Jansamvad News
गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 81 शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत  लगभग चार हजार विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए 
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।जिला प्रशासन मंदसौर की अभिनव पहल “मन से मंदसौर” के अंतर्गत गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा नूतन स्टेडियम में एक प्रेरणादायी सामाजिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के 81 शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 1 से 5 तक के लगभग 4,000 विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए। यह सामग्री ट्रस्ट संचालक  प्रदीप गनेड़ीवाल द्वारा “मन से मंदसौर” जिला स्तरीय प्रयोजन के माध्यम से भेंट की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद वर्ग तक सहायता पहुँचाना एवं समाजसेवी संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम में सांसद  सुधीर गुप्ता, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर, ट्रस्ट संचालक श्री प्रदीप गनेड़ीवाल सहित शासकीय विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। मंच से अतिथियों द्वारा प्रतीकात्मक रूप से विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जूते वितरित किए गए। इस अवसर पर गनेड़ीवाल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा घोषणा की गई कि शीघ्र ही जिले में “हॉकी वात्सल्य प्रीमियर लीग” का भव्य शुभारंभ किया जाएगा, जिसे फ्लड लाइट की व्यवस्था के साथ बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इससे मंदसौर जिले में खेल संस्कृति को नया आयाम मिलेगा। ट्रस्ट संचालक प्रदीप गनेड़ीवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा गत वर्ष भी स्वेटर वितरण किया गया था और इस वर्ष नवाचार करते हुए जूतों का वितरण किया गया, जो बच्चों की वास्तविक आवश्यकता थी। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।                        				</description>
CRIFHIGH MARK Cibil Co. ने जिला सहकारी बैंक मंदसौर को पुरस्कृत किया,किसानों एवं समस्त ऋणी सदस्यों का सिबिल डाटा प्रतिमाह समयावधि में सबसे पहले अपलोड किया
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर। CRIFHIGH MARK Cibil Co. द्वारा Jio World Convention Center मुबंई में आयोजित कार्यक्रम में जिला सहकारी बैंक मंदसौर को किसानों एवं समस्त ऋणी सदस्यों का सिबिल डाटा प्रतिमाह समयावधि में एवं बेहतर तरीके से अपलोड किये जाने हेतु पुरूस्कृत किया गया। जिला सहकारी बैंक सीईओ  सुनिल कच्छावा ने बताया कि प्रदेश में कार्यरत 38 जिला सहकारी केन्द्रीय बैंकों में से जिला बैंक मंदसौर एक मात्र बैंक को उक्त कार्य हेतु पुरूस्कृत किया गया। इस उपलब्धी हेतु बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी  सुनिल कच्छावा द्वारा कलेक्टर एवं बैंक प्रशासक श्रीमती अदिती गर्ग को उक्त उपलब्धि से अवगत करवाया गया एवं बधाई प्रेषित की गई।				</description>
दो नवीन पार्कों बसई एवं सेमली कांकड की स्थापना से मंदसौर में 2500 करोड़ का निवेश आएगा : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नक्षत्र गार्डन में मंदसौर की औद्योगिक इकाइयों का शिलान्यास एवं उद्यमियों से संवाद किया। 132 करोड़ की मेसर्स हरिओम रिफाइनरी एवं 7.5 करोड़ की मैक्सिकन एग्रो केमिकल लिमिटेड का मुख्यमंत्री ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने निवेशकों की सहायता हेतु जिलास्तर पर स्थापित निवेश प्रोत्साहन केन्द्र का वर्चुअल उद्घाटन किया। पावरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा मंदसौर में निवेश हेतु मुख्यमंत्री को अभिरूचि पत्र सौंपा। इस पावर ग्रिड के माध्यम से मंदसौर जिले में 1040 करोड़ का निवेश आएगा। मंदसौर में औद्योगिक विकास के उत्प्रेरण हेतु दो नवीन पार्को बसई एवं सेमली कांकड की स्थापना की उद्घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दो नवीन पार्को से 15 हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। दोनों पार्कों का वीडियो द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया। डॉ मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर जिले में दो नवीन पार्कों के स्थापना होने से 100 ईकाईयों के माध् यम से 2500 करोड़ का निवेश आने वाला है। मंदसौर एवं नीमच जिले में सभी तरह की क्षमता और संरचना यहां पर हैं। अब औद्योगिक क्षेत्र में भी कार्य शुरू हो गया है। जग्गा खेड़ी, बसई, सेमली काकड़ नए औद्योगिक क्षेत्र बन रहे हैं। उद्योग लगाने के लिए जिन संसाधनों की आवश्यकता रहती है, वह साधन दिए जा रहे हैं। औद्योगिक क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश में नंबर एक पर होगा।                                                                                                 				</description>
ई - मंडी से व्यापारी, किसान दोनों को लाभ - किसानों के लिए घर बैठे उपज बेचने के लिए पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) की सुविधा मंदसौर मंडी में उपलब्ध 
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमहू नीमच रोड स्थित मंदसौर की मुख्य कृषि उपज मंडी जो कि प्रदेश स्तर पर भी अपना विशिष्ट स्थान रखती है। प्रदेश की बडी मंडीयों में शुमार मंदसौर कृषि उपज मंडी में भी अब ई मंडी की सुविधा प्रारंभ हो चुकी है।जिसके अंतर्गत अब किसानों के लिए घर बैठे उपज बेचने के लिए पंजीयन (रजिस्ट्रेशन) की सुविधा मंदसौर मंडी में उपलब्ध कराई गई है। किसानों को अब स्लॉट बुकिंग की सुविधा ई-मंडी एप के माध्यम से मिल सकेगी। जिससे वाहनो की लम्बी कतारों से निजात मिलेगी व मंडी कर्मचारियों को भी रसीद कट्टों से छुटाकार मिलेगा। इस सुविधा के लिए मंदसौर मंडी में 30 पीओएस मशीन भी आ चुकी है जिसके तहत मंदसौर मंडी के कर्मचारी ई मंडी का कार्य संपादित कर रहे है।मंडी सचिव पर्वतसिंह सिसौदिया ने बताया कि किसानों को अब मंडी जाकर पर्ची बनवाने की जरूरत नहीं है। अपनी उपज बेचने के लिए घर से ही ऑनलाइन पर्ची बनवा सकते हैं। इस तरह अब किसानों को मंडी में आकर नंबर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंडी में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की सुविधा शुरू हो गई है। प्रारंभित तौर पर मप्र शासन ने प्रदेश की 39 ए ग्रेड मंडियों में ई मंडी की सुविधा प्रारंभ की है जिसके अंतर्गत मंदसौर मंडी में भी यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है। ई मंडी से व्यापारियों और किसानों दोनो को लाभ है।श्री सिसौदिया ने बताया कि ई मंडी के माध्यम से किसान फसल बेचने एप के माध्यम से बुकिंग कर सकते है। फसल बेचने के लिए अभी तक किसानों को अनाज लेकर मंडी आना पड़ता था। यहां वाहनों के नंबर लगाए जाते थे। किसानों को नाम, पता और अनाज की एक पर्ची बनवानी पड़ती थी। इसके बाद निलाम होने तक इंतजार करना पड़ता था। अब मंडी समिति ने एप की व्यवस्था की है, जिससे किसान घर बैठे अनाज बेचने के लिए नंबर लगा सकता है। अब किसान घर से निकलते समय ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराकर मंडी पहुंचने पर सीधे मंडी में प्रवेश ले सकेगा। इससे लम्बी कतारों से निजात मिलेगी किसानों को दो तीन दिन तक वाहनों का लगने वाला भाडा भी नहीं लगेगा। मंदसौर का किसान प्रदेश की किसी अन्य मंडी में उपज बेचने जाना चाहता है तो इसी आईडी से वहां भी प्रवेश मिल सकेगा। ई मंडी के माध्यम से किसान फसलों के लाइव रेट से भी अपडेट होते रहेगे।प्रतिदिन 250 से 300 किसानों के किए जा रहे पंजीयनमंडी सचिव ने बताया कि जनवरी माह से ई मंडी की सुविधा प्रारंभ हो चुकी थी। फरवरी माह में इस कार्य में तेजी आई है। अभी हम प्रतिदिन 250 से 300 किसानों के पंजीयन प्रतिदिन कर रहे है। अब तक 1500 से अधिक किसानों के पंजीयन ई मंडी में हो चुके है।  पंजीयन मोबाईल नम्बर के माध्यम से किया जा रहा है, जिसमें प्रथम बार किसान की सम्पूर्ण जानकारी अपलोड होती है। इसके बाद आईडी बन जाती है। यह आई मध्यप्रदेश की प्रत्येक मंडी में मान्यता प्राप्त होगी।अभी अनाज संबंधित फसलों में हो रहा है पंजीयनमंडी सचिव ने बताया कि अभी शुरूआती तौर पर हम कम आवक वाली फसलों को ई मंडी में जोड रहे है। ताकि व्यवस्था बनी रही क्योंकि अभी ई मंडी को हमारे कर्मचारियों के साथ किसान भी सिख रहे है धीरे - धीरे लहसुन और सोयाबीन को भी ई मंडी से जोडा जायेगा।एमपी फॉमगेट एप्प की सुविधा भी शुरूएमपी फॉमगेट एप्प की सुविधा भी मंदसौर मंडी में प्रारंभ हो चुकी है जिसके अंतर्गत किसान घर बैठे अपनी फसल का फोटो और रेट इस एप्प पर डालते है और जो व्यापारी इच्छुक होता है वह अपने रेट डालकर सौदे करते है। यह सुविधा भी मंदसौर मंडी में प्रारंभ हो चुकी है।                                                				</description>
अतिक्रमण को लेकर प्रसाशन हुआ सख्त,कलेक्टर,एसपी,नपा  सीएमओं उतरे सड़कों पर हटाया अतिक्रमण, दुकानदारों को दी हिदायत, कहा अब सड़को पर सामान रखा होगी कार्रवाई
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई प्रसाशन के अमले ने की। इस दौरान गांधी चौराहा, बस स्टैंड, सदर बाजार,आजाद चौक में दुकानदारों द्वारा सड़को पर रखे सामान को हटाया गया। कलेक्टर, एसपी, नपा सीएमओं सहित नपा का अमला मौजूद रहा। इस दौरान कलेक्टर दिलीप कुमार यादव एवं पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने दुकानदारों द्वारा सड़कों पर रखे सामान को हटवाने के निर्देश दिए। सीएमओ नगर पालिका, एसडीएम को निर्देश देते कहा कि शहर में अतिक्रमण न बड़े इसका विशेष तौर पर ध्यान रखें। अतिक्रमण पर कार्रवाई करें। शहर में सड़कों पर अतिक्रमण न बड़े इसके लिए समय- समय पर सीएमओ से फीडबैक भी लिया जाएगा।दुकानदारों द्वारा अगर पुनः सड़कों पर सामान रखा जाता है तो इस संबंध में नगर पालिका कार्यवाही करेगी। ऐसे दुकानदार जिनके द्वारा सड़कों पर अतिक्रमण किया गया है। स्थाई निर्माण कार्य किया गया है। उसको तोड़वाने की कार्यवाही नगर पालिका द्वारा की जाएगी।                                                 				</description>
भगवान पशुपतिनाथ महादेव मेले की 5 दिन बढ़ी अवधि, व्यापारियों की मांग पर विधायक सिसोदिया ने कलेक्टर से की चर्चा, सहमति हुआ निर्णय
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरभगवान श्री पशुपतिनाथ महादेव का मेला अवधि 5 दिन और बढ़ेगी। रविवार को वरिष्ठ विधायक एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता  यशपाल सिंह सिसौदिया ने कलेक्टर गौतम सिंह से इस संबंध में चर्चा की और कलेक्टर सिंह ने तत्काल इस विषय में सैद्धांतिक सहमति प्रदान की है। उल्लेखनीय है कि मेले के व्यापारियों ने विधायक सिसोदिया से दूरभाष एवं अन्य माध्यमों से मेला अवधि बढ़ाने की मांग की थी।व्यापारियों ने अपनी मांग में कहा था कि इस बार विभिन्न कारणों से मेला देरी से शुरू हुआ, साथ ही शुरू में मौसम एवं मावठे की मार भी मेले पर रही, इसलिए मेला देर से जमा। ऐसे में व्यापारिक हित में यह आवश्यक होगा कि मेले की अवधि 5 दिन बढ़ा दी जाए।विधायक सिसोदिया ने जिला कलेक्टर गौतम सिंह से चर्चा में कहा कि मेले में सभी सुविधाएं जारी हैं, सफाई, पानी, प्रकाश दुकानों का आवंटन,आदि सभी निरंतर है। साथ ही पूर्व में भी ऐसी परंपरा रहती आई है कि मेला अवधि को बढ़ाया जाता रहा है। इसलिए 5 दिवस मेला बढ़ाना उचित और व्यापारिक हित में होगा। जिस पर तत्काल कलेक्टर सिंह ने सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की। मेले की अवधि 5 दिवस बढ़ाए जाने पर व्यापारियों ने विधायक सिसोदिया के प्रति आभार प्रकट किया है।				</description>
धनतेरस से बाजार में बढेगी खरीददारों की भीड,यातायात पुलिस ने बनाया प्लान, 2 से 4 नवंबर तक भारत माता चौराहा,सदर बाजार,सम्राट मार्केट में तीन पहिया व चार पहिया वाहन रहेंगे प्रतिबंधित
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज मंदसौरदीपवली पर्व धनतेरस से बाजार में दुुकानों पर खरीददारी के लिए लोगों की भीड रहेगी। भीड को देखते हुए यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो उसके लिए यातायात पुलिस ने व्लान बनाया है। जिसके अनुसार 2 नवंबर से 4 नवंबर तक भारत माता चौराहा से घंटाघर, सदर बाजार, सम्राट मार्केट का क्षेत्र तीन पहिया तथा चार पहिया वाहनों पर प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान रास्ते स्टॉपर से बंद रहेंगे। यातायात थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि 2 नवंबर धनतेरस से 4 नवंबर तक बाजार में खरीददारी बढेगी। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो उसके लिए मुख्य बााजार में तीन पहिया व चार पहिया वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। दु पहिया वाहन बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। भारत माता चौराहा पर आने वाले तीन-पहिया, चार-पहिया वाहनों को दयामंदिर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। आवश्यक होने पर चार-पहिया वाहन नेहरू बस स्टैंड के पीछे मिश्री होटल के पास मैदान पर पार्क की व्यवस्था रहेगी। कालिदास मार्ग,तीन पहिया चार पहिया वाहनों हेतु प्रतिबंधित रहेगा। इस क्षेत्र में जाने वाले दो पहिया वाहनों की पार्किंग व्यवस्था श्रीजी  टॉकीज के पास डिपो मैदान पर की गई है। कालिदास मार्ग पर कहीं भी वाहन खडे नहीं कर सकेंगे। उक्त वाहन प्रतिबंधित क्षेत्र को किसी भी बिंदु से स्टॉपर द्वारा स्थाई बंद नहीं किया गया है। तथा दो पहिया वाहनों के आवागमन के लिए पर्याप्त व्यवस्था है। वर्तमान व्यवस्था में दो पहिया वाहनों का आवागमन किसी भी प्रकार से प्रतिबंधित नहीं किया गया है। ग्राहक और व्यापारी उपरोक्त प्रतिबंधित क्षेत्र में दोपहिया वाहनों का उपयोग कर सकते हैं। वहीं सभी प्रकार के तीन पहिया तथा चार पहिया वाहन उक्त क्षेत्र में स्थित समस्त दुकानों पर माल लाने-ले जाने उपयोग हो रहे, प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे।                                                                        				</description>
पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बाद अब, घरेलू गैस सिलेंडर कीमत 25 रुपए बढ़ी,आम लोगो के घरों का बजट गड़ बड़ाया 
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरपेट्रोल-डीजल और खाद्य सामग्री की कीमतों में बढ़ोतरी महंगाई की मार झेल ही रहे थे कि अब कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के भी दामों में मंगलवार 25 रुपए की अचानक बढ़ोतरी कर दी है। जिससे आम लोगों के घरो का बजट बिगड़ गया है। एक दिन पहले 910 रुपए 50 पैसे में मिलने वाला घरेलू गैस सिलेंडर आज से 935 रुपए 50 पैसे में मिलेगा। हालांकि व्यवसायिक गेस सिलेंडर में 5 रुपए की कमी हुई है, अब 18012 रुपए कीमत में मिलेगा। सूरज गेस एजेंसी के अमर कान्त गर्ग ने बताया कि रात 12 बजे से घरेलू गैस सिलेंडर में 25 रुपए की बढ़ोतरी कंपनी ने कर दी है। साल 2021 के शुरूआत से लेकर अब तक रसोई गैस की कीमतों में यह छठीं बार बढ़ोतरी की है. इससे पहले एक जुलाई को भी कंपनियों ने रसोई गैस की कीमतों में 25.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए थे. कोरोना के इस दौर में जहां एक तरफ लोगों के रोजगार ठप्प पड़े है, नौकरियों पर संकट हो रहा है. ऐसी परिस्थितियों में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, बिजली के बिल, खाद्य पदार्थ (कुकिंग ऑयल, आटा, दाल, दूध) इत्यादि वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ रही है, जिससे निम्न और मध्यम तबके के लोगों के लिए परेशानी का सबसे बड़ा कारण बन गया है। वही मंदसौर में मंगलवार को पेट्रोल 110.रूपए 78 पैसे प्रति लीटर व डीजल 99 रुपए 21 पैसे भाव रहा।				</description>
अब किराए को लेकर बस संचालकों की मनमानी नहीं चलेगी बस स्टैंड पर परिवहन विभाग लगायेगा किराया सूची बोर्ड
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरबस स्टैंड पर परिवहन विभाग द्वारा नई किराया सूची चस्पा की जाएगी। इससे यात्रियों को जानकारी में होगा कि किस बस में कहां तक सफर करने के लिए कितना किराया चुकाना पड़ेगा। यात्री बसों में यात्रियों से अधिक किराया वसुलने की शिकायत मिलने पर परिवहन विभाग ने  बस स्टैंड पर किराया सूची का बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि कोविड अनलॉक के बाद बसों का संचालन शुरू हुआ तो यात्रियों को 20 से 30 प्रतिशत ज्यादा किराया देना पड़ रहा है। डीजल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर शासन के निर्देशानुसार बस किराए में मामूली बढ़ाेतरी की गई है। किराया दर 7 किलोमीटर के बाद 25 पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ाई गई है। पहले 7 किलोमीटर के बाद 1 रुपए लगते थे, जो बढ़ाकर 1.25 पैसे किए गए हैं। बस संचालकों को इसी दर से किराया प्राप्त करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन कुछ बस संचालक ज्यादा किराया वसूल रहे हैं। जिला परिवहन अधिकारी रीना किराड़े ने बताया कि संभाग स्तर से निर्देश मिलने पर बस स्टैंड पर किराया सुचि का बोर्ड लगाया जायगा। इसके बाद भी यदि कोई बस संचालक यात्रियों से अधिक किराया वसूलता है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वही बसो में भी किराया सुचि लगाने के निर्देश बस संचालको को दिए गए है।				</description>
देहरादून एक्सप्रेस सुवासरा,जोधपुर इंदौर गरोठ,भगत की कोठी एक्सप्रेस शामगढ़, बिलासपुर-बिकानेर शामगढ़,जयपुर-मुम्बई शामगढ़ स्टाॅपेज प्रांरभ,सांसद ने कहां अन्य ट्रेनों के लिए प्रयासरत्त
					                                                                                                                                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर मंदसौर -यात्रियों को हो रही सुविधाओं को लेकर सांसद सुधीर गुप्ता के प्रयास एक बार फिर रंग लाएं। परिणाम स्वरूप रेलवे द्वारा शामगढ़, सुवासरा, गरोठ स्टेशनों पर विभिन्न ट्रेनों की सुविधा प्रारंभ की गई है। कोरोना काल से ही देश में ट्रेनों का संचालन बंद था। जिसके बाद क्षेत्र में भी कई ट्रेने बंद हो गई थी। कुछ माह पूर्व से फिर से जीवन सामान्य हो रहा है। जिसके बाद क्षेत्र में कई ट्रेने बंद थी। बंद ट्रेनों के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। वहीं संसदीय क्षेत्र को आर्थिक रूप से नुकसान हो रहा था। ट्रेनों के पुनः संचालन के लिए सांसद सुधीर गुप्ता लगातार प्रयासरत रहें। 11 फरवरी को रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर कई ट्रेनों की सेवाएं शुरू करने के लिए अनुरोध कर पत्र सौंपा गया था। 22 फरवरी को रेलवे बोर्ड चेयरमेन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर ट्रेनों के स्टाॅपेज व सुविधाओं को लेकर मुलाकात की और सेवाएं शुरू करने की बात कहीं। बुधवार को रेलवे द्वारा देहरादून एक्सप्रेस का सुवासरा, जोधपुर इंदौर (रणथंबोर एक्सप्रेस) का गरोठ, बीकानेर-बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का शामगढ़, बिलासपुर-बिकानेर का शामगढ़ एवं जयपुर-मुम्बई का शामगढ़ में स्टाॅपेज प्रांरभ किया गया। सांसद सुधीर गुप्ता ने रेल मंत्री पीयूष गोयल एवं रेलवे बोर्ड चेयरमेन सुनीत शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि ट्रेनों की सेवाएं शुरू कर ना सिर्फ यात्रियों को सुविधा मिलेगी बल्कि व्यापारियों को भी इसका लाभ मिलेगा। सांसद गुप्ता ने कहां कि अन्य ट्रेनों के स्टाॅपेज के लिए भी वे लगातार प्रयासरत है।                                                                                                                                                                             				</description>
सांसद गुप्ता ने ट्रेनों के स्टाॅपेज,सुविधाओं को लेकर रेलवे बोर्ड चेयरमेन से मुलाकात की,अंडरब्रिज ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाने स्टेशनों का विस्तारीकरण को लेकर पत्र सौंपा 
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरट्रेनों के स्टाॅपेज और सुविधाओं को लेकर क्षेत्रिय सांसद सुधीर गुप्ता ने रेलवे बोर्ड चेयरमेन सुनीत शर्मा से मुलाकात की। यात्रियों की सुविधाओ  को लेकर एक पत्र भी सौपा। सांसद सुधीर गुप्ता ट्रेनों के स्टाॅपेज और रेल यात्रियों की सुविधा के लिए सतत् प्रयासरत है। सांसद सुधीर गुप्ता ने 11 फरवरी को रेल मंत्री पियुष गोयल से मुलाकात कर यात्रियों को हो रही असुविधा से अवगत कराया था। ट्रेनों के स्टाॅपेज की मांग की थी। एक बार पुनः सुधीर गुप्ता ने रेलवे बोर्ड के चेयरमेन सुनीत शर्मा से मुलाकात कर ट्रेनों के स्टाॅपेज व सुविधाओं को लेकर मुलाकात की और विस्तृत चर्चा की। उन्होने बांद्रा-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस का शामगढ़-गरोठ-सुवासरा, बांद्रा रामनगर एक्सप्रेस का शामगढ़, कोटा-बड़ौदा पार्सल का शामगढ़, जयपुर-मैसूर का शामगढ़, जयपुर-कोयम्बटूर का शामगढ़, बीकानेर-बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का सुवासरा, रतलाम-मथुरा लोकल का शामगढ़, शामगढ़, जयपुर-पुणे एक्सप्रेस का सुवासरा, देहरादून एक्सप्रेस का सुवासरा व गरोठ, कोटा नागदा का गरोठ, जोधपुर-इंदौर का दलोदा व पिपलियामंडी, इंदौर-उदयपुर का पिपलिया मंडी व जावद रोड स्टेशन, जोधपुर इंदौर (रणथंबोर एक्सप्रेस) का सुवासरा-गरोठ, जयपुर-हैदराबाद का जावरा, बांद्रा-मुजफ्फरनगर ट्रेन का शामगढ़, जयपुर-मुंबई सुपर एक्सप्रेस का शामगढ़ में स्टॉपेज करने का अनुरोध किया। सांसद गुप्ता ने बताया कि संसदीय क्षेत्र कृषि और व्यापारिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण है। कोरेाना काल से ही ट्रेनों के बंद होने से यात्रियों को असुविधा और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे द्वारा भी कई ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में भी कई प्रमुख ट्रेने शुरू की जाए। जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। इस पर चेयरमेन द्वारा पूर्ण रूप से आश्वासन दिया गया। सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर व नीमच जिले के स्टेशनों का विस्तारीकरण और विकास कार्यो को लेकर भी चर्चा की। उन्होने अंडरब्रिज और ओवरब्रिज के कार्य में तेजी लाने का अनुरोध किया ताकि नागरिकों को अधिक समय तक परेशानी नहीं उठानी पड़े और उसका लाभ शीघ्र मिल सके।                                                				</description>
ट्रेनों के स्टाॅपेज को लेकर सांसद गुप्ता ने रेल मंत्री से की मुलाकात, विद्युतीकरण सहित स्टेशनों के विकास को लेकर चर्चा की 
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर-संसदीय क्षेत्र में ट्रेनों के स्टापेज, सुविधाओं एवं विकास कार्यो को लेकर केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहां कि कोरोना महामारी के कारण कई ट्रेने बंद है। जिसके बाद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अब जब जीवन फिर से पटरी पर लौट रहा है और रेलवे द्वारा भी कई ट्रेनों का संचालन पुनः शुरू किया जा रहा है। ऐसे में क्षेत्र में भी कई प्रमुख ट्रेने शुरू की जाए। जिससे यात्रियों को सुविधा मिल सके। संसद सुधीर गुप्ता ने रेल मंत्री के समक्ष देहरादून एक्सप्रेस का सुवासरा व गरोठ, जोधपुर इंदौर (रणथंबोर एक्सप्रेस) का सुवासरा एवं गरोठ, बीकानेर-बिलासपुर भगत की कोठी एक्सप्रेस का सुवासरा एवं शामगढ़, जयपुर-पुणे एक्सप्रेस का सुवासरा, कोटा नागदा का गरोठ, जयपुर-मैसूर का शामगढ़, बांद्रा रामनगर एक्सप्रेस का शामगढ़, जयपुर-कोयम्बटूर का शामगढ़, जयपुर-मुंबई सुपर एक्सप्रेस का शोमगढ़, बांद्रा-गोरखपुर अवध एक्सप्रेस का शामगढ़ गरोठ-सुवासरा, रतलाम-मथुरा लोकल का शामगढ़, कोटा-बड़ौदा पार्सल का शामगढ़, जोधपुर-इंदौर का दलोदा व पिपलियामंडी, इंदौर-उदयपुर का पिपलिया मंडी व जावद रोड स्टेशन, जयपुर-हैदराबाद का जावरा एवं बांद्रा-मुजफ्फरनगर ट्रेन का शामगढ़ में स्टॉपेज करने का अनुरोध किया। इसी के साथ ही सांसद सुधीर गुप्ता ने रेल मंत्री से दोहरीकरण, विद्युतीकरण सहित स्टेशनों के विकास को लेकर चर्चा की। सांसद गुप्ता ने पीयूष गोयल से संसदीय क्षेत्र में चल रहे दोहरीकरण और विद्युतीकरण के कार्य में तेजी लाने की बात कहीं।                        				</description>
नए साल जनवरी से ग्वालियर भिंड ट्रेन का संसदीय क्षेत्र लोगों को मिलेगा लाभ ,सांसद गुप्ता ने बताया ट्रेन का परिचालन होने से यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन व्यापारिक दृष्टि से मिलेगा लाभ  
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरनए साल में मंदसौर संसदीय क्षेत्र के मंदसौर व नीमच को रेलवे की एक नई सौगात मिलने जा रही है। जनवरी से रेलवे द्वारा नीमच और मंदसौर से सीधे ग्वालियर और भिंड के लिए ट्रेन शुरू हो रही है। ग्वालियर-झांसी रतलाम एक्सप्रेस 11126/25 और भिंड-रतलाम एक्सप्रेस 21125/26 की सौगात संसदीय क्षेत्र मंदसौर और नीमच को मिलने जा रही है। इन ट्रेनों का परिचालन केवल रतलाम तक ही था। जिसके कारण भिंड व ग्वालियर जाने वाले यात्रियों को रतलाम तक जाना पड़ता था। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस ट्रेन को मंदसौर और नीमच तक लाने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता काफी लंबे समय से प्रयासरत थे। इस हेतु उन्होने पूर्व में रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र भी सौपा। साथ ही जीएम और रेल मंत्री पीयूष गोयल से भी कई बार संपर्क किया। हालही मंे सांसद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई रेलवे की बैठक में ट्रेनों के परिचालन को लेकर भी चर्चा हुई। जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे और जिस पर रेलवे जीएम ने इनकी सैद्धांतिक मंजूरी दे दी। संभवतः जल्द ही ट्रेन की सौगात मंदसौर संसदीय क्षेत्र को मिल जाएगी और जनवरी के प्रथम व द्वितीय सप्ताह से यह ट्रेन का परिचालन शुरू हो जाएगा। इस ट्रेन के शुरू हो जाने से सीधे ग्वालियर और भिंड जाने वाले यात्रियों को सुविधाओं का लाभ मिलेगा। सांसद गुप्ता ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के साथ-साथ पर्यटन और व्यापारिक दृष्टि से भी इसका लाभ संसदीय क्षेत्र की जनता को मिलेगा।                                                				</description>
ओवर व अंडरब्रिज निर्माण शीघ्र पूर्ण हो, स्टेशनों का विकास और विस्तार हो- सांसद गुप्ता,सांसद की अध्यक्षता में रतलाम रेलवे मंडल की बैठक संपन्न
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर - पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर वर्चुअल  माध्यमम से बैठक सांसद सुधीर गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल द्वारा सांसदों के साथ विभिन्न यात्री सुविधाओं से संबंधित मुद्दों पर चर्चा तथा पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल पर वर्तमान में चल रही एवं भावी परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की। बैठक में सांसद सुधीर गुप्ता ने संसदीय क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं और रेलवे के विस्तारीकरण को लेकर चर्चा की। सांसद सुधीर गुप्ता ने कहां कि कोरोनाकाल के पूर्व संचालित भोपाल-जयपुर, उदयपुर-इंदौर, जोधपुर-इंदौर ट्रेनों को संसदीय क्षेत्र के यात्री सुविधाओ को ध्यान में रखते हुए पुनः प्रारंभ की जावे।  इसी के साथ ही सांसद गुप्ता ने कहां कि मंदसौर प्लेटफॉर्म न. 2 पर पूरी लम्बाई के कवर शेड का निर्माण शीघ्र किया जाए एवं कोच इंडीकेटर लगाए जाए। मंदसौर स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा हेतु लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगवाया जाए।  पिपलिया स्टेशन पर कंप्यूटरीकृत अनाउंसमेंट सिस्टम शीघ्र लगाया जाए। जावरा स्टेशन स्थित फाटक से स्टेशन तक पहुंच मार्ग को सीसी रोड बनाया जावे। जावरा स्टेशन पर प्लेटफार्म की ऊंचाई बढ़ाई जाए एवं कवर शेड की लंबाई बढ़ाई जाए । सभी स्टेशनों पर अतिरिक्त चेयर्स लगवाई जाए। वर्तमान में उदयपुर-बांद्रा व जयपूर-बांद्रा ट्रेन में 5 मिनट का स्टापेज प्रारंभ किया गया है। भविष्य में भी जो ट्रेने प्रारंभ होती है उनमे भी 5 मिनिट का स्टापेज देकर पार्सल बुकिंग सुविधा प्रारंभ की जाए । स्टेशन विकास प्राधिकरण के माध्यम से मंदसौर स्टेशन पर धार्मिक थीम आधारित विकास एवं यात्री सुविधाओं की विस्तृत योजना बनाकर स्टेशन के बाहर विद्युत सज्जा और प्लेटफार्म पर लिफ्ट एस्केलेटर एवं अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु पश्चिम रेलवे द्वारा कार्रवाई की जाए। नीमच स्टेशन पर प्लेटफार्म क्रमांक 2 व 3 पर कोच इंडिकेटर लगवाए जाए।ओवरब्रिज व अंडरब्रिज का निर्माण शीघ्र होसांसद सुधीर गुप्ता ने बैठक  में महाप्रबंधक से संसदीय क्षेत्र में निर्माणाधीन ओवर एवं अंडरब्रिज के निर्माण को लेकर भी चर्चा की। सांसद गुप्ता कहां कि मंदसौर, नीमच व जावरा में ओवर व अंडरब्रिज निर्माणाधीन का कार्य शीघ्र पूर्ण हो। जो निर्माणाधीन ब्रिज अधूरे पड़े है उनका भी निर्माण पूर्ण करें। इसी के साथ जयपुर-यशवंतपुर ट्रेन प्रारम्भ हो रही है परन्तु उसका नीमच में ठहराव नहीं दिया गया है। उक्त ट्रेन का नीमच में भी ठहराव दिया जाए साथ ही भविष्य में जो भी लम्बी दुरी के ट्रेने प्रारम्भ हो उनका स्टापेज नीमच-मंदसौर-जावरा तीनो बड़े स्टेशनों पर स्टापेज प्रारम्भ किया जावे। रतलाम मंडल को मेमू ट्रेनों की ट्रेने रेक मिली है। उक्त मेमू रेक को कोरोनकाल के पूर्व संचालित डेमू के स्थान पर महू से भीलवाड़ा,चित्तोड़ तक चलाया जाए तथा फ्री होने वाली डेमू रेक को नीमच से उज्जैन के बीच एवं नीमच से इंदौर व्याहा उज्जैन के बीच नई डेमू ट्रेन के रूप में संचालित की जाए। नीमच-चित्तौड़गढ़ खंड इलेक्ट्रिफिकेशन का कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए।  इस वर्चुअल बैठक में पश्चिम रेलवे चर्चगेट से आलोक कंसल-महाप्रबंधक, मंडल रेल प्रबंधक रतलाम विनीत गुप्तो एवं सभी विभागों के विभागाध्य एवं सांसद शामिल हुए।                        				</description>
बांद्रा-अजमेर व बांद्रा-उदयपुर ट्रेन मंदसौर स्टेशन पर अब 5 मिनट रूकेगी, पहले 2 मिनट का था स्टॉपेज, रेलवे मंत्रालय स्तर पर मंदसौर सांसद सुधीर ने रखी थी मांग
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरसांसद सुधीर गुप्ता द्वारा रेलवे से बांद्रा अजमेर बांद्रा व बांद्रा उदयपुर बांद्रा ट्रेन के मंदसौर स्टेशन पर ठहराव की समय सीमा को बढ़ाने की लम्बे समय से मांग की जा रही थी। ताकि व्यापारियों को माल ढुलाई और चढ़ाई का अधिक समय मिल सके। जिससे क्षेत्र आर्थिक व व्यापारिक रूप से सुदृढ़ हो सके। लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण ट्रेनों का पूर्ण रूप से संचालन नहीं हो पा रहा है। केवल कुछ यात्री स्पेशल ट्रेनों का ही संचालन हो पा रहा है। इससे रेलवे के राजस्व को भी काफी नुकसान हो रहा है। हालांकि, आर्थिक गतिविधियां भी शुरू हो गई हैं। ट्रेन के दो मिनीट स्टाॅपेज से केवल यात्रियों को सुविधा मिलती है लेकिन पांच मिनीट जहां ट्रेन का ठहराव होता है वहां माल लदान व ढुलाई की परमिशन रहती है। इसी को देखते हुए मंदसौर स्टेशन पर माल बाहर से लाने और भेजने के लिए ब्रांदा अजमेर बांद्रा एवं बांद्रा उदयपुर बांद्रा में व्यापारियों को लाभ नहीं मिल रहा था। सांसद सुधीर गुप्ता ने व्यापारियों की सुविधाओं को देखते हुए ट्रेन के समय सीमा को बढ़ाने की मांग की थी। रेलवे द्वारा ट्रेन के ठहराव समय में ईजाफा करते हुए 2 मिनट से 5 मिनट कर दिया। ट्रेन के अधिक समय से माल ढुलाई व चढ़ाई में व्यापारियों को सुविधा मिलेगी। वहीं रेलवे का राजस्व भी बढ़ेगा।                        				</description>
मंदसौर-नीमच-रतलाम के मंडी व्यापारी सांसद गुप्ता से बोले-मंडी टैक्स कम हो तो खरीदारी शुरू करें, सरकार के कई नियमों पर भी ली आपत्ति, किसानों की परेशानी-खरीफ की फसल आ चुकी लेकिन नीलाम नहीं कर पा रहे, मंड
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरशुक्रवार को सांसद सुधीर गुप्ता के निवास पर मंदसौर-नीमच-रतलाम क्षेत्र के मंडी व्यापारी पहुंचे और मंडी टैक्स कम करने की मांग रखी। साथ ही सरकारी नियमों पर भी आपत्ति ली और समाधान करने को कहा। सांसद गुप्ता ने व्यापारियों की मांग सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। मंडी व्यापारियों ने सांसद गुप्ता से कहा वर्तमान में मंडी व्यापारी प्रति सैकड़ा कारोबार के मान से 1.70 रुपए औसत टैक्स चुका रहा है, जो 50 पैसे होना चाहिए। व्यापारियों ने यह भी ऐतराज जताया मंडी में मॉडल एक्ट पर काम हो रहा जबकि बाहर तो व्यापार टैक्स फ्री है, ऐसे में टैक्स का क्या औचित्य बनता है। व्यापारियों ने पिछले दिनों से जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल का भी हवाला दिया। केवल मंदसौर कृषि उपज मंडी में ही 714 लाईसेंसी व्यापारी हैं। मंडी बंद होने से इनके अलावा हम्माल व तुलावटियों तक के रोजगार पर असर आया है। इधर किसान सोयाबीन समेत अन्य उपज निकाल चुका है लेकिन मंडी बंद होने से खरीफ की फसल बेच नहीं पा रहा। अगले दिनों में मंड खुलेगी तो दिपावली त्योहार की खरीदारी अचानक से बढ़ेगी, ऐसे में समय रहते हल निकालना जरूरी है। सांसद ने व्यापारियों को जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया है।                         				</description>