काला सोना के नाम से मशहूर अफीम फसल पूरे यौवन पर है, खेतों में अफीम फसल पर सफेद फूलों की चादर बिछी हुई है। किसानों लूनी, चिरनी का इंतजार है। अफीम फसल यौवन पर, आगामी 15 दिनों में होगी लूणी ।
काला सोना के नाम से मशहूर अफीम फसल पूरे यौवन पर है, खेतों में अफीम फसल पर सफेद फूलों की चादर बिछी हुई

Total Views :
117




जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर
काला सोना के नाम से मशहूर अफीम फसल पूरे यौवन पर है, खेतों में अफीम फसल पर सफेद फूलों की चादर बिछी हुई है। किसानों लूनी, चिरनी का इंतजार है। संभावना है किसान 15 से 20 दिनों में अफीम की लूनी, चिरनी शुरु कर देंगे। बादरी के किसान दशरथ शर्मा ने बताया पर्यावरण ने साथ दिया तो पैदावार अच्छी रहेगी, लेकिन वर्तमान में सफेद, काली मस्सी सहित खाखरिया रोग से अफीम फसल प्रभावित हो रही है। जिसके कारण हो सकता हे कि पैदावार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़े। इन रोगों से बचाव के लिए किसान कीटनाशक का उपयोग कर रहे है, जिन्हें कृषि दवाई विक्रेता मनमाने दामों पर बेच रहे है, जिस पर संबंधित विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है। नकली दवाइयों की भी संभावना बनी हुई है। कृषि विभाग को ऐसे नकली दवाई विक्रेताओं की जांच कर कार्यवाही करना चाहिए, जिससे किसानों को दोहरी मार न पड़े। कृषि दवाई विक्रेताआंे द्वारा न तो पक्का बिल दिया जाता हैं, क्योंकि अधिकतर किसानों के पास उपज बेचने के बाद ही पैसा हाथ में आता हैं। दवाइयां उधार मिलने के कारण एक तरफ से वे नकली भी दी जा रही है, साथ ही मोटी रकम भी किसानों से वसूली जा रही हे।