शामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 63 किलो डोडाचूरा के साथ आरोपी गिरफ्तार, बिना नंबर की बाइक जब्त

Total Views : 2
Zoom In Zoom Out Read Later Print

63 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर

जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 63 किलो डोडाचूरा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।थाना प्रभारी शामगढ़ उप निरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सउनि देवी सिंह डामोर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर की मोटरसाइकिल से अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह पिता प्रताप सिंह सोंधिया राजपूत (28) निवासी ग्राम आमली, थाना शामगढ़ के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 63 किलोग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत करीब 1 लाख 26 हजार रुपये आंकी गई है, बरामद किया गया। साथ ही ग्रे रंग की बिना नंबर की होंडा शाइन मोटरसाइकिल (कीमत करीब 50 हजार रुपये) भी जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 124/26 के तहत धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

See More

Latest Photos