पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच 7 आरी पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया।
7 आरी पुश्तैनी जमीन विवाद में काका की कुल्हाड़ी से हत्या, दो आरोपी भतीजे गिरफ्तार, आरोपी जीजा फरार
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
थाना सीतामऊ पुलिस ने ग्राम साखतली में हुई सनसनीखेज हत्या की वारदात का महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया। पुश्तैनी जमीन को लेकर चल रहे विवाद में चाचा की कुल्हाड़ी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार 27 मार्च को फरियादी जीवन पाटीदार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पिता शंकरलाल पाटीदार 26 मार्च की रात खेत पर सोने गए थे। सुबह उनका शव खेत के पास कच्चे रास्ते पर साइकिल सहित पड़ा मिला। मृतक के गले और सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव थे और मौके पर काफी खून बहा हुआ था।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता कुरील एवं एसडीओपी दिनेश प्रजापति के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने टीम गठित कर जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि घटना से एक दिन पहले अर्जुन पाटीदार ने मृतक के बेटे को फोन पर धमकी दी थी। इसी आधार पर संदेहियों से पूछताछ की गई। पूछताछ में बालेश्वर पाटीदार (26) और नानालाल पाटीदार (24) ने अपने जीजा अर्जुन पाटीदार के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचने और वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। मामले का मुख्य आरोपी अर्जुन पाटीदार अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक और आरोपियों के बीच 7 आरी पुश्तैनी जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जो सिविल कोर्ट में विचाराधीन है। इसी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese