निजी परेशानियों से तंग आकर दंपती ने उठाया आत्मघाती कदम, दो बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

Total Views : 106
Zoom In Zoom Out Read Later Print

पुलिस के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें दंपती ने अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया और इसे निजी परेशानियों से जुड़ा निर्णय बताया।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

शहर में शुक्रवार शाम  एक दंपती ने जहरीला पदार्थ सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। दोनों को गंभीर हालत में निजी अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन उपचार के दौरान पत्नी और फिर पति की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान दुष्यंत सोनी और उनकी पत्नी उष्मिता सोनी जनता कॉलनी के रूप में हुई है। दोनों शहर से बाहर देव डूंगरी माताजी मंदिर क्षेत्र के पास कार में मिले थे। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां देर रात उष्मिता और शनिवार सुबह दुष्यंत ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दुष्यंत एक निजी फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थे, जबकि उनकी पत्नी शासकीय कॉलेज में अतिथि व्याख्याता थीं। घटना से पहले दोनों ने कुछ परिचितों और रिश्तेदारों को फोन तथा वीडियो कॉल किए थे। बातचीत के दौरान उन्होंने इशारों में अंतिम मुलाकात जैसी बातें कहीं, जिससे बाद में परिजनों को आशंका हुई। पुलिस के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें दंपती ने अपनी मौत के लिए किसी अन्य व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया और इसे निजी परेशानियों से जुड़ा निर्णय बताया। साथ ही उन्होंने परिवार और परिचितों को परेशान नहीं करने की बात भी लिखी।वायडी नगर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।परिजनों के अनुसार शुक्रवार शाम दोनों घर से मंदिर जाने की बात कहकर निकले थे और जल्द लौटने की बात कही थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिजन उनकी तलाश में जुटे। इसी बीच अस्पताल से सूचना मिलने पर परिवार वहां पहुंचा, लेकिन तब तक दोनों की हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। दंपती अपने पीछे दो बच्चों को छोड़ गए हैं। बेटी दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है, जबकि बेटा स्कूल में अध्ययनरत है। घटना के बाद परिवार गहरे सदमे में

See More

Latest Photos