Jansamvad News
 <ttl>10</ttl>
नाहटा व बीपीएल चौराहों से हटेंगी रोटरी, घंटाघर मंडी में शुरू होगी टू-व्हीलर पार्किंग : कलेक्टर
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग की अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में आयोजित हुई।कलेक्टर ने निर्देश दिए कि दशहरे के बाद नाहटा चौराहा व बीपीएल चौराहा से रोटरी हटाई जाए,जिससे यातायात सुगम हो और जाम की स्थिति न बने। साथ ही घंटाघर मंडी क्षेत्र में जल्द ही टू-व्हीलर पार्किंग व्यवस्था शुरू करने को कहा गया। बैठक में तय हुआ कि—मुख्य सड़कों पर व्हाइट लाइन मार्किंग कराई जाए, और तय सीमा से बाहर वाहन खड़े करने पर चालानी कार्रवाई हो।प्रतापगढ़ पुलिया, घंटाघर और बीपीएल चौराहा तक पार्किंग स्थलों का चयन कर साफ-सफाई की जाए।खराब ट्रैफिक सिग्नल तुरंत दुरुस्त हों, और पूरी तरह खराब सिग्नल की जगह नए लगाए जाएं।चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर स्टडी कर दुर्घटनाएं रोकने के उपाय किए जाएं।दलोदा क्षेत्र में दुर्घटनाएं रोकने हेतु डायवर्जन व सर्विस रोड के इंजीनियरिंग सुधार कार्य हों।कलेक्टर ने कहा कि सड़कों पर अस्थायी अप्रोचमेंट की अनुमति नहीं होगी, और यदि ऐसा पाया गया तो तत्काल कार्रवाई होगी। साथ ही भारी वाहनों के प्रवेश समय को ध्यान में रखकर वैकल्पिक ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए।एनएचएआई को निर्देश दिए गए कि 8 लेन सड़क पर हर 500 मीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं। बीएलसी एंबुलेंस के साथ 2 एएलसी एंबुलेंस की व्यवस्था की जाए और कॉल सेंटर को राज्य सरकार के 112 व 181 टोल फ्री नंबरों से मर्ज किया जाए।निर्माण विभागों को कहा गया कि बारिश के बाद सभी मेंटेनेंस कार्य तुरंत पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। प्रत्येक ब्लॉक में पाँच-पाँच सड़कों की जाँच भी सड़क सुरक्षा समिति द्वारा कराई जाएगी।पुलिस विभाग ने बताया कि घंटाघर रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा तथा मेडिकल कॉलेज क्षेत्र में साइनेज व संकेतक लगाए जाएंगे। बैठक में राहवीर योजना और कैशलेस उपचार योजना पर भी विस्तृत चर्चा हुई।बैठक में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा, एएसपी बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।                        				</description>
बाइक सवार दंपत्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, राजेश चौहान की मौके पर मौत — पत्नी घायल
					                            जनसंवाद न्यूज़, मंदसौरमंदसौर, पिपलियामंडी थाना क्षेत्र: महू-नीमच हाईवे पर रविवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार, मंदसौर के किटयानी निवासी राजेश चौहान (पिता मदनलाल चौहान, उम्र 43 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल (RJ 36 SB 9315) से मंदसौर से नीमच की ओर जा रहे थे। दोपहर करीब 12:30 बजे, पिपलियामंडी थाने के पास ‘रोड के राजा’ क्षेत्र में एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में राजेश चौहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय टोल प्लाजा की एम्बुलेंस द्वारा घायल महिला को तत्काल जिला अस्पताल, मंदसौर पहुंचाया गया।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है।                        				</description>
मक्सी बायपास पर हुआ बड़ा हादसा:  डंपर ने बस को टक्कर मारी, गहरी खाई में गिरी  3 की मौत, 18 घायल; क्रेन की मदद से निकाला ड्राइवर का शव
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ शाजापुरआगरा-मुंबई नेशनल हाईवे पर शाजापुर मक्सी बायपास पर डंपर ने यात्री बस को टक्कर मार दी। इसके बाद बस 30 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस ड्राइवर गुलाब सिंह निवासी गुना, यात्री अमन चौरसिया पिता विमल चौरसिया निवासी महू और डंपर चालक की मौत हो गई। डंपर चालक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। बस कमला ट्रेवल्स की बताई जा रही है।एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने बताया कि हादसे में 18 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को 108 एम्बुलेंस और डायल 100 की मदद से जिला अस्पताल लाया गया है। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार यह हादसा रात करीब 2:30 बजे हुआ। बस इंदौर से गुना जा रही थी। मक्सी बायपास के सिरोलिया क्रॉसिंग पर ब्रिज के टर्निंग पॉइंट पर डंपर से टक्कर हो गई। बस में 30 से 40 अधिक यात्री सवार थे। कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।स्थानीय लोगो ने यात्रियों को बाहर निकाला---बस ड्राइवर गुलाब सिंह के शव को क्रेन की मदद से निकाला गया। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। यात्रियों का सामान भी सुरक्षित निकाल लिया गया।बस में सवार यात्री शाहिद खान ने बताया- हम सो रहे थे, अचानक तेज आवाज आई, तब पता चला कि बस का एक्सीडेंट हो गया है। वहीं राहुल रघुवंशी ने बताया कि अचानक मेरे ऊपर यात्री गिरने लगे, तब समझ आया कुछ हुआ है।हादसे में यह हुए घायल .1 संजू सोनी पिता भंवर लाल सोनी निवासी राघोगढ़ 2. विकास पिता जगदीश परिहार (19) निवासी छपरा जिला अशोकनगर, 3. दीपक पिता संतोष सेन (31) निवासी गुना,4. संजय पिता रामस्वरूप धाकड़ (38) निवासी गुना 5. बबलू पिता रमेश पाल (28) निवासी शिवपुरी 6. दिनेश पिता टीकाराम धाकड़ (37) निवासी मुरैना 7. नितिन पिता बाबूलाल ओझा (40) वर्ष निवासी गुना 8. अरविंद पिता हरभजन मीणा (39) निवासी अरनिया जिला गुना, 9. शहीद पिता वसीम खान (39) निवासी गुना, 10. मोहित पिता गोपाल महार (25) निवासी ग्वालियर, 11. लक्ष्मी पति गोपाल महार (45) निवासी ग्वालियर, 12. कैलाश पिता गोवर्धन लाल साहू (74) वर्ष निवासी गुना, 13. गंगा पति रविंद्र नामदेव (48) निवासी मुल्तानपुरा ब्यावरा,राजेंद्र पिता बाबूलाल नामदेव निवासी मुल्तानपुरा ब्यावरा,15. राजकुमार पिता नन्नूलाल चौरसिया (60) निवासी गुना,16. माया पति राजकुमार चौरसिया (57) निवासी गुना।                                                                        				</description>
पहले दिन सात प्रजातियों के 728 गिद्धों की गणना हुई,  गांधीसागर वन्य जीव अभयारण्य में तीन दिवसीय गिद्धों की गणना शुरू
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरप्रदेश व्यापी गिद्ध गणना वर्ष 2025 के अन्तर्गतमंदसौर जिले में तीन दिवसीय शीतकालीन गिद्ध गणना प्रारंभ हो गई है। यह गणना 17 से 19 फरवरी तक प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे के बीच की जाएगी।इस दौरान वन एवं राजस्व इलाकों जहाँ पर गिद्धों की उपस्थिति देखी जा रही हैं, जिसमें अधिकारी-कर्मचारी और वॉलंटियर्स तैनात किए गए हैं, जो चंबल नदी से लगे ऊंचे चट्टानी क्षेत्रों में गिद्धों की गणना कर रहे हैं।.वन मंडलाधिकारी संजय रायखेरे ने बताया पहले दिन की गणना के बाद अभ्यारण्य एवम अन्य क्षेत्रों में सात प्रजातियों के गिद्धों की कुल 728 गिद्धों की संख्या होना पाया गया। गिद्धों की संख्या उनके आश्रय स्थलों का आकलन करने के लिए यह गणना पूरे प्रदेश में चल रही है। अधिकारी और कर्मचारियों की अलग-अलग टीमें बैठे हुए गिद्धों की गिनती कर रही हैं। एवं उनकी प्रजाति की पहचान कर रही हैं, और घोंसलों की स्थिति का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना अप्रैल में होगीगिद्धों की संख्या और उनकी स्थिति का बेहतर अध्ययन करने के लिए यह गणना वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। ग्रीष्मकालीन गणना 29 अप्रैल 2025 को होगी। शीतकालीन गणना के दौरान प्रवासी गिद्ध जैसे : हिमालयन और यूरेशियन ग्रिफान, सीनेरियस गिद्ध भी गणना में पाये जाते हैं।				</description>
मंदसौर में रावण को मानते दामाद, दशहरे पर पूजा अर्चना कर मांगा आशीर्वाद  एंकर:- जहाँ एक और 
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरदेशभर मे विजयदशमी का पर्व बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाते है। बुराई पर अच्छाई का प्रतीक मान पूरे देश में रावण के पुतले का दहन किया जाता है। वही एमपी के मंदसौर शहर के खानपुरा में स्थित रावण की 41 फीट की प्रतिमा को सैकड़ो वर्षों से नामदेव समाज द्वारा दशहरे पर रावण की पूजा अर्चना करता है। ऐसी मान्यता है कि रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका मंदसौर हुआ करता था। जिसके चलते यहां पर रावण को जमाई का दर्जा दिया जाता है। उन्हें सुबह के समय पूजा जाता है और शाम को उनका वध किया जाता है। मंदसौर रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका माना जाता है। जिसके चलते रावण को जमाई के रूप में पूजा जाता है। महिला है घूंघट निकालकर रावण की प्रतिमा के सामने से आज भी गुजरती है। एकांतरा नामक बुखार भी रावण के बाएं पैर पर लच्छा बाधने से दूर होता है ।                        				</description>
मंदसौर के धमनार में अनोखी परंपरा, रावण की नाक पर मुक्का मारकर घमंड तोडा जाता, युवाओं की टोली के बीच हुआ युद्ध
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर मंदसौर जिले के धमनार गांव में रावण वध की अनोखी परंपरा है। विजयादशमी पर यहां रावण की नाक पर मुक्का मारकर उसका घमंड तोड़ा जाता है। यही रावण का रावण वध होता हैं।दशहरे की शाम को ग्राम धमनार में रावण वध से पहले रोमांचक मुकाबला हुआ। गांव के युवाओं की दो टोलिया राम और रावण की सेना इनके बीच जलती हुई टोकरियों से युद्ध हुआ। राम की सेना रावण की प्रतिमा पर चढ़ाई करती है। जिसे रावण की सेना रोकती है। इस रोमांचक आयोजन को देखने के लिए आसपास क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। पुलिस और प्रशासन भी मुस्तेद रहा। इस दौरान सरपंच रामेश्वर पटेल, उप सरपंच लक्ष्मीनारायण मेहता, दलौदा तहसीलदार राहुल डाबर, बलदेव चौधरी दलौदा थाना प्रभारी सहित अन्य वरिस्ठ जन मौजूद रहे।                        				</description>
 अखंड भारत संकल्प को लेकर मन्दसौर के सुवासरा तिरंगा यात्रा निकाली गई, 13 घंटे में यात्रा 120 किलोमीटर की दूरी तय कर करीब 100 गांवों से गुजरी
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरअखंड भारत संकल्प को लेकर मन्दसौर के सुवासरा तिरंगा यात्रा निकाली गई 13 घंटे की इस तिरंगा यात्रा में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए दावा किया गया है। दावा है कि यह देश प्रदेश को सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा है। यात्रा 13 घंटे में यात्रा 120 किलोमीटर की दूरी तय कर करीब 100 गांवों से गुजरी। रैली में 1 हजार से अधिक वाहन शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के आयोजक व भारत सरकार के पर्यावरण मंत्रालय के सदस्य विनय जांगिड़ शर्मा बताया की अखंड भारत के संकल्प को लेकर सुवासरा के भारतपुरा गांव से भारत माता की पूजा-अर्चना के साथ यात्रा का शुभारंभ सुबह 10 बजे किया गया। सुवासरा यात्रा का समापन हुआ।बीजेपी नेता व पर्यावरण प्रेमी विनय जांगिड़ शर्मा ने बताया की अखंड भारत के संकल्प को लेकर निकाली जा रही इस यात्रा का यह दूसरा वर्ष है। इस बार वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में यह यात्रा दर्ज होने जा रही है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को हमारा देश आजाद हुआ था। हालांकि, 14 अगस्त की विभीषिका भी हमने देखी है। ऐसा विश्व में कहीं नहीं हुआ। जब आजादी के लिए देश बांट दिया गया।उन्होंने कहा कि आगे हमारा देश अखंड रहे, सुरक्षित रहे, भारत के युवा, बच्चे, महिलाओं में राष्ट्र प्रेम की भावना बढ़े इसलिए इस यात्रा को निकाला जा रहा है। यात्रा में एक हजार से अधिक वाहनों के साथ बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए है।				</description>
मंदसौर के सीतामऊ बेलारी में सड़क हादसे में तीन की मौत, घने कोहरे के चलते हुआ हादसा, खड़े ट्राले में जा घुसी कार
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर सीतामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलारी के पास दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस पर सीमेंट से भरे खड़े ट्रेलर में पीछे से एक कार टकरा गई। हादसे में कार में सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं इलाज के दौरान एक अन्य ने दम तोड़ दिया, तीन लोग घायल हैं।सीतामऊ थाना प्रभारी किशोर पाटनवाला ने बताया कि बेलारी गांव के पास दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस पर सोमवार अल सुबह खड़े ट्रेलर आरजे 33 जीए 4026 में कार क्रमांक आरजे 03 यूए 4681 पीछे से जा घुसी। हादसे में बांसवाड़ा राजस्थान निवासी रुचि उपाध्याय 55 वर्ष और दीपिका त्रिवेदी 42 वर्ष की मौके पर मौत हो गई। जबकि गोपेश उपाध्याय 57 वर्ष ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं भवानी उपाध्याय 25 वर्ष, नित्या त्रिवेदी 17 वर्ष कार चालक रियाज गंभीर घायल हो गए। जिन्हें एम्बुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया है। कार चालक रियाज व नित्या की हालत गंभीर है। पुलिस के मुताबिक सीमेंट से भरे ट्रेलर का टायर पंचर हो जाने वह रोड पर ही खड़ा था। सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण कार चालक को खड़ा ट्रक नजर नहीं आया,पीछे जा घुसा।                                                				</description>
अजाक्स संघ जिला मंदसौर ने,नेमावर जघन्य सामूहिक हत्याकांड की जांच एवं दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरअजाक्स संघ जिला मंदसौर ने राज्यपाल मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं  मुख्यमंत्री को कलेक्टर जिला मंदसौर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। नेमावर की जघन्य सामूहिक हत्याकांड घटना के पीड़ित परिवार को एक करोड़ का मुआवजा देने तथा पुलिस की लापरवाही के कारण देवास पुलिस अधीक्षक को तत्काल हटाने नेमावर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं नेमावर थाने के समस्त पुलिसकर्मियों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई कर आपराधिक प्रकरण दर्ज करने की मांग की गई। पांचों सदस्यों की सामूहिक निर्मम हत्या कर नमक डालकर जमीन में गाड़ देने की घटना जघन्य अपराध गंभीर स्थिति को दर्शाती है, हत्या के पूर्व इनके साथ दुष्कर्म भी किया गया एवं इस घटना से अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति समाज में भारी आक्रोश है। प्रकरण को फास्ट ट्रैक कोर्ट में चला कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। ताकि इस प्रकार की विकृत मानसिकता वाले व्यक्तियों को सबक मिले । ज्ञापन हेतु संभागीय उपाध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार जिला अध्यक्ष हीरालाल मालवीय 'डायमण्ड' जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद सूर्यवंशी रघुवीर मालवीय सचिव मनोज कुमार धनिया महासचिव ओंकार लाल भारती राधेश्याम बसेर ब्लॉक अध्यक्ष सीतामऊ, सुनील राठौर गोपाल सूर्यवंशी पवन परिहार दीपक बसेर आदि सदस्य उपस्थित रहे।                         				</description>
अजाक्स जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित, अजाक्स योद्धा सम्मानित
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरअजाक्स के प्रांताध्यक्ष जेएन कंसोटिया के नेतृत्व एवं निर्देशानुसार  मप्र अजाक्स जिला मंदसौर का जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को होटल महक पैलेस में आयोजित हुआ। सम्मेलन में आजीवन सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई व आजीवन सदस्यों को कार्ड व प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में हीरालाल मालवीय, जिलाध्यक्ष अजाक्स मंदसौर  व  बालाराम सिसोदिया  कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अजाक्स  को अजाक्स योद्धा" सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान  मुख्य अतिथि जीएल गुवाटिया ने सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अजाक्स के सदस्यों से आजीवन सदस्यता के लिए अपील की। समाज के वंचित वर्ग को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चिंतन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता  हीरालाल मालवीय, जिलाध्यक्ष अजाक्स ने की। मालवीय ने अजाक्स योद्धा सम्मान जिले के सदस्यों को समर्पित कर संगठन की मजबूती के लिए सभी से जुड़ने का आग्रह किया। प्रांतीय महासचिव भोपाल  महेश विरोलिया, प्रांतीय सचिव,  हीरालाल सूर्यवंशी, सम्भाग अध्यक्ष, उज्जैन, बी एल गुवाटिया, सम्भागीय महासचिव वासुदेव मईड़ा, जिलाध्यक्ष अजाक्स रतलाम, जगन्नाथ बागड़ी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष उज्जैन, नागेश्वर ररोतिया, संभागीय संयुक्त सचिव, दरिंग, रमेश चंद्र चंगेसिया, साहित्य एवं शिक्षा प्रकोष्ठ विभागाध्यक्ष के साथ भानपुरा तहसील अध्यक्ष  घनश्याम मेहर, डॉ प्रकाश परमार, जिला उपाध्यक्ष, राकेश मेघवाल, तहसील अध्यक्ष गरोठ,  सुखदेव सिंह सिसोदिया, ब्लॉक अध्यक्ष सीतामऊ, आर एस बसेर, तहसील अध्यक्ष सीतामऊ, विपिन चरेड, तहसील अध्यक्ष मंदसौर एवं जिला कोषाध्यक्ष पवन परिहार उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रहलाद सूर्यवंशी ने किया। आभार मनोज धानिया, जिला सचिव ने माना। उक्त कार्यक्रम का आयोजन कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए किया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी दशरथ भाटी ने दी।                        				</description>