अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर पर मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार को इंदौर जेल भेजा

Total Views : 2
Zoom In Zoom Out Read Later Print

पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार के खिलाफ कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामले मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े हैं। ये प्रकरण मंदसौर के अलावा राजस्थान के प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंदसौर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय तस्कर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आदतन तस्कर प्रवेश उर्फ कान्हा पिता राधेश्याम पाटीदार (30) निवासी सुपड़ा, थाना पिपलियामंडी के खिलाफ स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अवैध व्यापार निवारण अधिनियम 1988 (PIT NDPS Act) के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की है।पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर जिला दण्डाधिकारी के माध्यम से आयुक्त उज्जैन द्वारा अधिनियम की धारा 3(1) के तहत निरोधात्मक आदेश जारी किया गया। आदेश के पालन में आरोपी को 12 अप्रैल, रविवार को गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल इंदौर भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन में जिलेभर में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इस अभियान के तहत ICJS पोर्टल के माध्यम से अपराधियों के रिकॉर्ड अपडेट कर उनके डोजियर तैयार किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी प्रवेश उर्फ कान्हा पाटीदार के खिलाफ कुल 9 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं, जिनमें से 5 मामले मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े हैं। ये प्रकरण मंदसौर के अलावा राजस्थान के प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और राजसमंद जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी पर मारपीट, धमकी, चोरी और दुर्घटना से संबंधित 4 अन्य मामले भी दर्ज हैं।लगातार आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण आरोपी क्षेत्र का कुख्यात तस्कर बन चुका था। पुलिस की इस कार्रवाई को मादक पदार्थ तस्करी पर नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

See More

Latest Photos