व्यापारिक लेन-देन को लेकर दिलीप और विकास के बीच विवाद हो गया, पहले चाकु से गोदकर दंपती की हत्या, बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
पहले चाकु से गोदकर दंपती की हत्या, बाद आरोपी ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
Total Views :
38
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
शहर के गोल चौराहा क्षेत्र में बुधवार रात व्यापारिक लेन-देन को लेकर हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। सराफा व्यापारी दिलीप जैन, उनकी पत्नी रेखा जैन, राजस्थान के निम्बाहेड़ा निवासी सराफा व्यापारी विकास सोनी की जान चली गई। गुरूवार को दिलीप और रेखा का शव परिजनों को सौंप दिया है, वहीं विकास सोनी का शव राजस्थान निंबाहेड़ा भेजा है।
पुलिस के अनुसार मृतक विकास सोनी निंबाहेड़ा के सराफा बाजार में 'अपना ज्वेलर्स' नाम से दुकान संचालित करता था। वह किसी व्यापारिक लेन-देन को लेकर मंदसौर स्थित दिलीप जैन के घर पहुंचा था। उस समय घर में केवल दिलीप जैन और उनकी पत्नी रेखा जैन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि दिलीप जैन और विकास सोनी ने साथ बैठकर चाय पी, इसी दौरान व्यापारिक लेन-देन को लेकर दिलीप और विकास के बीच विवाद हो गया, जो बढ़कर झूमाझटकी में बदल गया। इसी दौरान विकास सोनी ने पिस्टल निकालकर दिलीप जैन पर फायर करने की कोशिश की, लेकिन गोली नहीं चली। इसके बाद विकास ने चाकू से दिलीप जैन के सीने और चेहरे पर वार किए, वहीं बीच-बचाव कर रही रेखा जैन पर भी चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद विकास सोनी सोफे पर बैठ गया और पिस्टल से खुद को सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौके पर मौत हो गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने तीनों शव का पोस्टमार्टम करवाकर मृतक पति-पत्नी के दो शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए हैं, एक शव विकास सोनी का राजस्थान के निम्बा हेड़ा उसके गांव भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह ने बताया कि मौके पर विकास सोनी अकेला ही चाकू और रिवॉल्वर लेकर आया था उसके साथ अन्य कोई आरोपी नहीं थे। विवाद के बाद पहले उसने दोनों पति-पत्नी को मारा और उसके बाद खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। अभी तक जो जानकारी सामने आई है उसमें लेनदेन का मामला सामने आया है।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese