नरेंद्र सरेंडर” और “गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सांकेतिक रूप से चूल्हे पर चाय बनाकर आम जनता की परेशानी को दर्शाया। वहीं नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का सांकेतिक प्रदर्शन भी किया।
गैस सिलेंडर की किल्लत व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, गांधी चौराहा से घंटाघर तक निकाला मार्च
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
शहर में घरेलू गैस सिलेंडरों की किल्लत, रसोई गैस के बढ़ते दाम और कमर्शियल सिलेंडरों की आपूर्ति बंद होने के विरोध में सोमवार को शहर ब्लॉक कांग्रेस व ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस मंदसौर के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया। सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कार्यालय पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद सभी कांग्रेसजन गांधी चौराहा से घंटाघर तक पैदल मार्च करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। इस दौरान “नरेंद्र सरेंडर” और “गैस की बढ़ी कीमतें वापस लो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसजनों ने सांकेतिक रूप से चूल्हे पर चाय बनाकर आम जनता की परेशानी को दर्शाया। वहीं नाली में पाइप डालकर गैस निकालने का सांकेतिक प्रदर्शन भी किया, जिसके माध्यम से सरकार की नीतियों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण आम आदमी महंगाई से परेशान है। रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और सिलेंडरों की किल्लत से जनता त्रस्त है। सरकार को तुरंत गैस की कीमतों में की गई वृद्धि वापस लेकर पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए। वहीं विधायक विपिन जैन ने कहा कि वर्तमान हालात में आम परिवार के लिए रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। गैस सिलेंडर महंगे होने से गरीब और मध्यम वर्ग की कमर टूट रही है। यदि सरकार ने जल्द ही कीमतें कम नहीं की और आपूर्ति सुचारु नहीं की, तो कांग्रेस पार्टी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता और कांग्रेसजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत ने किया, जबकि आभार ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा ने माना।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese