दो आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग एवं 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।
250 ग्राम एमडी ड्रग व 2 किलो 550 किलो डोडाचूरा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Total Views :
36
जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
दलौदा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों के कब्जे से 250 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग एवं 2 किलो 550 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त किया है। जप्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है। दलौदा थाना प्रभारी शुभम व्यास ने बताया कि 25 जनवरी को थाना दलौदा पर पदस्थ उप निरीक्षक कैलाश बघेल एवं उनकी टीम को सूचना प्राप्त हुई। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने धुंधडका श्मशान घाट के पास घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक बैग में रखी 250 ग्राम एमडी ड्रग एवं 2 किलो 550 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, नवनीत पिता जगदीश सुथार, निवासी बडवन, महेश पिता मदनलाल रायकवार (सूर्यवंशी), निवासी बडवन दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना दलौदा पर अपराध क्रमांक 39/26, धारा 8/22, 15 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के समस्त वैधानिक प्रावधानों का पालन किया गया।
বাংলা
Spanish
Arabic
French
Chinese