40 करोड़ की स्मैक के साथ अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का भंडाफोड़, महिला सहित 5 तस्कर गिरफ्तार

Total Views : 18
Zoom In Zoom Out Read Later Print

मंदसौर जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

मंदसौर जिले की नई आबादी थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 किलोग्राम अवैध ब्राउन शुगर (स्मैक) बरामद कर एक महिला सहित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराज्यीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 40 करोड़ रुपए बताई गई है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कार्रवाई की जानकारी देते हुए बताया कि नई आबादी थाना पुलिस को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ का लेन-देन होने वाला है। सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विनय बुंदेला एवं पुलिस बल ने सुनियोजित घेराबंदी कर कार्रवाई की। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से करीब 20 किलो ब्राउन शुगर बरामद की। साथ ही एक सुजुकी एस-क्रॉस और एक हुंडई क्रेटा कार, जिनकी कुल कीमत लगभग 33 लाख रुपए है, जब्त की गई। इसके अलावा सात मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार जब्त मोबाइल फोन की तकनीकी एवं साइबर जांच की जा रही है। जांच के माध्यम से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों और सप्लायरों तक पहुंचने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपी

हेमंत वर्मा (50), निवासी इंदौर

मोना सेन (48), निवासी इंदौर

राहुल मीणा (36), निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान)

सुभाष उर्फ पिंटू नाहर (46), निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान)

जितेंद्र उर्फ कारू मीणा (35), निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान)

फरार आरोपी अजीज उर्फ एजाज, निवासी प्रतापगढ़ (राजस्थान)

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना नई आबादी में अपराध क्रमांक 89/26 के तहत धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है तथा फरार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया

See More

Latest Photos