पहले दिन सात प्रजातियों के 728 गिद्धों की गणना हुई, गांधीसागर वन्य जीव अभयारण्य में तीन दिवसीय गिद्धों की गणना शुरू

Total Views : 182
Zoom In Zoom Out Read Later Print

गिद्धों की संख्या उनके आश्रय स्थलों का आकलन करने यह गणना पूरे प्रदेश में चल रही है। अधिकारी कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बैठे हुए गिद्धों की गिनती कर रही हैं। जो तीन दिनों तक चलेगी।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2025 के अन्तर्गतमंदसौर जिले में तीन दिवसीय शीतकालीन गिद्ध गणना प्रारंभ हो गई है। यह गणना 17 से 19 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे के बीच की जाएगी।इस दौरान वन एवं राजस्व इलाकों जहाँ पर गिद्धों की उपस्थिति देखी जा रही हैं, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी और वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं, जो चंबल नदी से लगे ऊंचे चट्टानी क्षेत्रों में गिद्धों की गणना कर रहे हैं।.वन मंडलाधिकारी संजय रायखेरे ने बताया पहले दिन की गणना के बाद अभ्यारण्य एवम अन्य क्षेत्रों में सात प्रजातियों के गिद्धों की कुल 728 गिद्धों की संख्या होना पाया गया। गिद्धों की संख्या उनके आश्रय स्थलों का आकलन करने के लिए यह गणना पूरे प्रदेश में चल रही है। अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बैठे हुए गिद्धों की गिनती कर रही हैं। एवं उनकी प्रजाति की पहचान कर रही हैं, और घोंसलों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। 
ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना अप्रैल में होगी
गिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का बेहतर अध्ययन करने के लिए यह गणना वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। ग्रीष्मकालीन गणना 29 अप्रैल 2025 को होगी। शीतकालीन गणना के दौरान प्रवासी गिद्ध जैसे : हिमालयन और यूरेशियन ग्रिफान, सीनेरियस गिद्ध भी गणना में पाये जाते हैं।

See More

Latest Photos