गुर्जर की इस नियुक्ति को मध्य प्रदेश के साथ-साथ मंदसौर क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
बंसीलाल गुर्जर बने भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ किसान नेता एवं राज्यसभा सांसद बंसीलाल गुर्जर को किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है। सोमवार को जारी भाजपा की राष्ट्रीय टीम की सूची में उनके नाम पर मुहर लगी। बंसीलाल गुर्जर मध्य प्रदेश भाजपा के प्रमुख किसान नेताओं में गिने जाते हैं। संगठन में उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं और वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। वर्ष 2024 में वे मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद निर्वाचित हुए थे।किसान संगठन में उनके लंबे अनुभव और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए भाजपा ने उन्हें किसान मोर्चा की राष्ट्रीय जिम्मेदारी सौंपी है। गुर्जर की इस नियुक्ति को मध्य प्रदेश के साथ-साथ मंदसौर क्षेत्र के लिए भी महत्वपूर्ण राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese