यह सामग्री ट्रस्ट संचालक प्रदीप गनेड़ीवाल द्वारा “मन से मंदसौर” जिला स्तरीय प्रयोजन के माध्यम से भेंट की गई।
गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 81 शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत लगभग चार हजार विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
जिला प्रशासन मंदसौर की अभिनव पहल “मन से मंदसौर” के अंतर्गत गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नूतन स्टेडियम में एक प्रेरणादायी सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के 81 शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 4,000 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए। यह सामग्री ट्रस्ट संचालक प्रदीप गनेड़ीवाल द्वारा “मन से मंदसौर” जिला स्तरीय प्रयोजन के माध्यम से भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाना एवं समाजसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में सांसद सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, ट्रस्ट संचालक श्री प्रदीप गनेड़ीवाल सहित शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच से अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा घोषणा की गई कि शीघ्र ही जिले में “हॉकी वात्सल्य प्रीमियर लीग” का भव्य शुभारंभ किया जाएगा, जिसे फ्लड लाइट की व्यवस्था के साथ बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इससे मंदसौर जिले में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा। ट्रस्ट संचालक प्रदीप गनेड़ीवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष भी स्वेटर वितरण किया गया था और इस वर्ष नवाचार करते हुए जूतों का वितरण किया गया, जो बच्चों की वास्तविक आवश्यकता थी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese