दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह 4:30 बजे हादसा, हरियाणा से सांवरिया सेठ और खाटू श्याम दर्शन के लिए निकले थे
ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार कार, तीन की मौत; एक गंभीर घायल
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के करीब 4:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा गरोठ थाना क्षेत्र में हुआ। हरियाणा से सांवरिया सेठ और खाटू श्याम जी के दर्शन के लिए निकली तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।हादसे में गुड़गांव के सिकंदरपुर निवासी अरविंद अहीर (39), नाथूपुर निवासी बिन्दर अहीर (33) और राजस्थान के बहरोड़ थाना क्षेत्र के पहेल निवासी कैलाश चंद्र गुर्जर (34) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गुड़गांव निवासी जितेंद्र अहीर (40) गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे की सूचना मिलते ही गरोठ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटना का प्रकरण दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तीनों मृतकों के शव गरोठ सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाए गए हैं। परिजनों के गरोठ पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी और शव उन्हें सौंपे जाएंगे।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese