भैसोदामंडी चौकी पुलिस ने 16 लाख की एमडी और 6.8 किलो डोडाचूरा के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Total Views : 61
Zoom In Zoom Out Read Later Print

भैसोदामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकपोस्ट के आगे आम रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम सरवर निवासी सुरेंद्र सिंह को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एमडी और डोडाचूरा बरामद हुआ।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
भैसोदामंडी पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 16 लाख रुपए कीमत की 160 ग्राम एमडी, 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा और बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जब्त की है।
भैसोदामंडी चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने चेकपोस्ट के आगे आम रोड पर घेराबंदी की। इस दौरान राजस्थान के झालावाड़ जिले के ग्राम सरवर निवासी सुरेंद्र सिंह को पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से एमडी और डोडाचूरा बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस विवेचना के दौरान मादक पदार्थ उपलब्ध कराने वाले संजीव कुमार निवासी जेताखेड़ी, थाना गंगधार, राजस्थान का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से मादक पदार्थ की तस्करी, सप्लाई और जुड़े अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

See More

Latest Photos