मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार पलटी,2 की मौत 4 घायल, कार में सवार सभी प्रयागराज कुंभ मेले से वापस अपने घर अंकलेश्वर लौट रहे थे

Total Views : 284
Zoom In Zoom Out Read Later Print

गुजरात के अंकलेश्वर निवासी दंपति की मौत हो गई, 4 अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज कुंभ मेले से वापस अपने घर अंकलेश्वर लौट रहे थे। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा हुआ।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह एक कार बेकाबू होकर पलट गई। घटना शामगढ़ थाना क्षेत्र के हरिपुरा गांव के पास हुई। इस हादसा में गुजरात के अंकलेश्वर निवासी दंपति की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य लोग घायल हो गए। सभी लोग प्रयागराज कुंभ मेले से वापस अपने घर अंकलेश्वर लौट रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान नरेंद्र शर्मा (40) और उनकी पत्नी मीना शर्मा (35) के रूप में हुई है। नरेंद्र की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि मीना ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए लोगों में दंपति का 14 वर्षीय बेटा आयुष, मयूरी, ध्रुवी (मयूरी की बेटी) और कार चालक आदित्य शामिल हैं। घायलों को पहले मंदसौर के जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अहमदाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है, जहां दो लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।
 

See More

Latest Photos