ने मामले को हादसा दिखाने के लिए शव को बाइक से ले जाकर सड़क किनारे खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए ईशाक खुद थाने पहुंचा और भाई के अचेत पड़े होने की सूचना देकर फरियादी बन गया।
मकान की रकम के लालच में रिश्तों का कत्ल, भाई-पत्नी ने साले संग मिलकर ईस्माईल को मार डाला
जनसंवाद न्यूज | मंदसौर
मंदसौर शहर मदारपुरा निवासी ईस्माईल उर्फ भुरा की हत्या का सनसनीखेज खुलासा नई आबादी थाना पुलिस ने 24 घंटे में कर दिया। हत्या की वजह मकान बेचने से मिलने वाली रकम और पारिवारिक विवाद सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक ईस्माईल के भाई मोहम्मद ईशाक, पत्नी मुस्कान और साले शाकिर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया। पहले ईस्माईल के सिर पर डंडे से वार किया गया, फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
वारदात के बाद आरोपियों ने मामले को हादसा दिखाने के लिए शव को बाइक से ले जाकर सड़क किनारे खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड के पास सुनसान जगह पर फेंक दिया गया। जिसका सीसीटीवी भी सामने आया है। इसके बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए ईशाक खुद थाने पहुंचा और भाई के अचेत पड़े होने की सूचना देकर फरियादी बन गया।
बयानों के विरोधाभास से खुला राज
जांच के दौरान ईशाक के बयानों में पुलिस को विरोधाभास नजर आए। तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल की जांच और पूछताछ के बाद पुलिस का शक गहराता गया। सख्ती से पूछताछ में हत्या की कड़ियां जुड़ती चली गईं।
मकान को लेकर भाइयों में था विवाद
पुलिस के अनुसार ईशाक मकान बेचना चाहता था, जबकि ईस्माईल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं ईस्माईल के शराब पीकर घर में विवाद करने से पत्नी मुस्कान भी परेशान थी।
15 सितंबर को मिला था शव
15 सितंबर को ईशाक ने पुलिस को सूचना दी थी कि ईस्माईल खिलचीपुरा-नालछा माता मंदिर रोड पर अचेत पड़ा है।डायल-112 से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में मामला संदिग्ध मौत का लगा, लेकिन मर्ग जांच और पोस्टमार्टम के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर 24 घंटे में अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर दिया।
भाई और पत्नी गिरफ्तार, साला फरार
पुलिस ने मोहम्मद ईशाक और मुस्कान को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं वारदात में शामिल बताया जा रहा शाकिर पिता बब्बू खां मेव, निवासी नई फतेहगढ़, फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese