पूजा-पाठ और धन दुगना करने का झांसा, लाखों की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Total Views : 4
Zoom In Zoom Out Read Later Print

आरोपियों ने फरियादी को डराया कि पूजा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है और उसके परिवार को पैसे देने होंगे। भयभीत फरियादी से अलग-अलग किस्तों में 5 लाख 20 हजार रुपये और वसूल लिए गए।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

नोटों की बारिश कर धन दुगना करने का लालच देकर 7 लाख 70 हजार रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं।।पुलिस के अनुसार फरियादी वर्दीचन्द्र पिता गोपाल किर निवासी नंदावदा ने 20 अप्रैल को थाना अफजलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि करीब 7-8 माह पहले अमर सिंह निवासी शामगढ़ ने उसकी मुलाकात एक तथाकथित “गुरुजी” से करवाई थी, जो पूजा-पाठ के जरिए नोटों की बारिश कर धन दुगना करने का दावा करता था। आरोपियों ने ग्राम झावल के एक खेत में विशेष पूजा करवाई और पूजा के नाम पर 2 लाख 51 हजार रुपये ले लिए। बाद में कहा गया कि पूजा सफल नहीं हुई, इसलिए ओंकारेश्वर में दोबारा पूजा करनी पड़ेगी। इसके बाद फरियादी और उसकी पत्नी को अलग-अलग कारों में ओंकारेश्वर ले जाया गया, जहां घाट पर दोबारा पूजा करवाई गई। इसी दौरान एक व्यक्ति ने मरने का नाटक किया।।आरोपियों ने फरियादी को डराया कि पूजा के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है और उसके परिवार को पैसे देने होंगे। भयभीत फरियादी से अलग-अलग किस्तों में 5 लाख 20 हजार रुपये और वसूल लिए गए। कुछ समय बाद अमर सिंह ने शराब के नशे में फरियादी को बताया कि जिस व्यक्ति की मौत बताई गई थी, वह जिंदा है। इसके बाद जांच में पूरी साजिश का खुलासा हुआ। इस तरह आरोपियों ने कुल 7 लाख 70 हजार रुपये की ठगी की। पुलिस ने जांच के बाद थाना afzalpur में अपराध क्रमांक 113/2026 धारा 318(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच में “मरने का नाटक” करने वाले व्यक्ति की पहचान भैरूलाल कनारची के रूप में हुई, जो पहले भी ऐसे मामलों में जेल जा चुका है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वाहीद हुसैन ने गुरुजी बनकर धोखाधड़ी की, अमर सिंह ने फरियादी को जाल में फंसाया, जगदीश ने मृत व्यक्ति के नाम पर डराकर रुपये वसूले और भैरूलाल ने मरने का नाटक किया।पुलिस ने आरोपी जगदीश पिता गोवर्धनलाल सोलंकी निवासी कुचड़ौद तथा भैरूलाल पिता मांगीलाल कनारची निवासी कुचड़ौद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल मंदसौर भेज दिया गया। वहीं फरार आरोपी वाहीद हुसैन पिता मुबारिक शाह निवासी कुचड़ौद और अमर सिंह बागरी पिता रमेश बागरी निवासी झावल की तलाश जारी है।

See More

Latest Photos