मंदसौर पुलिस ने बागरिया गैंग का किया पर्दाफाश, 5 राज्यों में 17 नकबजनी का खुलासा

Total Views : 14
Zoom In Zoom Out Read Later Print

मंदसौर में 8 वारदातें, 20 लाख के सोने-चांदी के जेवर बरामद; दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य फरार

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर

पांच राज्यों में 17 नकबजनी की वारदातों को अंजाम देने वाली बागरिया गैंग का मंदसौर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गैंग के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 20 लाख रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं।पुलिस के अनुसार गैंग के सदस्य पहले मकानों की रेकी करते थे। पानी मांगने या सामान रिपेयर करने के बहाने घर में घुसकर परिवार की दिनचर्या और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेते थे। मौका मिलते ही ताला तोड़कर जेवर-नकदी चोरी कर दूसरे शहर निकल जाते थे।एसपी विनोद कुमार मीना ने बताया कि 18 जुलाई को मंदसौर की हाउसिंग कॉलोनी में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस को गैंग के बारे में सुराग मिले। पूछताछ में आरोपियों ने मंदसौर में 8 सहित इंदौर, रतलाम, आगरा, उदयपुर, राजसमंद, नाथद्वारा, मालेगांव, धुलिया, दिल्ली और गुरुग्राम में वारदात करना स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवराम उर्फ हनुमान बागरिया और कालूराम बागरिया, दोनों निवासी अजमेर, के रूप में हुई है। इनके कब्जे से चोरी के जेवर के साथ दो टॉमी, इलेक्ट्रॉनिक कटर, ग्लव्स और प्लास्टिक प्लास जब्त किए गए हैं। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गैंग के चार आरोपियों पर मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली और हरियाणा में कुल 27 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें शिवराम पर अकेले 16 मामले दर्ज बताए गए हैं। गैंग के सांवरा, सूरज, मदनबौदिया उर्फ सांवरा और उमराव सहित अन्य आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। कार्रवाई में कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर, नाहरगढ़ थाना प्रभारी वरुण तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

See More

Latest Photos