मृतक की पत्नी रुकसाना ने घटना को अंजाम दिया, जबकि सलमान खान और बबलु खान ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर मामले को दम घुटने से हुई मौत दर्शाने की कोशिश की।
मंदसौर में भय्यु लाला हत्याकांड का खुलासा, एसआईटी ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार मुख्य आरोपी मृतक की पत्नि फरार
Total Views :
22
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
मंदसौर जिले के सीतामऊ के पास सुरजनी गांव में 18 फरवरी 2026 को हुई वाहीद उर्फ भय्यु लाला (42) की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। प्रारंभिक सूचना में दम घुटने से मौत की बात कही गई थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मृत्यु होना सामने आया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ के पर्यवेक्षण में एसआईटी का गठन किया गया। जांच के दौरान घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों और संदिग्धों से कड़ी पूछताछ के बाद हत्या की साजिश का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी रुकसाना ने घटना को अंजाम दिया, जबकि सलमान खान और बबलु खान ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ कर मामले को दम घुटने से हुई मौत दर्शाने की कोशिश की। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल भी बरामद कर ली गई है।
गिरफ्तार आरोपी-सलमान खान पिता जमाल खान पठान, निवासी सुवासरा (हाल मुकाम सुरजनी), बबलु खान पिता अब्दुल गनी पठान, निवासी सुरजनी, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
फरार आरोपी- रुकसाना पति वाहीद उर्फ भय्यु, निवासी सुरजनी, पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और आगे की विवेचना जारी है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese