खेलो इंडिया संवाद में युवाओं से खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण पर होगा संवाद

Total Views : 19
Zoom In Zoom Out Read Later Print

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं एवं खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त मंगलवार को सुबह 10:30 बजे राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर में होगा।

जनसंवाद न्यूज़ मंडसौर

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवाओं को खेल, फिटनेस और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने के उद्देश्य से ‘खेलो इंडिया संवाद – खेल की बात प्रधानमंत्री के साथ’ कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त को मंदसौर में किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से युवाओं एवं खिलाड़ियों को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन 27 अगस्त मंगलवार को सुबह 10:30 बजे राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मंदसौर में होगा। इसमें माय भारत एवं राष्ट्रीय सेवा योजना की सक्रिय भागीदारी रहेगी। जिले के युवाओं, खिलाड़ियों, स्वयंसेवकों एवं खेल गतिविधियों से जुड़े प्रतिभागियों को कार्यक्रम से जोड़ा जा रहा है।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ फिटनेस को जीवनशैली का हिस्सा बनाना और युवा शक्ति को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन का सीधा प्रसारण कार्यक्रम स्थल पर उपस्थित युवाओं एवं प्रतिभागियों के बीच किया जाएगा। इस दौरान खेल, फिटनेस, कौशल विकास, युवा नेतृत्व, स्वयंसेवा और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर युवाओं के साथ संवाद होगा। साथ ही खेलों को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने, खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रतिभाओं की पहचान एवं खिलाड़ी विकास तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर उनके सुझाव भी लिए जाएंगे।

कार्यक्रम स्थल पर माय भारत पंजीकरण अभियान के साथ युवाओं से सुझाव प्राप्त करने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता करेंगे। जिले के युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह आयोजन खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने तथा युवा शक्ति को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।

See More

Latest Photos