मक्का की बोरियों में छुपाकर ले जाई जा रही 70 लाख की अवैध शराब जब्त, अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Total Views : 6
Zoom In Zoom Out Read Later Print

फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में ले जाई जा रही करीब 70 लाख रुपये कीमत की 6500 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
 जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने मक्का की बोरियों की आड़ में फर्जी बिल्टी बनाकर ट्रक में ले जाई जा रही करीब 70 लाख रुपये कीमत की 6500 बल्क लीटर अवैध विदेशी शराब जब्त की है। थाना प्रभारी नाहरगढ़ निरीक्षक वरुण तिवारी ने बताया कि  मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने नापाखेड़ा-बिल्लोद रोड पर नाकाबंदी की। इस दौरान मल्हारगढ़ से सीतामऊ 8 लेन की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक GJ-36-V-4253 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में मक्का के बोरों के नीचे छुपाकर रखी गई 550 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत शराब जब्त कर आरोपी भरत रेबारी पिता गोगन रेबारी (32 वर्ष), निवासी वनाडा, तहसील रणावा, जिला पोरबंदर (गुजरात) को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई अंतर्राज्यीय शराब तस्करी नेटवर्क पर बड़ी चोट मानी जा रही है

See More

Latest Photos