पति की बेरहमी से हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर किए शव के टुकड़े, जेसीबी से गाड़ा

Total Views : 23
Zoom In Zoom Out Read Later Print

पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें गड्ढे में गाड़ दिया। मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई है, जो दुधाखेड़ी गांव का निवासी था। इस मामले में पुलिस ने पत्नी धापू बाई और उसके प्रेमी पंकज चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है।

मंदसौर (मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के दुधाखेड़ी गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और सबूत मिटाने के लिए शव के टुकड़े कर उन्हें गड्ढे में गाड़ दिया। मृतक की पहचान धनराज नाथ (39) के रूप में हुई है, जो दुधाखेड़ी गांव का निवासी था। इस मामले में पुलिस ने पत्नी धापू बाई और उसके प्रेमी पंकज चौधरी (40) को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, धापू बाई और पंकज चौधरी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, जिसकी जानकारी धनराज को लग गई थी। इसी को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। विवाद से परेशान होकर दोनों ने मिलकर धनराज की हत्या की साजिश रची।10 अप्रैल की रात पंकज चौधरी धनराज को अपने साथ किसी कार्यक्रम में ले गया। इसी दौरान दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की गई, लेकिन जब शव पूरी तरह नहीं जला तो उन्होंने सब्बल और तलवार से शव के टुकड़े कर दिए।अगले दिन पंकज ने खेत में काम के बहाने जेसीबी मशीन बुलवाई और गड्ढा खुदवाया। इसके बाद शव के टुकड़ों को गड्ढे में डालकर मिट्टी से ढक दिया। मृतक की बेटी दिलकश ने शनिवार को अपने पिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई और अपनी मां व पंकज पर शक जताया। वहीं बेटे नीतीश योगी और बहन करिश्मा ने भी पंकज पर हत्या का आरोप लगाया।रविवार रात पुलिस पूछताछ में मामला गहराया और गुमशुदगी का केस हत्या में बदल गया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।सोमवार को पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर गड्ढे से शव के टुकड़े बरामद किए। मौके से दो तलवार और एक सब्बल भी जब्त किए गए हैं। गरोठ SDOP विजय कुमार यादव ने बताया कि दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

See More

Latest Photos