गरोठ पुलिस ने पकड़ी अवैध एमडी फैक्ट्री, दो आरोपी गिरफ्तार

Total Views : 5
Zoom In Zoom Out Read Later Print

आरोपी स्टील के घड़े में तीव्र गंध वाले रसायनों का मिश्रण डालकर छाछ बनाने की मशीन से एमडी तैयार कर रहे थे।पुलिस ने मौके से 102 ग्राम तैयार एमडी, 12 किलो 610 ग्राम नशीला केमिकल मिश्रण तथा एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं।

जनस्वाद न्यूज़ | मंदसौर

गरोठ पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम सुरजना में खेत के कुएं के पास संचालित अवैध एमडी (मेथामफेटामिन) फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से मादक पदार्थ तैयार करते हुए दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के अनुसार गरोठ डिवीजन के थाना बल द्वारा संयुक्त रूप से दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी स्टील के घड़े में तीव्र गंध वाले रसायनों का मिश्रण डालकर छाछ बनाने की मशीन से एमडी तैयार कर रहे थे।पुलिस ने मौके से 102 ग्राम तैयार एमडी, 12 किलो 610 ग्राम नशीला केमिकल मिश्रण तथा एमडी निर्माण में प्रयुक्त उपकरण जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक पिता राधेश्याम सिकलीगर (32 वर्ष) एवं सुमित पिता राजाराम सिकलीगर (19 वर्ष), निवासी ग्राम सुरजना के रूप में हुई है।दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गरोठ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

See More

Latest Photos