दोगुनी कीमत पर सिलेंडर बेचने वाली द्वारका इंडेन गैस एजेंसी सील, कर्मचारी रंगे हाथ पकड़ा गया

Total Views : 12
Zoom In Zoom Out Read Later Print

जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए द्वारका इंडेन गैस एजेंसी को सील कर दिया। कार्रवाई खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें एजेंसी का कर्मचारी घनश्याम दोगुनी कीमत पर गैस सिलेंडर ब्लैक करते हुए मौके पर ही पकड़ा गया।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

 जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए द्वारका इंडेन गैस एजेंसी को सील कर दिया। कार्रवाई खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें एजेंसी का कर्मचारी घनश्याम दोगुनी कीमत पर गैस सिलेंडर ब्लैक करते हुए मौके पर ही पकड़ा गया। जिला आपूर्ति अधिकारी के अनुसार जांच के दौरान एजेंसी संचालक से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन वे दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सके। दस्तावेजों के अभाव और अनियमितताओं के चलते प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से एजेंसी को आगामी आदेश तक सील कर दिया। इस कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी शुभम पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर रोहित राणावत, तहसीलदार अभिषेक चौरसिया, जिला आपूर्ति अधिकारी नारायणसिंह चन्द्रावत एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी श्रीमती आराधना खड़िया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता होने के बावजूद बिना बुकिंग या अधिक कीमत पर सिलेंडर न खरीदें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति एलपीजी का अवैध भंडारण, कृत्रिम कमी पैदा करने या घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

See More

Latest Photos