उज्जैन लोकायुक्त की कार्रवाई,,जनपद पंचायत टोंकखुर्द सीईओ 20,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Total Views : 148
Zoom In Zoom Out Read Later Print

जनपद सीइओ राजेश सोनी सहायक सचिव कृष्णपाल सिंह से उसके ग्राम पंचायत नावदा में तबादले के एवज में 20,000 की रिश्वत मांग रहे थे, शिकायत पर लोकयुक्त पुलिस ने रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

जनसंवाद न्यूज देवास

लोकायुक्त उज्जैन टीम ने शुक्रवार को जनपद पंचायत टोंक खुर्द, जिला देवास में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी को रुपए 20,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शिकायतकर्ता कृष्णपाल सिंह पिता भोपाल सिंह, जो कि ग्राम सोनसर तहसील टोंक खुर्द में रोजगार सहायक के पद पर पदस्थ हैं, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन आनंद यादव के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी राजेश सोनी उनके ग्राम पंचायत नावदा में तबादले के एवज में 20,000 की रिश्वत मांग रहे हैं।शिकायत का सत्यापन निरीक्षक दीपक सेजवार द्वारा कराया गया, जिसमें शिकायत सत्य पाई गई। इसके बाद लोकायुक्त टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी अधिकारी को जनपद कार्यालय टोंक खुर्द में रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

See More

Latest Photos