मंदसौर जिले के करजू पुलिया पर युवक बाइक सहित नाले में बहा – ग्रामीणों ने बचाई जान

Total Views : 136
Zoom In Zoom Out Read Later Print

पुलिया पर रेलिंग, सुरक्षा बैरिकेड न होने के चलते एक युवक बाइक सहित नाले में बह गया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए युवक को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।
मंदसौर जिले के करजू गांव में प्रशासनिक लापरवाही एक बड़ी घटना का कारण बन गई। मंदसौर सहित अंचल में लगातार हो रही बारिश से करजू पुलिया पर पानी भर गया। इस दौरान पुलिया पर रेलिंग या सुरक्षा बैरिकेड न होने के चलते एक युवक बाइक सहित नाले में बह गया।
गनीमत रही कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए युवक को समय रहते सुरक्षित निकाल लिया और उसकी जान बच गई। 
ग्रामीणों का कहना है कि समीप ही मगरा माता का मंदिर है, जहाँ दर्शन के लिए लोगों को आना जाना लगा रहता है।
पिछले साल भी बारिश के समय एक घटना हो चुकी है। हर साल बरसात में पुलिया पर पानी भरने की स्थिति बनती है, लेकिन प्रशासन ने अब तक न तो रेलिंग लगाई है और न ही बैरिकेड की व्यवस्था की। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं टल सकें।

See More

Latest Photos