प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस राजीव गाँधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 26 से अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी

Total Views : 50
Zoom In Zoom Out Read Later Print

विकसित भारत @2047: प्राप्ति एवं प्राप्तव्य” विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बौद्धिक विमर्श, नीति-निर्माण और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा करना है।

जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।

 श्री कुशाभाऊ ठाकरे प्रेक्षागृह में 26, 27 एवं 28 फरवरी 2026 को “विकसित भारत @2047: प्राप्ति एवं प्राप्तव्य” विषय पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। आयोजन का उद्देश्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में बौद्धिक विमर्श, नीति-निर्माण और रणनीतियों पर सार्थक चर्चा करना है। उद्घाटन सत्र 26 फरवरी को सुबह 11 बजे शंख ध्वनि एवं स्वस्ति वाचन के साथ प्रारंभ होगा। मुख्य अतिथि के रूप में महात्मा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. रजनीश कुमार शुक्ल उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एबीवीपी के विभाग संगठन मंत्री विनोद सिरोही तथा अध्यक्षता भाजपा मध्यप्रदेश के प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया करेंगे। MIT (यूएसए) से प्रो. एलेक्स हैंकी बीज वक्तव्य देंगे।तीनों दिनों में छह तकनीकी सत्र आयोजित होंगे, जिनमें देश-विदेश के विद्वान अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। 27 फरवरी को अतिथियों के लिए पशुपतिनाथ मंदिर में लोक दर्शन एवं नगर भ्रमण का कार्यक्रम निर्धारित है। समापन सत्र 28 फरवरी को आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मंदसौर विधायक विपिन जैन उपस्थित रहेंगे। अंत में डॉ. सीमा जैन संगोष्ठी का सार प्रस्तुत।

See More

Latest Photos