बस खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, थाना सिटी कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Total Views : 115
Zoom In Zoom Out Read Later Print

आरोपी रोहन राव पाटील उर्फ शुभम, निवासी सुदामा परिसर, उंकाला रोड, रतलाम ने बस दिलाने के नाम पर रुपए लेकर ठगी की और बस नहीं दिलाई।

जनसंवाद न्यूज़, मंदसौर।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने बस खरीदवाने के नाम पर ठगी करने वाले एक फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
शहर कोतवाली थाना प्रभारी पुष्पेंद्र राठौर ने बताया कि 16 जनवरी 2025 को फरियादी राजेश सिंह पिता श्याम सिंह पंवार, निवासी हरिसिंह कॉलोनी, शामगढ़ (हाल निवासी अभिनंदन कॉलोनी, मंदसौर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रोहन राव पाटील उर्फ शुभम, निवासी सुदामा परिसर, उंकाला रोड, रतलाम ने बस दिलाने के नाम पर रुपए लेकर ठगी की और बस नहीं दिलाई।
फरियादी द्वारा इस मामले में सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 40/2025, धारा 420, 406 भादवि के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उसकी लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी ढोढर, जावरा स्थित बाछड़ा डेरों में आता-जाता है। इस पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन आरोपी पहले भाग निकला। बाद में सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड अवधि में आरोपी से ठगी की गई राशि की बरामदगी की कार्रवाई की जाएगी।

See More

Latest Photos