थाना कोतवाली पुलिस की खानपुरा क्षेत्र में अवैध सट्टा लेखन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, पाँच आरोपी गिरफ्तार

Total Views : 45
Zoom In Zoom Out Read Later Print

खानपुरा क्षेत्र से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, मोबाइल फोन तथा लाखों रुपये के सट्टा लेखन का हिसाब जब्त किया गया है।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अवैध सट्टा लेखन के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए खानपुरा क्षेत्र से पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से नकद राशि, मोबाइल फोन तथा लाखों रुपये के सट्टा लेखन का हिसाब जब्त किया गया है। थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र सिंह राठौर ने बताया कि सोमवार को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से सट्टा लेखन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस टीम द्वारा खानपुरा क्षेत्र में दबिश देकर सट्टा लेखन करते हुए कुल पाँच आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से 6,360/- नकद, 6 मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 60,000/-) तथा हजारों रुपये के सट्टा लेखन से संबंधित हिसाब-किताब बरामद किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं—
1. मोहसिन शाह उर्फ मौलाना, निवासी नीलम शाह दरगाह, खानपुरा
2. इरफान खान, निवासी भैंसा पहाड़, मंदसौर
3. संजय माली, निवासी माली मोहल्ला, खानपुरा
4. अब्दुल फरीद, निवासी मदारपुरा
5. उमर अंसारी, निवासी खिलचीपुरा, थाना नई आबादी
प्रकरण में आरोपियों के विरुद्ध सख्त प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तारी की कार्यवाही की गई है। पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

See More

Latest Photos