पिपलियामंडी पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो साझा करने वाले एक चालक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की है।
वाहन के ऊपर पटाखे फोड़ने वाले चालक के विरुद्ध पिपलियामंडी चौकी पुलिस की कार्रवाई
Total Views :
120
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
मंदसौर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिलेभर में यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने हेतु अभियान जारी है। इसी क्रम में पिपलियामंडी पुलिस ने खतरनाक ढंग से वाहन चलाने और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो साझा करने वाले एक चालक के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की है। चौकी प्रभारी पिपलियामंडी धर्मेश यादव ने बताया कि दीपावली 20 अक्टूबर की रात्रि में कस्बा पिपलियामंडी क्षेत्र में मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स कार क्रमांक MP09DC8139 के चालक द्वारा न केवल खतरनाक तरीके से वाहन चलाया गया, बल्कि वाहन के ऊपर खड़े होकर आतिशबाजी (पटाखे) फोड़ते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा किया गया।
घटना पर संज्ञान लेते हुए पिपलियामंडी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक प्रवीण पिता नरसिंगलाल निवासी पिपलियामंडी को पुलिस चौकी तलब किया। उसके विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 132(2)/184 के तहत चालानी कार्यवाही कर ₹1500/- समन शुल्क वसूला गया। साथ ही वाहन चालक को भविष्य में इस प्रकार की गलती न दोहराने के संबंध में कड़ी चेतावनी और उचित समझाइश दी गई।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese