Jansamvad News
 <ttl>52</ttl>
गरोठ में नकली दूध फैक्ट्री का भंडाफोड़, 2000 लीटर सिंथेटिक दूध जब्त, संचालक गिरफ्तार
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर। जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली दूध बनाने वाली अवैध फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। ग्राम चाचावदा चौकटिया में देर रात करीब डेढ़ बजे की गई छापेमारी में पुलिस ने कुल 2000 लीटर सिंथेटिक दूध जब्त किया है। साथ ही भारी मात्रा में रसायन और उपकरण भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार मौके पर संचालित फैक्ट्री एक बाड़े के दो कमरों में चल रही थी, जहां यूरिया व अन्य केमिकल्स की मदद से नकली दूध तैयार किया जा रहा था। छापे के दौरान करीब 1000 लीटर तैयार सिंथेटिक दूध, ढाई कट्टे यूरिया, संदिग्ध रसायन और मशीनरी बरामद की गई। मौके से फैक्ट्री संचालक मनीष (निवासी आगरा) को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने आरोपी के सहयोगी दिनेश गुर्जर के ठिकानों पर भी दबिश दी, जहां से अतिरिक्त 1000 लीटर नकली दूध, करीब 5000 लीटर दूध बनाने योग्य केमिकल्स, दो बड़े टैंक और अन्य उपकरण जब्त किए गए। फूड इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह जादौन ने मौके पर पहुंचकर दूध के सैंपल जांच के लिए लिए हैं। थाना प्रभारी हरीश मालवीय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा था और आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही थी। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। खाद्य सुरक्षा विभाग को भी सूचना दे दी गई है। यह कार्रवाई क्षेत्र में नकली दूध के कारोबार पर लगाम लगाने की दिशा में अहम मानी जा रही है।				</description>
मेडिकल कॉलेज मंदसौर में हुआ पहला देहदान,श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा के पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।मंदसौर शहर के मेघदूत नगर निवासी स्व. श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा के परिवारजनों ने उनका पार्थिव शरीर श्री सुंदरलाल पटवा मेडिकल कॉलेज, मंदसौर को देहदान किया। यह मेडिकल कॉलेज मंदसौर का पहला स्वैच्छिक देहदान है, जिसे अध्ययन एवं अनुसंधान कार्य हेतु समर्पित किया गया है।देहदान अवसर पर पुलिस जवानों ने पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया। कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, मेडिकल कॉलेज के डीन, अधिकारीगण एवं परिजन उपस्थित रहे।कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि मेडिकल कॉलेज मंदसौर में यह पहला अकादमिक देहदान है, जो विद्यार्थियों को अध्ययन और शोध कार्य में मदद करेगा। देहदान वास्तव में महादान है, जिससे समाज को नई दिशा मिलती है और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा प्राप्त होती है।इस अवसर से प्रेरित होकर स्व. श्रीमती कंकरेचा के पति  छगनलाल कंकरेचा ने भी देहदान का संकल्प लिया है और इसके लिए मेडिकल कॉलेज में फॉर्म जमा किया है। परिवार के अन्य सदस्य भी इस कार्य से प्रभावित हुए हैं।अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने स्व. श्रीमती सोहन बाई कंकरेचा को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार को इस महान कार्य हेतु सम्मानित किया गया।                                                				</description>
जिले में रक्तदान पोर्टल लॉन्च, अब जरूरतमंदों को आसानी से मिलेगा रक्त
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर। सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ जिले में बड़े उत्साह और भव्यता के साथ हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धार जिले के भैसोला गांव से इसका वर्चुअल शुभारंभ किया, जिसका सीधा प्रसारण मंदसौर जिला अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों में देखा गया। जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम जिला अस्पताल परिसर में आयोजित हुआ।रक्तदान पोर्टल का शुभारंभजिले का पहला रक्तदान पोर्टल लॉन्च किया गया, जो स्वास्थ्य सेवाओं में ऐतिहासिक कदम साबित होगा। अब मरीजों और ज़रूरतमंदों को रक्त की तलाश में भटकना नहीं पड़ेगा। पोर्टल के माध्यम से मात्र एक क्लिक पर रक्तदाताओं से सीधा संपर्क संभव होगा।इस अवसर पर विशेष रक्तदान पोस्टर का विमोचन और क्यूआर कोड सिस्टम की शुरुआत भी की गई। कोड स्कैन करते ही रक्तदाताओं की संपूर्ण सूची खुल जाएगी। सूचीबद्ध सभी रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर “जीवनदान ही महादान” के संकल्प को साकार किया।सांसद गुर्जर का संबोधनराज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आने वाले 20 वर्षों का महाऐजेंडा तय किया है, जो गरीब और वंचित वर्ग को बराबरी का दर्जा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि “स्वच्छता ही सेवा” अब जन-जन का संकल्प बन चुका है।सांसद ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में अभूतपूर्व सुधार हुए हैं और 50 से 55 करोड़ लोग आयुष्मान भारत योजना से लाभान्वित हो रहे हैं।स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार की आधारशिलाकलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि इस अभियान के तहत महिलाओं की स्वास्थ्य जाँच प्राथमिकता पर होगी। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सहयोग करने की अपील की।इस अवसर पर सांसद बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी गुर्जर, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, नागरिक मौजूद रहे।                        				</description>
शिवना नदी शुद्धिकरण अभियान – 61वें दिन भी जारी विधायक विपिन जैन के नेतृत्व में श्रमदानियों ने किया सफाई कार्य
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।शिवना नदी को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए चल रहे अभियान के 61वें दिन रविवार को भी श्रमदानियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अभियान के अंतर्गत शिवना तट, विशेष रूप से कोर्ट रोड क्षेत्र के आसपास फैले कचरे और गाजर घास को साफ कर नदी के किनारे को स्वच्छ किया गया।यह अभियान 1 मई से निरंतर चल रहा है और इसकी सफलता में लोकप्रिय विधायक विपिन जैन का विशेष योगदान है। रविवार को श्रमदान के 61वें दिन भी श्रमदानियों ने दो घंटे श्रम कर स्वच्छता में सहयोग दिया।इस अवसर पर विधायक विपिन जैन ने कहा:> “समय की मांग है कि हम अपने आसपास की नदियों, कुओं और तालाबों को साफ-सुथरा रखें। इनमें प्लास्टिक और अन्य कचरा न फेंकें। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। मंदसौर के नागरिक हर रविवार सुबह 7 बजे से 9 बजे तक श्रमदान में भाग लें और नदी को स्वच्छ रखने में सहयोग करे। इस दौरान समाज सेवियों में हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत, रमेश सोनी, विजय आनंद, राकेश जैन ‘पिंटू’, कैलाश कुमावत, इंद्रेश कुमावत, महिपाल सिंह परिहार, रमेश धनगर, महिला नेत्रियों में इष्टा भचावत, प्रमिला पंवार, कांग्रेसजन में विकास दशोरा, राजनारायण लाड़, संजय नाहर, दिलीप देवड़ा, सुनील गुप्ता, अजय सोनी, अशोक राव, सादिक गोरी, राजेश चौधरी, रमेश कुमावत, राकेश सेन, दुर्गेश चंदेल, शिवशंकर सोलंकी, ऋषिराज लाड़ सहित अनेक नागरिकों ने भाग लिया।				</description>
थाना यातायात मंदसौर द्वारा इंश्योरेंस, फाइनेंस व बैंक कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। पुलिस मुख्यालय मध्यप्रदेश, भोपाल के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा जागरूकता प्रसार अभियान के तहत थाना यातायात मंदसौर द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन में ट्रैफिक सूबेदार शैलेंद्र सिंह चौहान एवं आरक्षक प्रीतम सांखला ने तिरुपति प्लाज़ा, रेलवे स्टेशन रोड मंदसौर पर कार्यरत आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, ग्रहम फाइनेंस, महिंद्रा फाइनेंस एवं इक्विटी फिन सर्विस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी व प्रशिक्षण प्रदान किया।प्रशिक्षण के दौरान आदेशात्मक, सूचनात्मक व प्रतिबंधात्मक यातायात संकेत चिह्नों की जानकारी दी गई। साथ ही मोटर व्हीकल एक्ट के प्रमुख प्रावधान, वाहन इंश्योरेंस की महत्ता, हेलमेट व सीट बेल्ट का उपयोग, तेज गति से वाहन न चलाना, शराब पीकर वाहन न चलाने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से समझाइश दी गई। कर्मचारियों को यह भी प्रेरित किया गया कि वे अपने ग्राहकों को भी बीमा कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करें।इस अवसर पर आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल से मैनेजर सौरभ नाहर, कस्टमर एग्जीक्यूटिव दिव्या पाटीदार, जितेंद्र सिंह, योगेश सुथार, गौरव बैरागी, सलमान, जितेंद्र चौहान, ग्रहम फाइनेंस से दीपक कुमार, ओमप्रकाश, हरीश पाटीदार, महिंद्रा फाइनेंस से वैभव बैरागी, इक्विटी फिन सर्विस से सौरभ मेहता सहित समस्त फील्ड एवं ऑफिस स्टाफ उपस्थित रहा।				</description>
मंदसौर पुलिस द्वारा स्वतंत्रता दिवस पूर्व "हर घर तिरंगा"वाहन रैली का आयोजन 
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस से पूर्व मंदसौर पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया।रैली का शुभारंभ पीजी कॉलेज ग्राउंड से हुआ, जो शहर के मुख्य मार्गों एवं चौराहों — श्री कोल्ड, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड, घंटाघर, सदर बाजार, मंडी गेट, प्रतापगढ़ पुलिया, धानमंडी उतारा, नयापुरा रोड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड एवं गुप्ता कचोरी — से होते हुए पुलिस कंट्रोल रूम पर संपन्न हुई।इस रैली का उद्देश्य जिलेवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने हेतु प्रेरित करना और आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को श्रद्धापूर्वक स्मरण करना था।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल, नगर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र भास्कर, रक्षित निरीक्षक, शहरी थाना क्षेत्रों के थाना प्रभारी, यातायात प्रभारी, सूबेदार एवं उनका बल उपस्थित रहे। साथ ही NCC कैडेट्स ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।				</description>
मंदसौर में चल रहे शिवना शुद्धिकरण अभियान में राज्यसभा सांसद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह ने श्रमदान कर जागरूकता का संदेश दिया
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरपूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद  दिग्विजय सिंह ने मंदसौर में शिवना नदी के शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। 29 मई को सुबह 7 से 8 बजे के बीच उन्होंने शिवना तट पर श्रमदान करते हुए नदी से जलकुंभी और गंदगी हटाने में सहयोग किया। इस अभियान के दौरान उन्होंने जलकुंभी और कचरा निकालने में योगदान दिया। दिग्विजय सिंह का यह प्रयास न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि समाज में स्वच्छता और जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी एक प्रेरणादायक उदाहरण है। विधायक विपिन जैन ने इस अभियान को जनसहयोग से शुरू किया है, हर वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित की है। उन्होंने शिवना नदी को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया है।अभियान के माध्यम से नदी के पानी को स्वच्छ बनाने के लिए स्थानीय लोगों में जागरूकता बढ़ाई जा रही है।भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किएराज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह शिवना शुद्धिकरण में भाग लेने के बाद भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन किए।उसके बाद मंदसौर मी स्थानीय कार्यक्रम में भाग लिया। बाद ग्राम बुढ़ा में सभा मे शामिल होंगे।                                                                        				</description>
मंदसौर जिला अस्पताल की लैब अब NABLसर्टिफाइड,लैब में 106 प्रकार की पैथालॉजी जांचे उपलब्ध होगी
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर जिला अस्पताल की पैथोलॉजी लैब को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड केलिब्रेशन लेबोरेटरीज (NABL) की मान्यता प्राप्त हुई है। इस मान्यता के बाद अब मरीजों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप जांच सुविधाएं मिलेंगी। लैब में 106 प्रकार की पैथोलॉजी जांचें उपलब्ध होंगी। हर महीने 50,000 से ज्यादा जांचें की जा सकेंगी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के निर्देशन में जिला चिकित्सालय मंदसौर में निरंतर सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में पैथोलॉजी लैब जिला चिकित्सालय मंदसौर को एनएबीएल एक्रीडिटेशन प्राप्त हुआ है। जिला चिकित्सालय मंदसौर के सिविल सर्जन डॉक्टर डीके. शर्मा ने बताया की NABL की मोहर लगने के बाद लैब में बीमारियों की जांच को लेकर मरीजों को फायदा होगा। मरीजों को आर्थिक रूप से भी नुकसान नहीं उठाना पड़ेगा। इस समय लैब में बीमारियों की जांच को लेकर जो रिपोर्ट दी जाती है।उस रिपोर्ट को लेकर जब मरीजों को दूसरे अस्पताल में रेफर किया जाता है तो वहां के चिकित्सक दोबारा से सभी रिपोर्ट करवाते हैं, इससे मरीज को शारीरिक व मानसिक रूप से तो परेशान होना ही पड़ता है, बल्कि आर्थिक रूप से भी काफी बोझ पड़ता है। NABL की मान्यता मिलने के बाद ऐसा नहीं होगा।मरीजों को समय पर सही इलाज मिलेगा ---NABL मान्यता के बाद मरीजों को अधिक विश्वसनीय और त्रुटिरहित रिपोर्ट मिलेगी। इससे रोगों की सटीक और त्वरित पहचान हो सकेगी। मरीजों को समय पर सही इलाज मिल सकेगा। यह मान्यता अस्पताल की विश्वसनीयता को भी बढ़ाएगी। इससे स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आएगी। साथ ही सेवाओं की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। जिले के अधिक से अधिक मरीजों को इसका लाभ मिलेगा।                                                				</description>
सड़क हादसे रोकथाम के लिए हुआ सर्वे, सीतामऊ रोड़ पर मिली खामियां,अधिक दुर्घटनाएं इसी रोड़ पर होती है, टोल कम्पनी करेगी सुधार
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यातायात पुलिस, एमपीआरडीसी और टोल कंपनी ने संयुक्त रूप से मंदसौर-सीतामऊ मार्ग का सर्वे किया, जो एक सप्ताह बाद सोमवार को पूरा हुआ। पिछले एक दशक के आंकड़ों के अनुसार, जिले में सबसे अधिक दुर्घटनाएं इसी मार्ग पर होती हैं।सर्वे के दौरान नई आबादी, अफजलपुर और सीतामऊ के थाना प्रभारियों की उपस्थिति में कई महत्वपूर्ण खामियां सामने आईं। सड़क के किनारों पर भराव और लेवलिंग की आवश्यकता पाई गई। सभी मोड़ों पर रात्रि में बेहतर दृश्यता के लिए रोड स्टड और कैट आई लगाने की सिफारिश की गई। इसके अलावा, मुख्य मार्ग से जुड़ने वाले कनेक्टिंग मार्गों पर स्पीड ब्रेकर और रंबलर स्ट्रिप्स लगाने की योजना बनाई गई है।टोल कंपनी द्वारा किए जाएंगे काम सर्वे टीम ने उन स्थानों की भी पहचान की है, जहां पेड़-पौधों और झाड़ियों के कारण दृश्यता प्रभावित होती है। इन स्थानों पर नियमित कटाई-छंटाई का काम किया जाएगा। साथ ही, मार्ग पर आवश्यक चेतावनी और सूचना बोर्ड लगाने के लिए स्थानों को चिह्नित किया गया है। सभी सुधार कार्य मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम के मार्गदर्शन में टोल कंपनी द्वारा किए जाएंगे।                        				</description>
शिवना घाट पर गंगा की तर्ज पर की गई शिवना मैया की महाआरती,घाट पर लाइट शो, दीप प्रज्वलन, 1 हजार लाल टेन लैंप उड़ाए गए भव्य आतिशबाजी की गई
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर।पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत शिवना बैराज परियोजना का निर्माण होने जा रहा है। जिससे आम नागरिकों में बहुत खुशी का माहौल है। खुशी को इजहार करने के लिए आज भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित घाट पर शिवना मैया की महाआरती का आयोजन संध्या 6:30 बजे बनारस से होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर किया गया। आरती के साथ घाट पर दीप प्रज्वलन, लाइट शो, 1 हजार लैंप उड़ाए गए। इसके साथ ही घाट पर भव्य आतिशबाजी की गई। उक्त आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। आतिशबाजी अन्य गतिविधियों को देखकर लोग बहुत खुश हुए। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य सभी जनप्रतिनिधि कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग, सभी जिलाधिकारी, कर्मचारी, बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद थे।                                                                        				</description>
कलेक्टर अदिति गर्ग ने सीएम राइज स्कूल गुर्जर बर्डिया में पौधारोपण किया। 35 प्रजापति के 2100 फलदार पौधे लगाए,कहा बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, पौधे भी उसी तरह बड़े होते जाते हैं
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरकलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने सीएम राइज स्कूल गुर्जर बर्डिया बड़ी में पौधारोपण किया। पौधारोपण सार्थक संस्था के माध्यम से किया गया। स्कूल परिसर में 35 प्रजाति के 2100 फलदार पौधे लगाए गए। इसमें भी मुख्य रूप से विलुप्त प्रजाति के पौधे लगाए गए। जिससे स्कूल के बच्चे विलुप्त प्रजाति के पौधे को देखें तथा पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित हो। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी संजय राय खेरे, सार्थक संस्थापक डॉ उर्मिला तोमर, स्कूल प्राचार्य, विद्यार्थी मौजूद थे।-बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते, पौधे भी उसी तरह बड़े होते  - कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने कहा कि सीएम राइज स्कूल बहुत अच्छा स्कूल है। स्कूल से ही बच्चों को छोटी-छोटी बातें सीखने को मिलती है, जो की बहुत महत्वपूर्ण होती है। बच्चे जैसे-जैसे बड़े होते जाते हैं, पौधे भी उसी तरह बड़े होते जाते हैं। इसलिए सभी बच्चों को पौधे लगाने चाहिए। उनकी देखभाल करना चाहिए। जैसे बच्चे बड़े होते हैं, ऐसे धीरे-धीरे बच्चों के साथ लगाए पौधे भी बड़े हो जाते है। सभी बच्चे पेड़ लगाने के साथ पेड़ को अपना नाम भी दे, उसको हमेशा पानी पिलाएं। उसकी देखभाल करें। मुख्य रूप से स्कूल में फलदार पौधे अधिक मात्रा में लगाए गए हैं, क्योंकि फलों का जीवन में बहुत महत्व होता है। उन्होंने बच्चों से कहा जीवन में मेहनत करें, मेहनत का फल जरुर मिलता है, जो आप पढ़ाई कर रहे हैं, वह जीवन में बहुत काम आती।                        				</description>
मंदसौर जिले के भानपुरा लोटखेड़ी में 11 वर्षीय बालिका पर कुत्तों का हमला, हुई मौत
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर जिले के भानपुरा में कुत्तों के हमलों से घायल 11 वर्षीय बालिका की मौत हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर भानपुरा के गरोठ रोड़ श्रीराम तोल कांटे के पास स्थित खेत पर 11 साल की तनीषा पिता लोकेशनाथ बैरागी निवासी लोटखेड़ी अकेली थी। तभी करीब पांच से सात कुत्तों के झुंड ने मिलकर उस पर हमला कर दिया। पास में ही खेत पर काम कर रहे उसके परिजनों को जब कुत्तों के झुंड  हमले की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंचे। वहां पर बच्ची अचेत अवस्था में लहूलुहान पड़ी थी। उसे तत्काल शासकीय चिकित्सालय भानपुरा लाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गौरव सिजोरिया ने बताया अस्पताल में घायल बच्ची को लैकर उसके परिजन आए थे, जिसे कुत्तों ने पूरी तरह नोच दिया था, जांच की गई तो वह म्रत पाई गई।				</description>
शिवना नदी शुद्धिकरण आंदोलन से जुड़े कतिपय लोग अंतर्ध्यान हो गए,अब शिवना मैया क्या करें?
					                                                                                                                                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरविगत 20-22 साल से कुछ संगठन शिवाना शुद्धि को लेकर के आंदोलन कर रहे हैं। इसमें अनेक व्यक्ति भी ऐसे हैं जो व्यक्तिशः आंदोलन करते हैं।शिवना शुद्धि को लेकर अभी मप्र शासन के द्वारा 28 करोड रुपए स्वीकृत किए गए, जैसे ही काम शुरू हुआ उस काम की गुणवत्ता की कमी के विरुद्ध अनेक संगठन खड़े हुए और अपने आपको जलमग्न होने के लिए भी तैयार दिखे, दो-तीन बार मौके पर भी गए, मीडिया वाले भी गए,अनेक नेता भी गए किंतु अचानक सभी ने चुप्पी साध ली,यद्यपि कुछ व्यक्ति और संगठन इस दिशा में ईमानदारी से प्रयास करते रहे और कर रहे हैं तथापि गड़बड़ के संकेत तो है? इस काम की मॉनिटरिंग करने वाली संस्थाएं अपना काम करती रही, खुदाई होती रही, पाइप डलते रहे किंतु एक निश्चित समय के बाद एक भी संगठन, एक भी नेता, मीडिया इस व्यवस्था का विरोध करने के लिए प्रकट नहीं हुआ और ठेकेदार का काम स्मूथली चला रहा।भ्रष्टाचार का कोई सबूत नहीं होता, किंतु "जन- चर्चा" ही उसका वास्तविक सबूत होती है। यह सब जानते हुए भी,कैसे सारे आंदोलन, सारे विरोध बंद हो गए? मीडिया ने बोलना, लिखना बंद कर दिया, नेताओं ने चिल्लाना बंद कर दिया,और सारे शिवना शुद्धि से जुडे आंदोलन एवं उससे जुड़े हुए व्यक्तियों एवं संगठनों ने  मौन धारण कर लिया और  नेपथ्य में चले गए? अब बेचारी शिवाना मैया क्या करें?, रमेशचन्द्र चन्द्रे,                                                                                                                        				</description>
स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत वार्ड 39 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया, उपमुख्यमंत्री देवडा ने की सहभागिता मंदिर की साफ - सफाई की
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत शनिवार को नगर के वार्ड  39 में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री  जगदीश देवड़ा ने भी सहभागिता की। शनिवार को प्रातः 10.30 बजे भाजपा परिवार, वरिष्ठ नेताओं, भाजपा उत्तर मंडल के साथ क्षेत्रीय पार्षद एवं जिला योजना समिति सदस्य भारती पाटीदार ने  स्वच्छता अभियान चलाकर यश नगर स्थित रामेश्वर मंदिर पर साफ - सफाई की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने संगठन के कार्यक्रम अनुसार वॉल पेंटिंग भी की एवं मंदिर की साफ - सफाई की। क्षेत्रीय पार्षद भारती पाटीदार ने बताया कि स्वच्छ तीर्थ अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 39 के रामेश्वर मंदिर पर सफाई की गई। जिसमें उपमुख्यमंत्री देवड़ा जी विशेष तौर पर सम्मिलित हुए। उन्होंने बताया 22 जनवरी हमारे लिए गौरव का दिन है। 500 वर्षो का इंतजार खत्म होने वाला है हम सभी रामलला को उनके भव्य मंदिर में विराजित होते देख पायेंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष नानालाल अटौलिया, हूडको डायरेक्टर बंशीलाल गुर्जर, पूर्व जिलाध्यक्ष मदनलाल राठौर, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिल कियावत, पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरज पाटीदार, कार्यक्रम संयोजक भाजपा उत्तर मंडल अध्यक्ष अरविंद सारस्वत, सुनिल जैन महाबली, मुकेश काला, नपा उपाध्यक्ष नम्रता चावला, विजय सुराणा, बंटी चौहान, नेमीचंद खमेसरा सहित बडी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।                                                                                                				</description>
मरणोपरांत लोकतंत्र सेनानी फांफरिया बंधुओं को ताम्र पत्र से मध्यप्रदेश शासन ने किया सम्मानित
					                            जनसंवाद न्यूज़  मंदसौरआपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा करने के लिए लडने वाले लोकतंत्र सेनानियों (मीसाबंदी) का सम्मान मध्यप्रदेश शासन ने ताम्र पत्र भेंटकर किया। इसी कडी में मंदसौर निवासी लोकतंत्र सेनानी स्व मिश्रीलाल जी फांफरिया और स्व शांतिलालजी फांफरिया को मरणोपरांत मप्र शासन ने ताम्र पत्र से सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि 26 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक चले आपातकाल में दोनो भाईयों ने जेल में रहकर लोकतंत्र की लडाई लडी थी। लोकतंत्र की रक्षा के लिए इनके द्वारा किये गये अनुकरणीय त्याग और बलिदान के लिए मप्र शासन ने ताम्र भेंटकर सम्मानित किया। विगत दिनों मंदसौर तहसीलदार रमेश मसारे ने उनके पौत्र विजयेन्द्र फांफरिया को ताम्र भेंट किए। इस सम्मान के लिए स्व मिश्रीलाल जी फांफरिया और स्व शांतिलाल जी फांफरिया परिवार ने मप्र शासन और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।                        				</description>
यातायात विभाग व परिवहन विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में यात्री वाहनों में फिटनेस, परमिट,बीमा की वैधता चैक की गई,यात्रियों की जानकारी के लिए वाहन पर लिखवाया,वाहन मालिकों को समझाइश भी दी
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरथाना यातायात मंदसौर व अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में नेहरू बस स्टैंड, महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर मंदसौर से संचालित हो रही यात्री बसों के परमिट,बीमा तथा फिटनेस को चैक किया गया। विभाग के अधिकारियों द्वारा वाहनों के दस्तावेज चेकिंग के साथ जिन वाहनों के सामने तथा अंदर बीमा फिटनेस परमिट की वैधता जानकारी नहीं लिखी थी, उन वाहनों पर पेंटर द्वारा उक्त जानकारी लिखवाई गई। सभी बस मालिकों को समझाइश दी गई। कहा कि उक्त जानकारी वाहन के बाहर तथा अंदर लिखी होनी आवश्यक है। ताकि यात्री उक्त जानकारी स्वयं देख कर निश्चिंत हो सके।इनका कहनायातायात विभाग व परिवहन विभाग के सयुंक्त तत्वावधान में यात्री वाहनों बसों में बीमा, फिटनेस, परमिट चेक किया गया, मोके पर ही पेंटर द्वारा वाहनों पर लिखवाया भी गया, साथ ही वाहन मालिकों को बसों पर जानकारी लिखने को कहा गया है।वीरेन्द्र सिंह यादव परिवहन अधिकारी मंदसौर                                                				</description>
पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया, कहा गांधी सागर क्षेत्र के शैल चित्र इतने अद्भुत की अपनी कहानी दुनिया को बता रहे 
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरपर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग मध्य प्रदेश शासन के मंत्री सुश्री उषा ठाकुर ने  गांधीसागर मंदसौर में फ्लोटिंग फेस्टिवल का शुभारंभ किया। लैंड, वॉटर और एयर एडवेंचर के खूबसूरत मिश्रण वाला यह फेस्टिवल मंदसौर जिले के लिए कई मायनों में महत्त्वपूर्ण होगा, जो न सिर्फ आर्थिक दृष्टिकोण से सकारात्मक होगा, बल्कि प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा देगा। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गांधी सागर में  चतुर्भुज नाला के शैल चित्र ने अद्भुत हैं, यह अपनी कहानी दुनिया को बता रहे हैं। नवाचारों के कारण आज पर्यटन विभाग अग्रिम पंक्ति में खड़ा है। पर्यटन को और चरम पर ले जाना है। सभी गांधी सागर के निवासी गांधी सागर में बहुत अच्छा महोत्सव मनाकर अद्भुत उदाहरण पेश करें।  इस महोत्सव में शाकाहारी एवं मांसाहारी दोनों के चूल्हे अलग-अलग हो। गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल पर्यटकों को एक अनूठा ग्लैंपिंग एडवेंचर एक्टिविटीज का अनुभव कराएगा। यह अद्वितीय और अपनी तरह का पहला फ्लोटिंग फेस्टिवल है। जिसमे लैंड, एयर और वाटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज रहेगी। इसमें शुरू के 5 दिवस तक महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। उसके बाद 3 माह तक पर्यटकों के लिए टेंट सिटी और 6 माह तक एडवेंचर एक्टिविटीज जारी रहेगी। पर्यटकों के रिस्पॉन्स को देखते हुए इसे अधिक अवधि तक बढ़ाया जा सकेगा।  विधायक देवी लाल धाकड़ ने बताया कि इस महोत्सव में लैंड, एयर और वाटर बेस्ड एडवेंचर एक्टिविटीज रहेगी। लैंड एडवेंचर में जंगल सफारी, ट्रैकिंग, डबल साइकिलिंग, विभिन्न राइडिंग्स सहित इनडोर गेम्स और किड्स जोन आदि की विशेष व्यवस्था है। एयर एडवेंचर में पैरासैलिंग, पैरामोटरिंग और हॉट एयर बैलून आदि आकर्षण के केंद्र होंगे। वहीं वॉटर एडवेंचर में स्पीड बोटिंग, जेट स्की और बनाना बोट राइड जैसी कई रोमांचक एक्टिविटीज़ का लुफ्त पर्यटक उठा सकेंगे। पर्यटकों के लिए आलीशान टेंट्स की व्यवस्था इस फेस्टिवल की विशेष शोभा होगी।एएमडी विवेक श्रोतीय ने कहा कि, गांधीसागर फ्लोटिंग फेस्टिवल प्रकृति प्रेमियों और साहसी लोगों के लिए एक शानदार फेस्टिवल है, जो उन्हें शहर की हलचल से दूर प्राकृतिक परिवेश में ले जाता है। फ्लोटिंग  फेस्टिवल में फ्लोटिंग स्टेज, फ्लोटिंग मार्केट, बोट स्पा, बोट सफारी, लाइव संगीत और भी बहुत कुछ होगा। इसके अलावा, गांधीसागर जलाशय के पास कई रोमांचक साहसिक गतिविधियों का आयोजन होगा। प्रत्येक लक्जरी टेंट को प्रीमियम सुविधाओं, मनोरम स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय व्यंजनों, इंडोर स्पोर्ट्स सम्मेलन सुविधाओं के साथ आरामदायक प्रवास सुनिश्चित करने के लिए सावधानी पूर्वक डिज़ाइन किया गया है। प्रकृति आधारित शिल्प के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए, क्षेत्र में विभिन्न प्रकार कीकार्यशालाएं आयोजित की गई है।जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार ने कहा हम सभी का बड़ा सौभाग्य है कि मंदसौर जिले में इतना बड़ा महोत्सव आयोजित हो रहा है। इस दौरान पूर्व विधायक  चंदर सिंह सिसोदिया, सीईओ जिला पंचायत कुमार सत्यम, मुकेश काला सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, आम नागरिक मौजूद थे।                                                				</description>
 खाद्य एवं सुरक्षा विभाग ने बीते साल 269 सेम्पल लिए,35 हुए फेल, मिलावट खोरों से 22 लाख 15 हजार का जुर्माना वसूला, 27 केस दर्ज किए
					                                                                                                                                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरज़िले में खाद्य सामग्रियों के मिलावट के लिए खाद्य एवं ओषधि विभाग समय.समय पर कार्रवाई करता है। लेकिन विभाग के पास सिर्फ एक अधिकारी के भरोसे पूरे जिले की जांच का जिम्मा है। जिसके कारण मिलावटखोरों पर समय पर कार्रवाई नही हो पाई है।  विभाग का दावा है कि स्टॉफ की कमी के बाद भी  साल 2022 जनवरी से दिसंबर तक जिले में 269 सेम्पल की जांच भोपाल भेजी थी। उसमें से 35 सेम्पल फेल हुए है। 22 लाख 15 हजार का जुर्माना वसूला है, एडीएम न्यायालय में 27 केश दर्ज हुए है। वही दो केस सीजीएम कोर्ट में लगाएं है। इसके साथ ही नारायणगढ़ व मंदसौर न्यायालय में चल रहे 2 केस में सजा भी सुनाई जा चुकी है।जानकारी के मुताबिक दीपावली और अन्य पर्व के समय बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री का खेल शुरू हो जाता है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलावाड़ किया जाता है। दुकान संचालकों द्वारा लोगों को मिलावट युक्त सामग्री बेची जाती है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद ने बताया कि एक साल में करीब 269 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 35 सेमल फेल हुए है, 27 केस एडीएम न्यायालय में दर्ज हुए हैए 22 लाख 15 हजार का जुर्माना वसूला है। 2 केस सीजीएम कोर्ट में लगाएं है। जांच के अलग- अलग मापदंड होते हैं।कई मामलों में भी सुनवाई चल रही है। उन्होंने बताया कि जिले में सिर्फ वह एक ही अधिकारी है। स्टॉफ की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हमारी टीम द्वारा लगातार सालभर कार्रवाई की जाती है। समय-समय पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाते हैं।त्यौहारों को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है, लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ न हो समय पर खाद्य पदार्थों की जांच की जाती है। खासकर दीपावली और अन्य त्योहारों पर लगातार टीम दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल की कार्रवाई कर रही है। मंदसौर, शामगढ़,सीतामऊ, दलौदा भानपुरा सहित अन्य जगहों से खाद्य सामग्रियों के सेम्पल लगातार लिए जा रहे है।                                                                                                                                                                        				</description>
त्यौहारों के चलते खाद्य सुरक्षा प्रशासन की मावा दुकानों पर कार्यवाही, नागेश्वर मावा भण्डार रामटेकरी, महावीर मावा भंडार, महावीर कोल्ड स्टोरेज, श्रीजी मावा एवं घी भंडार, शिवम रेस्टोरेन्ट नाहरगढ से मावे 
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। त्यौहारी सीजन में आमजनों को अच्छे से अच्छी खाद्य वस्तु मिले इसके लिए जिला खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार सक्रिय बना हुआ है और खाद्य संस्थानों कोे निरीक्षण कर रहा है। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा कार्यवाही करते हुए पांच मावे की दुकानों पर गुणवत्ता स्तर की जांच वास्ते नमूने जब्त लिए गए है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कार्यवाहीक करते हुए रामटेकरी स्थित नागेश्वर मावा भंडार, कालाखेत स्थित महावीर मावा भंडार, महावीर कोल्ड स्टोरेज, श्रीजी मावा एवं घी भंडार और शिवम रेस्टोरेन्ट नाहरगढ से मावे के नमूने जब्त किये गये है जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। कार्यवाही के दौरान विभाग का सहयोगी स्टॉफ भी मौजूद रहा।  जामोद ने बताया कि त्यौहारों के दौरान आमजनों को अच्छी और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तु मिले इसके लिए सभी संस्थानों के संचालकों को अपने यहां साफ -सफाई का विशेष ध्यान रखने और गुणवत्ता युक्त खाद्य वस्तुएं ही विक्रय करने के दिशा निर्देश  दिए।				</description>
नागदा में हुई घटना के बाद सीतामऊ पुलिस अलर्ट, स्कूली वाहनों को चेक कर संचालकों को हिदायत, कहा लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, जिला मुख्यालय पर कई स्कूल वाहन अनफिट दौड़ रहे,
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरसीतामऊ :- उज्जैन जिले के नागदा में हुई घटना के बाद से प्रदेशभर में लापरवाह स्कूल वाहन चालकों के खिलाफ कार्यवाही की मांग उठ रही है, ताकी छोटे-छोटे बच्चो की जान के साथ खिलवाड़ नही हो। इसी तारम्य में मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया के निर्देशन पर थाना प्रभारी सीतामऊ दिनेश प्रजापति ने अल सुबह नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र से संचालित हो रहे समस्त स्कूलों की बसों की वाहन चेकिंग की। स्कूली वाहन में उपयोग होने वाले समस्त उपकरणों ओर नियमो की जानकारी स्कूल संचालकों को भी दी। थाना प्रभारी ने वाहन संचालकों ओर स्कूल संचालकों को सख्त समझाईश देते कहा कि बच्चो की जान के साथ कोई भी समझौता नही किया जाएगा। स्कूल वाहन को धीरे एवं सभी नियमो का पालन करते हुए चलाए, दुर्घटना से बचा जा सके। अगर कोई भी वाहन चालक लापरवाही पूर्वक वाहन चलाता पाया गया तो ड्राइवर ओर वाहन के ऊपर सख्त कार्यवाही होगी साथी ही स्कूल संचालक की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी। थाना प्रभारी प्रजापति ने बताया की इस तरह का अभियान समय-समय पर पुलिस चलाती रहती है। आगे भी निरंतर इस तरह का अभियान जारी रहेगा।                                                				</description>
गुप्ता रेस्टोरेन्ट पर खाद्य सुरक्षा प्रशासन व आपूर्ति विभाग की कार्रवाई, भंडारण सील, मशाले, चटनी, गर्म तेल, सौंफ़ के लिए नमूने, पांच गैस सिलेंडर जप्त किए
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि और खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए गुप्ता रेस्टोरेन्ट  कचौरी सेन्टर का निरीक्षण किया व गुणवत्ता स्तर की जांच खाद्य पदार्थ के नमूने लिए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद ने बताया जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार गुप्ता समोसा कचौरी के भंडारण कक्ष का निरीक्षण किया गया। भंडारण कक्ष में जाले जमे हुए मिलें यहां पर खाद्य पदार्थो का उचित रख रखाव भी नहीं पाया गया। भंडारण कक्ष को सील किया गया। वहीं कार्यवाही के दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गैस सिलेंडर के दस्तावेज सही नहीं पाये जाने पर मौके 5 गैस सिलेण्डर जब्त किये गये। निरीक्षण के बाद गुणवत्ता स्तर की जांच हेतु कचौरी का तैयार मसालें का नमूना, गर्म कढाई से गर्म सोयाबीन तेल का नमुना, कचौरी समोसा के लिए उपयोग की जाना वाला चटनी का नमूना तथा सौफ का नमूना लिया गया। जब्त नमूनों को जांच हेतु खाद्य विष्लेशक राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए है,  कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी बी एस जामोद तथा उनके सहयोगी कर्मचारी तथा कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी उपस्थित थे।                                                                                                				</description>
जिले में 66000 बच्चों को डीपीटी/ टीडी का टीका सभी स्कूलों में किशोर- किशोरियों को आंगनवाड़ी केंद्र में यह टीका लगाया जाएगा,टीको से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी,अभियान का हुआ शुभांरभ
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरडीपीटी टीडी अभियान जिले में 16 अगस से 31 अगस्त 2022 तक संचालित किया जाएगा l अभियान का शुभारंभ विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया विधानसभा क्षेत्र मंदसौर द्वारा शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल मंदसौर से किया गया। अभियान का शुभारंभ  कुमारी शिरीन पिता शेरू खा निवासी महारानी लक्ष्मीबाई चौराहा मंदसौर उम्र 16 वर्ष का स्वागत कर उसके पश्चात बच्चों को टीके लगाए गए l इस दौरान विधायक सिसोदिया ने कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने बच्चों की चिंता की है ,बीमारियों से बचाव हेतु टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया गया है l इन टीको से बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और बच्चों में टिटनेस तथा डिप्थीरिया जैसी बीमारी नहीं होगी l शासन का मूल उद्देश्य प्रत्येक बच्चा बीमारी से सुरक्षित रहे l टीकाकरण के संबंध में बच्चों से संवाद भी किया गया।नागरिकों से अनुरोध किया गया कि 5 वर्ष ,10 वर्ष 16 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को टीका लग जाए। बच्चों के परिवार के सदस्य पालक आगे आए और अपने बच्चों को टीका जरूर लगवाएं l मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के एल राठौर ने अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में 66000 बच्चों को डीपीटी/ टीडी का टीका सभी शासकीय /अशासकीय /अनुदान प्राप्त स्कूलों में एवं जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे हैं या शाला त्यागी है। किशोर किशोरियों को आंगनवाड़ी केंद्र में यह टीका लगाया जाएगा। जिनकी उम्र 5 वर्ष ,10 वर्ष एवं 16 वर्ष है। यह टीका टिटनेस और डिप्थीरिया बीमारी से बचाएगा। डॉ सुरेश सोलंकी जिला टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि एएनएम द्वारा मंगलवार एवं शासकीय अवकाश छोड़कर शेष दिनों में 31 अगस्त 2022 तक स्कूलों एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में डीपीटी एवं टीडी का टीका लगाया जाएगा । टीका लगाने से पूर्व बच्चे नाश्ता या खाना खा लें उसके पश्चात ही टीकाकरण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। 17 अगस्त को कोविड टीकारण महा अभियानमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ केएल राठौर ने बताया कोविड-19 टीकाकरण के अंतर्गत 17 अगस्त को जिले में महाअभियान चलाया जाएगा l जिसके अंतर्गत 18 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को 323 स्थानों पर 43000  डोज़ प्रथम, द्वितीय एवं प्रिकॉशन /बूस्टर डोज निशुल्क लगाए जाएगा।                        				</description>
फिजियोथेरेपी इलाज लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा,सेवा दे रहे फिजियोथेरेपिस्ट डॉ चौधरी मानवता की मिशाल बने,जोड़ों का दर्द,कंधे का दर्द, कमर दर्द, कुल्हे की समस्या से पीड़ित लोग आते है, फीट होकर जाते है
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर (देवेन्द्र यादव)मंदसौर जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र में संचालित फिजियोथेरेपी सेंटर लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है, यहाँ स्वास्थ्य सुविधा का लाभ लेने मरीजों की संख्या में प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। जोड़ों का दर्द,कंधे का दर्द, कमर दर्द, कुल्हे की समस्या से पीड़ित लोग आते है और फीट होकर जा रहे है, स्वास्थ्य लाभ लेने आए बृजेश जाट, महेन्द्र कौर,मोहम्मद अली एडवोकेट का कहना है, यहां पर पदस्थ सीनियर फिजियोथेरेपिस्ट डॉ लोकेन्द्र चौधरी हंसते- हंसते किसी भी प्रकार के दर्द को दूर कर देते है,डॉ चौधरी 2019 से यहां पदस्थ, मानवता की मिशाल बने हुए है, काम करते समय उनकी ततपरता निष्ठा सेवाभाव देखते ही बनता है। इनकी इसी सेवा देखते इन्हें अवार्ड से सम्मानित भी किया जा चुका है। डॉ लोकेन्द्र चौधरी का कहना है कि यहाँ सभी प्रकार के दिव्यांग व्यक्ति के साथ बुजुर्गों  बच्चों ,महिलाओं का इलाज किया जाता है। रोज़ाना 100 से 150 मरीज लाभान्वित हो रहे है, रेगुलर उनकी फिजियोथेरेपी सेशन किए जाते है, मशीनों एक्सरसाइज के माध्यम से ठीक किया जाता है। घर के लिए एक्सरसाइज करने की सलाह भी दी जाती है। फिजियोथेरेपी में उसी जगह पर मसाज व एक्सरसाइज करवाई जाती है जहां पर समस्या होती है। इसलिए मरीज जल्द ठीक होते है। पुरानी चोट के कारण जिस व्यक्ति को शरीर में कोई दिक्कत आ रही है वह भी इस विधि से अपनी उस समस्या को दूर कर सकता है, आमतौर पर लोग फिजियोथेरेपी की मदद जब लेना चाहते है, जब वह किसी बड़ी चोट सर्जरी से उबर रहे होते है। और वह उपचार सत्र के माध्यम से जाते है। उनकीगतिशीलता और ताक़त को प्रतिबंधित करने वाले दर्द से राहत देता है। ऐंठन,ग़लत मुद्रा, मांश पेशियों में खिंचाव जैसे दर्द से राहत में काफी मदद मिलती हैं।                        				</description>
खाद्य विभाग ने पांच संस्थानों से लिए नमूने,गोविंद स्वीट्स से मावा व मिठाई,ओम नमकीन से सेंव के लिए सेंपल,साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
					जनसंवाद न्यूज मंदसौरमंदसौर। खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग ने शनिवार को मंदसौर शहर में खाद्य सामग्रियों की दुकान से मावा मिठाई,सेंव व पेठा के नमूने लिए। जांच के लिए भेजा गया है। खाद्य अधिकारी बीएस जामोद ने बताया कि त्योहार के समय आम लोगों को गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री मिले इसके लिए विभाग लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में निरिक्षण कर खाद्य सामग्रियों के नमूने लेकर कार्रवाई कर रहा है। शनिवार को शहर मे बीकानेर स्वीट्स संजीत नाका से मावा व मिठाई का नमूना लिया, ओम नमकीन संजीत नाका से सेंव व राजू टी स्टॉल नास्ता पाईंट से मावा पेठा, गोविंद स्वीट्स बीपीएल चौराहा से मावा व मिठााई शर्मा नमकीन से संेव का नमूना लिया गया है जिन्हे जांच के लिए भेजा गया हेै। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। जामोद ने बताया कि इसके साथ ही अन्य खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर साफ - सफाई रखने और एक्सपायरी सामान नहीं बेचने के निर्देश दिए गए है। सभी हलवाई, नमकीन, मिठाई विक्रेताओं और निर्माताआंे को नमकीन और मिठाई पर निर्माण और उपयोगिता दिनांक अंकित करने को कहा गया है। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्यामसिंह रावत भी उपस्थित थे।				</description>
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीतामऊ में रमेश मावा,नेहा स्वीट्स, अशोक मावा, तीन संस्थानों से लिए मावा के सेम्पल,साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरत्योहारी सीजन में आमजनों को  अच्छी ओर गुणवत्ता युक्त खाद्य सामग्री मिले इसके लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन लगातार निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ के नमूने जांचे हेतु लिये जा रहे है। बुधवार को सीतामऊ में मावा का सेम्पल लिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद ने बताया कि रमेश मावा भंडार सीतामउ से मावा, नेहा स्वीट्स सीतामउ से मावा और अशोक मावा भंडार से मावा का नमूना लिया गया है। जिन्हें जांच हेतु राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला भेजा जायेगा जहां से जांच रिपोर्ट आने पर आगामी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही अन्य खाद्य संस्थानों का निरीक्षण कर साफ - सफाई रखने और एक्सपायरी सामान नहीं बेचने के निर्देश दिये गये है। जामोद ने बताया कि त्यौहारों की सीजन के चलते आगे भी विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। कार्यवाही के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्याम सिंह रावत भी उपस्थित थे।                          				</description>
खाद्य सुरक्षा विभाग ने सीतामऊ में रमेश मावा,नेहा स्वीट्स, अशोक मावा, तीन संस्थानों से लिए सेम्पल,साफ-सफाई रखने के दिए निर्देश
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने अब तक 261 सेम्पल लिए 9 लाख 55 हजार का दंड किया ,2 लाख 35 हजार की वसूली की, 37 केस भी दर्ज 
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर देवेन्द्र यादवमंदसौर। ज़िले में खाद्य सामग्रियों के मिलावट के लिए खाद्य एवं ओषधि विभाग समय-समय पर कार्रवाई करता है। लेकिन विभाग के पास सिर्फ एक अधिकारी के भरोसे पूरे जिले की जांच का जिम्मा है। जिसके कारण मिलावटखोरों पर समय पर कार्रवाई नही हो पाई है। विभाग का दावा है कि स्टॉफ की कमी के बाद भी इस साल जिले में 261सेम्पल की जांच भोपाल भेजी थी उसमें उसमे 148 की रिपोर्ट आई है उसमें  37 केस बने है। इस साल 9 लाख 55 अर्थ दंड लगया गया है। जिसमे 2 लख 35 हजार वसूल किए गए है।जानकारी के मुताबिक दीपावली पर्व के समय बड़ी मात्रा में मिलावटी सामग्री का खेल शुरू हो जाता है। ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर मिलावट कर लोगों की सेहत से खिलावाड़ किया जाता है।दुकान संचालकों द्वारा लोगों को मिलावट युक्त सामग्री बेची जाती है। पहले भी शहर में कई जगह से मिलावटी मावे को लेकर जानकारी सामने आ चुकी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद ने बताया कि एक साल में करीब 261 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 148 की जांच रिपोर्ट आईं है। 37 केस बने है। जांच के लिए अलग अलग मापदंड होते हैं। इन प्रकरणों को कोर्ट ने लगाया गया है और कई मामलों में भी सुनवाई चल रही है। वहीं करीब 9 लाख 55 हजार अर्थदंड भी एक साल में लगा है। जिसमे से 2 लाख 35 हजार वसूल किए गए है। उन्होंने बताया कि जिले में सिर्फ वह एक ही अधिकारी है। स्टॉफ की कमी के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हमारी टीम द्वारा लगातार सालभर कार्रवाई की जाती है। समय-समय पर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए जाते हैं।त्यौहारों को लेकर विशेष ध्यान दिया जाता है अभी दीपावली पर्व नजदीक इसलिए लगातार टीम दुकानों पर जाकर खाद्य पदार्थों के सैंपल की कार्रवाई कर रही है। शामगढ़,सीतामऊ, दलौदा, भानपुरा सहित अन्य जगहों से खाद्य सामग्रियों के सेम्पल लिए  गए है। जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अब मंदसौर शहर में दिपावली पर्व को देखते हुए कार्रवाई की जावेगी।                                                                         				</description>
सिर से गायब हुए हेलमेट,फिटनेस की भी चिंता नही,माल से लदे ट्रक बीच बाजार में किसी भी समय आते जाते रहते 
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर शहर में यातायात नियमों का कहीं पालन होता दिखाई नहीं दे रहा है। दिन ब दिन बढ़ते सड़क हादसों से परिवहन और पुलिस विभाग ने सबक नहीं लिया है, नतीजन सड़कों पर कई ऐसे वाहन धड़ल्ले दौड़ रहे है जिनमे इंडीकेटर्स, ब्रेक लाइट का कोई प्रावधान ही नहीं है। वहीं दो पहिया वाहन चालकों के सिर से हेलमेट तो पूरी तरह गायब हो चुकें है। मंदसौर शहर में भी माल से लदे ट्रक बीच बाजार में किसी भी समय आते जाते रहते है। नयापुरा मार्ग पर हमेशा जाम की स्थिति बनती रह्ती है।लेकिन यातायात विभग भी इस ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। शहर में आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है। वही बाजार  में दो पहिया वाहन रोड़ पर ही खड़े रहते है। जिसके कारण पैदल राहगीरों के साथ दुकानदारों को भी परेशानी होती है।परिवहन अधिकारी रीना किराड़े का कहना है कि समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। अभी भानपुरा छेत्र में चैकिंग की गई थी जहां परमिट फिटनेस, बीमा सहित वाहनों के दस्तावेज चेक किए गए। विभाग के पास स्टाफ की कमी के कारण भी परेशानी आ रही है। लगातार नियमों एवं मानको का उल्लंघन कर हादसों की वजह बनते रहने वाले वाहनों पर अनदेखी  के चलते कई बार बड़े हादसे भी बड़ा कारण बन जाते है। दुसरी तरफ नाम से ही किसी जुगाड़ का अहसास कराने वाले वाहनों मे इंडीकेर्टस, हैडलाईट, ब्रेक लाईट, फिटनेस, फर्स्ट एड बाक्स, कुशल परिचालन, यात्री परमिट का कोई प्रावधान नहीं होता। इसके अलावा प्रेशर हार्न का प्रयोग, क्षमता से अधिक सवारियां ठूंसना, बिना परमिट फिटनेस बीमा के संचालन धड़ल्ले से हो रहा है। यातायात नियंत्रण के लिए शासन ने नियम बनाए हैं लेकिन यह बहुत कम पालन हो रहे है। इनमें प्रमुख रुप से यात्री वाहन में अतिरिक्त प्रति सवारी, समय सारणी, किराया सूची, फर्स्ट एड बाक्स, वर्दी, बैज के अभाव दण्ड का प्रावधान है।				</description>
जिले में 24  हजार 577 बच्चे मध्यम गंभीर कुपोषित हैं,जबकि 285 बच्चे अति गंभीर कुपोषण के शिकार 
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरजिले से कुपोषण को खत्म करने के लिए शासन प्रशासन स्तर पर लगातार प्रयासों के बावजूद कुपोषण खत्म नहीं हो रहा है। वर्तमान में जिले में 24  हजार 577 बच्चे मध्यम गंभीर कुपोषित हैं, वही 285 बच्चे अति गंभीर कुपोषण के शिकार हैं।  जिनकी लंबाई उम्र के आधार पर कम है। जिला अस्पताल में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र में 20 बेड होने के बाद भी यहां केवल तीन बच्चे ही एडमिट है। इनकी कमजोर काया होने के कारण उनके अभिभावकों ने पोषण पुनर्वास केंद्र पर भर्ती कराया है। अधिकांश बच्चों का उम्र की हिसाब से वजन कम होने के बावजूद माता.पिता पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे का उपचार करवाने नहीं पहुंचते हैं। वर्तमान में मात्र तीन बच्चे ही कुपोषण केंद्र में उपचार पा रहे  जो अति गम्भीर होने पर जिन्हें चिल्ड्रन बार्ड में ईलाज के लिए भर्ती किया गया है।  पोषण प्रशिक्षक सविता मुंदड़ा का कहना है कि अप्रेल से जुलाई माह तक 18 बच्चे ही पोषण पुनर्वास केन्द्र पर भर्ती हुए है। जिसमे इस माह 8 बच्चे भर्ती हुए है। जिसमें 5 बच्चे स्वस्थ होकर घर चले गए और तीन बच्चे अति गम्भीर कुपोषित जिनका चिल्ड्रन वार्ड में इलाज किया जा है है। दो वर्ष से कोरोना के डर के कारण भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने बताया कि पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चे को 14 दिनों के लिए रखा जाता है। डाक्टर की सलाह के मुताबिक ही डाइट दी जाती है। अगर यहां रखा गया कोई बच्चा 14 दिन में कुपोषण से मुक्त नहीं हो पाता है तो वैसे बच्चों को एक माह तक भी यहां रखे जाने का प्रावधान है। भर्ती हुए बच्चे के वजन में न्यूनतम 15 प्रतिशत की वृद्धि के बाद ही यहाँ से डिस्चार्ज किया जाता है। आंगनवाड़ी व विभाग की टीम द्वारा कुपोषित बच्चों को उपचार के लिए पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जाता है। कोरोना संक्रमण के कारण माता.पिता बच्चों को यहां तक लाने में डर रहे हैं। अभी मात्र तीन बच्चे ही यहां उपचाररत हैं। जिले में कुपोषण खत्म हो इसके लिए प्रयास तो चल रहे हैं। महिला बाल विकास विभाग के सहायक संचालक पीसी चौहान का कहना है जिले में 0 से 5 वर्ष तक के कुल 24 हज़ार 577  बच्चे कुपोषित हैं। जिनकी लंबाई.ऊंचाई वजन कम है। जबकि 285 ऐसे बच्चे है जिन्हें मध्यम गंभीर कुपोषण की श्रेणी में माना गया।  बचपन को कमजोरी से बचाकर तंदुरूस्त बनाने के लिए कार्यक्रम भी चल रहे हैं। हमारे प्रयास लगातार चल रहे हैं की कुपोषित कम हो। कोरोना के कारण माता.पिता बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र तक लाने में डर रहे हैं। बच्चे के साथ एनआरसी में रह रही मां या अभिभावक को दैनिक भत्ते के रूप में प्रतिदिन 150 रूपये दिए जाते हैं। साथ ही दोनों टाइम का खाना भी मिलता है। इलाज के बाद फालोअप के लिए पुनः बच्चे को लाने पर भी दैनिक भत्ता देने का प्रावधान है। रेफर किए गए बच्चों की पुन जांच कर अति.कुपोषित की पहचान करना। बच्चे के पोषण का ख्याल रखना। बच्चों के पोषण पर अभिभावकों को सलाह प्रदान करना। भर्ती किए गये कुपोषित बच्चों की 24 घंटे उचित देखभाल करना। पोषण पुनर्वास केंद्र में डिस्चार्ज के बाद हर 15 दिन में दो माह तक चार बार फॉलोअप करना।                                                				</description>
कोरोना के बाद जिले में डेंगू ने पैर पसारे एक माह में ही  52 मरीज मिले, डेंगू के बढ़ते प्रकोप स्वास्थ्य विभाग टीम डोर टू डोर सर्वे कर संदिग्ध मरीजों की पहचान में जुटी
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर जिले में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिले के सीतामऊ व धुंधड़का ब्लॉक में सबसे पहले डेंगू के मामले सामने आए थे। जिसके बाद अब जिले के धुंधड़का ,नांदवेल, मंदसौर शहर व अमलावद में भी डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। जिले में अब तक 52 डेंगू के मरीज मिल चुके हैं। जिले में डेंगू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार प्रभावित गांवों में डोर टू डोर सर्वे कर संदिग्ध डेंगू के मरीजों की पहचान में जुटी हुई है। जिला मलेरिया अधिकारी करण सिंह भुरिया ने बताया कि मंदसौर शहर सहित सीतामऊ और धुंधड़का ब्लॉक के साथ अलग -अलग जगह से अब तक 52 से अधिक ड़ेंगू के मरीज मिले है। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें गांव-गांव जाकर जलजमाव के स्थानों पर मच्छरों के लार्वा नष्ट करने और बारिश का पानी इकट्ठा नहीं होने देने के निर्देश ग्रामीणों को दिए जा रहे हैं । मंदसौर शहर के साथ जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में एक माह के दौरान  52  के करीब ड़ेंगू के मरीज मिले है। मंदसौर शहर में अब तक 14 से अधिक मिले है,रामटेकरी,सुदामा नगर,तिरूपति नगर के साथ अन्य जगहों से सर्वे में मिले है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का अमला और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से घर- घर सर्वे कर मरीजो को चिन्हित कर उनका इलाज किया जा रहा है। सीतामऊ और धुंधड़का ब्लॉक व नांदवेल  में डेंगू के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य वीभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में करवाए गए सर्वे में जिले के अन्य स्थानों से डेंगू के नए मामले सामने आए हैं। जिला मलेरिया विभाग द्वारा प्रभावित गांवों में लगातार स्वास्थ्य और लोगों के घरों में लार्वा का सर्वे किया जा रहा है। सर्वे में डेंगू वहाँ ज्यादा फैल रहा है जहां जल संकट की वजह से लोग पानी का स्टोरेज टैंक और बड़ी टंकियों में कर रहे है। क्षेत्र के अलावा शहरी क्षेत्र में भी डेंगू की रोकथाम के लिए नपा द्वारा मलेरिया विभाग के साथ मिलकर लार्वा सर्च और चालानी कार्रवाई का अभियान शुरू किया जा रहा है। इधर नपा अधिकारी पीके सुमन का कहना है कि शहर में डेंगू के मरीज़ स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में मिले है। जिसके चलते दवाई का छिड़काव और फागिंग किया जा रहा है। मलेरिया विभाग के साथ नपा का अमला भी प्रोटोकॉल के तहत डेंगु से बचाव में लगा हुआ है। ड़ेंगू से बचाव के लिए लोगों से कहा जा रहा है कि घरों में या छत पर बारिश का पानी इकट्ठा नहीं होने दे। खुले बर्तनों, टायर ,गड्ढे और टंकियों में जमा हुए पानी को खाली करते रहे। पानी के स्टोरेज के लिए बनाई गई टंकियों और टैंक की समय-समय पर सफाई करवाएं।गर्मी में उपयोग किए गए कूलर में उपयोग किए गए कूलर में भरा हुआ पानी खाली करें। मकान निर्माण साइटों पर बनाए गए टैंक और गड्ढों में बारिश का पानी इकट्ठा ना होने दें। घर के आस-पास के गड्ढों में भी बरसात का पानी इकट्ठा ना होने दें।                        				</description>
युवा इंटक ने दवाईयों की कीट भेंट की जिला प्रशासन को,103 दवाईयों की कीट जिनका वितरण होम आईशोलेशन हेतु कोरोना से बचाव के लिए आमजनों में किया जायेंगा
					जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। शनिवार को युवा इंटक ने जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमावत के नेतृत्व में जिला प्रशासन को 103 दवाईयों की कीट उपलब्ध करवाई जिनका वितरण प्रशासन द्वारा होम आईशोलेशन हेतु कोरोना से बचाव के लिए आमजनों में किया जायेंगा। युवा इंटक के जिलाध्याक्ष सुरेन्द्र कुमावत ने अपने साथियों के साथ दवाईयों के कीट जिला पंचायत सीईओ रिषव गुप्ता को सोंपे। इस अवसर पर कुमावत ने कहा कि आज पूरे देश, प्रदेश के साथ हमारा मंदसौर जिला भी कोरोना से संघर्ष कर रहा है। इस लड़ाई में प्रशासन अपना पूरा जोर लगा रहा है कि हम इस लड़ाई को जीते ऐसे में हमारा भी फर्ज है कि हम भी इस लड़ाई को आसान बनाने के लिए प्रशासन का हर संभव सहयोग करेें। इसलिए आज दवाईयों के कीट जिला प्रशासन को उपलब्ध करवायें है जिन्हें जिला प्रशासन द्वाा आमजनों में निशुल्क बांटा जायेगा। इस अवसर पर इंटक के वरिष्ठ नेता विक्रम विद्यार्थी का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। वहीं इस अवसर पर सुनील गुप्ता सचिव मप्र युवा इंटक, दुर्गेश चंदेल नगर इंटक अध्यक्ष, लोकेश जेन, ओमप्रकाश मालवीय कोषाध्यक्ष, अनिता भदौरिया, विमलेश चैहान, विपिन संघवी, गोविंद सूरा, सिद्धार्थ जैन, सूरज मालवीय आदि उपस्थित थे।				</description>
आपदा में पीडित मानवता की सेवा के लिए आगे आया मुस्लिम समाज,अल्प समय में जन सहयोग से 32 बेड का कोविड सेंटर तैयार कर निःशुल्क समर्पित किया
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। कोरोना जैसी महामारी में पीडित मानवता की सेवा के लिये मुस्लिम समाज ने एक अनपुम मिसाल पेश करते हुए सिर्फ एक वाटशेप ग्रुप ( सिर्फ मदद के लिये एक हाथ) के माध्यम से मदद के लिए की गई पहल को अमलीजामा पहनाते हुए खानपुरा स्थित अंजुमन स्कूल में सर्वसुविधा युक्त कोविड सेंटर संचालित कर आपदा में पीडित मानवता के लिये समर्पित किया है। मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिको द्वारा ऑक्सीजन व अन्य व्यवस्थाओं के लिए की गई पहल ने अब जन अभियान का रूप लेते हुये 32 बेड का सर्वसुविधा युक्त कोविड सेंटर विशेषज्ञ डाॅक्टरो की निगरानी मे स्वास्थ्य विभाग की कोविड गाईड लाईन अनुसार संचालित हो रहा है। लगभग पंद्रह दिन पूर्व आॅक्सीजन की भारी किल्लत के बीच गरिब कोरोना मरिजो को राहत के लिये मुस्लिम समाज के समर्थ नागरिको ने पहल शुरू की। इस पहल के दौरान मात्र एक सप्ताह में ही बीस लाख से अधिक की राशि मुस्लिम समाज ने जुटा ली। अंजुमन कमेटी द्वारा संचालित अंजुमन स्कूल में कोरोना मरिजो के लिये आॅक्सीजन युक्त बेड,निःशुल्क उपचार के अलावा भोजन की व्यवस्था प्रारंभ की गयी है।  डाॅक्टरो के परामर्श उपरांत भर्ती हो रहे मरीजमंदसौर नगर सहित जिले में अन्य कोरोना सेंटरों  के समान अंजुमन स्कूल स्थित कोविड केयर सेंटर पर डाॅक्टरो के परामर्श पर कोविड मरीजों को भर्ती कर उनका उपचार निःशुल्क हो रहा है। डाॅक्टर सानिया रेहमान एवं डाॅ योगेन्द्र कोठारी की देखरेख में संचालित कोविड सेंटर में वर्तमान में लगभग पंद्रह मरीज भर्ती है। जिसमें से चार ठीक होकर जा चुके है।जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियो ने पहल को सराहामुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिक कोरोना महामारी में मानव सेवा के लिये बढ चढकर आगे आये है। आॅक्सीजन की उपलब्धता के साथ ही कोविड सेंटर संचालित करने के लिये मुस्लिम समाज द्वारा की गयी पहल को जिला प्रशासन के अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो ने भी सराहना की है। जन हसयोग से कोविड सेंटर मरिजो के लिये निःशुल्क संचालित करने की मंशा जब जिला प्रशासन के अधिकारियो कलेक्टर  मनोज पुष्प, मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, जिला पंचायत सीईओ ऋषव गुप्ता, एसडीएम  बिहारीसिंह, तहसीलदार मुकेश सोनी, मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डाॅ डीके राठौर पहुंचे तो उन्होनें कोविड सेंटर संचालित करने हेतु जरूरी प्रशासनिक सहयोग एवं विशेषज्ञ की राय उपलब्ध करवायी। जिला प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियो के मार्गदर्शन में अल्प समय में कोविड सेंटर तैयार होकर गरीब का सहारा बन रहा है।सभी वर्गो के लिए निःशुल्क उपलब्ध है अंजुमन कोविड सेंटरकोविड सेंटर को संचालन करने वाले मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिको द्वारा संचालित कोविड सेंटर सभी वर्गो के लिये निः शुल्क उपलब्ध है। विशेषज्ञ डाॅक्टर सानिया रेहमान एवं डाॅ योगेन्द्र कोठारी व अन्य चिकितको के परामर्श के उपरांत भर्ती होकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते है। सेंटर पर भर्ती एवं अन्य सेवाओ की जानकारी के लिये अंजुमन स्कूल कोविड सेंटर के लेडलाईन क्रमांक 07422-496971 पर संपर्क किया जा सकता है।                                                                                                 				</description>
संकट के दौर में कैलाश चावला परिवार समाज सेवा के लिए आगे आया, 30 ऑक्सीजन सिलेंडर और 1000 मेडिकल किट समाज को समर्पित किए
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर वर्तमान समय में प्रत्येक नागरिक कोरोना संकट के दौर से गुजर रहा है ऐसे में पूर्व मंत्री कैलाश चावला परिवार की ओर से उनके पुत्र प्रितेश चावला ने 5 लाख की लागत के 30 ऑक्सीजन सिलेंडर और 1000 दवाई किट एवं दो कॉन्स्ट्रेटर मशीन स्थानीय नई आबादी गुरुद्वारा में क्षेत्रीय सांसद सुधीर गुप्ता और समाज के वरिष्ठ गुरु चरण बग्गा के द्वारा प्रशासन को भेंट किए। इन 30 ऑक्सीजन सिलेंडर में से 15 सिलेंडर गुरुद्वारा कमिटी और 15 सिलेंडर सेवा भारती को दिए जाएंगे ,ताकि पीड़ित मरीज वहाँ से आसानी से उपलब्ध हो सके । ये सुविधा पूर्णतः निशुल्क रहेगी। इस अवसर पर सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि वर्तमान संक्रमण से प्रभावित परिवार और मरीज बहुत बुरे दौर से गुजर रहे हैं । ऐसे में शासन के साथ समाज भी आगे आकर बढ़ चढ़कर सेवा में हिस्सा ले रहे हैं। रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन प्रितेश चावला ने कहा कि आज चारों और मानव समाज इस महामारी के संकट से गुजर रहा है ऐसे में हम सब का कर्तव्य है कि अपनी यथाशक्ति यथासंभव आगे आकर सेवा भाव से सहयोग करें ताकि इस बुरे दौर से मुकाबला किया जा सके। आज मैंने अपने पिता, भाईयो और परिवार के साथ सांसद सुधीर गुप्ता  की प्रेरणा से इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाया है आगे भी इनकी प्रेरणा से यह कार्य करता रहूंगा।  मेरा आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि सभी समाज व युवा मिलजुल कर इसका मुकाबला करेंगे तो जल्द ही हम इससे बाहर आकर एक सुंदर जीवन यापन करने में समर्थ होंगे। वही राजू चावला ने कहा कि हमे यह सेवा कार्य अपने पिता की प्रेरणा से मिला है और हमारा परिवार सदैव इसके लिए तत्पर हैं।मैं इस पुनीत कार्य में पधारने के लिए सांसद सुधीर गुप्ता, एसडीएम बिहारी सिंह व समाज के वरिष्ठ गुरु चरण बग्गा और सभी समाज बंधुओं का हृदय से आभारी हूं। भाजपा महामंत्री अजय सिंह चौहान, अंकित सोनी, गौरव अग्रवाल, अमरजीत टुटेजा सहित समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद थे।                                                				</description>
सर्वेश्वर (आशीष सहाय) गौड़ परिवार के सहयोग से कोरोना महामारी में गरीबों को मेडिकल किट बनाकर कर रहे हैं दान,मेडिकल किट बनाकर किया जाने वाला दान किसी देवदूत से कम नहीं
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर (देवेन्द्र यादव)मंदसौर शहर कीटियानी कॉलोनी के रहने वाले सर्वेश्वर (आशीष सहाय) गौड़ ने कोरोना के इस संकट के दौर में गरीबों के लिए किट प्रदान कर गरीब परिवार के लिए वरदान का काम किया हैं। ये मेडिकल किट अपने परिवार के तीनों सदस्य श्रीमती अरुणा श्रीवास्तव, श्रीमती सरोज गौड़, श्रीमती विभा सहाय गौड़ के सहयोग से बनाते है। इनका कहना है कि मैंने दवाइयों की किल्लत को बहुत करीब से देखा है। कोरोनामहामारी के कारण दवाइयों को लेकर बहुत चिंता बनी हुई है। ऐसे में आम व्यक्ति को दवाई मिलना दुर्लभ हो जाती हैं। यह कहते हैं कि 1998 से फार्मा में एक MR के रूप में कार्य किया। फिर धीरे धीरे आगे बढ़ते सीनियर मैनेजर के रूप में कार्य किया। अब मेडिसिन सप्लाई का काम है। सहाय-फार्मा स्वयं की फर्म है। मेरे पिताजी को जब कैंसर हुआ तब से मैंने इस दवाई लाइन में उतर गया हूं तथा फार्मा फील्ड में अच्छे से कार्य कर रहा हूं। मेने दवाइयों की किल्लत को बहुत नजदीकी से देखा है व महसूस किया है। उसी से प्रेरणा लेकर मैंने मेडिकल किट बनाने का निर्णय लिया। जिससे आम व्यक्ति की मदद की जा सके। यह मेडिकल किट बनाकर में जिला पंचायत सीईओ  ऋषव गुप्ता के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने मैं मदद करूंगा।                                                                                                				</description>
होम कोरेंटीन होते हुए भी रानू ने 5 माह के बच्चे को ऑक्सीजन की व्यवस्था करवाई,संक्रमण से पीड़ित लोगों के बच्चे भूखे न रहें मित्र मंडल लोगों के घरों तक सूखा राशन पहुंचा रहे
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरकोविड संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य एडवाजरी में शारीरिक दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है,मानसिक दूरी बनाए रखने के लिए नहीं। बीमारी को मिटाने के लिए लोगों को हौसला देना,उनकी जरूरतों को पूरा करना यह एक मानवीय कर्तव्य है। यह कहना है सामाजिक कार्यकर्ता रानू भवसार का, जो होम कोरेंटीन होते हुए भी टेलीफोनिक माध्यमों का उपयोग कर लोगों को मदद करने का काम कर रहीं है। दरअसल रानू अपनी टीम के साथ पिछले 3 महीनों से वेक्सीनेशन एवं जांच आदि में लोगों की मदद कर रहीं थी। इसी दौरान पिछले कुछ दिनों से मामूली लक्षण दिखने से उन्होंने अपने आपको होम कोरेंटीन किया हुआ है। इस दौरान भी वह लोगों की मदद करने के लिए पूर्ण रूप से समर्पित भाव से काम कर रहीं है। जरुरतमंद लोगों को ऑक्सीजन, इंजेक्शन, दवाओं सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे मदद कर रहीं है। विगत दिनों एक 5 माह के बच्चे को एक निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की आवश्यकता पड़ने पर उन्होंने अपने साथियों के माध्यम से तत्काल सिलेंडर की व्यवस्था करवायी। संक्रमण से पीड़ित लोगों के बच्चे भूखे न रहें,इसके लिए भी रानू मित्र मंडल द्वारा लोगों के घरों तक सूखा राशन पहुंचाने का भी काम कर रहा है।- निडर होकर दिन- रात लगी है पूरी टीम रानू भवसार के साथ सामाजिक कार्यकर्ताओं की पूरी टीम दिन- रात जान की परवाह किए बगैर लगी हुई है। उनके साथ अनुराग पाठक, नितिन सोनी, सोनू पालीवाल, नीतू माथुर, नयन जैन, भारती भावसार, वर्षा नामदेव, कविता वक्ता, अभिषेक भारद्वाज, गौतम भावसार, साक्षी भारती रोहित मीना जैसे अनेक कर्मवीर जुड़े हुए है।                                                                        				</description>
देवास में इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार शकील भाई ने साथियों के साथ मिलकर किया स्व.पाटीदार का अंतिम संस्कार, रईस भाई ने रोजे की हालत में उठाए लकड़ी व कंडे,बेटी रोशनी ने दी मुखाग्नि
					                                                                                                                                                                                                                                                            जनसंवाद न्यूज़ देवास (संजय दिवान)देवास शहर के 0/1 राधागंज स्थित स्व.सुखदेव पाटीदार के घर  सुबह से ही सन्नाटा पसरा हुआ था। दरसअल 68 वर्षीय  सुखदेव पाटीदार का रविवार देर शाम को निधन हो गया था। पत्नी और छोटी बेटी के सामने उन्होंने देखते ही देखते दम तोड़ दिया... साँसें कम थम गई पता ही नहीं चला। इसके बाद देर रात उनका शव जिला अस्पताल में रखवाया गया।क्योंकि घर पर पत्नी और बेटी के अलावा संभालने वाला कोई नहीं था। कोरोना के खौफ के मारे पड़ोसी घरों में दुबके हुए थे।ऐसे में ख़बर लगते ही शकील भाई सहित पत्रकार साथी सक्रिय हुए। वहीं ख़बर लगते ही सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी भी पाटीदार के निवास पहुंच गए थे। शव को सभी के प्रयासों से जिला अस्पताल भिजवाया गया,घर को सनेटाइज करवाया गया। ताकि बदहवास,विलाप कर रही पत्नी और छोटी बेटी की रात कट जाए। आपको यह बता दे कि स्व.पाटीदार  के दो बेटियां है,दोनों की शादी हो गई।बेटा नहीं। ऐसे में उनकी तबियत ख़राब हुई तो देखने वाला बेटी रोशनी के अलावा कोई नहीं था।उनके मन्दसौर निवासी दामाद सोनाक्ष पाटीदार ने शकील भाई से बात की।शकील भाई ने उनकी घर पर टीम भेजकर कोविड-19 RT PCR सैम्पल भी शनिवार करवाया था।जिसकी रिपोर्ट अभी नहीं आई।लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था...चिर निंद्रा में सौए हुए स्व. पाटीदार की पत्नी और छोटी पुत्री रोशनी विलाप कर रही है... अनंत विलाप  सिर्फ आस पड़ोस के लोग दूर से देख कर अपने घरों में दुबकते जा रहे...कोई ढांढस बंधाने वाला नहीँ...कोई आगे नहीं आया कि सुबह हम अंतिम संस्कार करेंगे।या हम आपके साथ चलेंगे...ख़ैर, पाटीदार  के मन्दसौर निवासी दामाद सोनाक्ष पाटीदार का कॉल पत्रकार शकील भाई के पास आता है कि सुबह अंतिम संस्कार कैसे होगा ? घर में मेरी सांस और पत्नी के अलावा कोई नहीं। मेरे कोई साले भी नहीं। ऐसे में शकील भाई ने अपने साथियों के साथ अंतिम संस्कार की सामग्री जुटाने और पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। परिवारजनों को ढांढस बांधकर हिम्मत दिलाई...और फिर शकील भाई फरिश्ता बन कर अपने साथियों सुमेर सिंह दरबार(समाजसेवी),पूर्व पार्षद संजय दायमा ,पत्रकार रईस शेख और सुरेंद्र बांगर पाटीदार परिवार की आस बन कर देर रात से ही अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए। सभी साथियों ने मिलकर अपने-अपने स्तर पर सारी सामग्री जुटाई। ताकि पूरे विधि विधान से अंतिम संस्कार हो।कोई कोर कसर नहीं रहे। आपको बता दें कि सुखदेव जी की केवल दो पुत्रियां मात्र है जिसमें एक विदिशा और दूसरी मंदसौर में निवासरत है। घर में कोई करने वाला नहीं... हताश मां-बेटी का विलाप कर बुरा हाल था।उन्हें संभालने वाला भी कोई नहीं।शकील भाई, रईस भाई,सुमेरसिंह दरबार,संजय दायमा की टीम सुबह जल्दी जिला अस्पताल पहुंची। जहां जिम्मेदारों से mobile पर बातचीत कर आवश्यक कार्यवाही पूरी कर स्वर्गीय पाटीदार के शव को श्मशान तक लेकर गए।जहां पूरे विधि विधान के साथ उनकी छोटी बेटी रोशनी ने अपने पिता को मुखाग्नि देकर उनका अंतिम संस्कार किया....कोविड 19 जैसी भयानक महामारी के इस दौर में आज जहां इंसान कि सांसों का चाहे जब टूट जाने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।वहां इंसानियत के फरिश्ते और मानवता आज भी ऐसे कर्म करवाकर समाज को बेहतर संदेश देने का काम कर रही है....शकील भाई लगातार पूरे समय फील्ड में रहकर अपने साथियों के साथ आमजनों की मदद करते आये है। लगातार इस मंजर में अपने आपको झोंक कर लोगों की सेवा कर रहे है उनके इस कार्य से अनेक लोगो के लाभ भी मिल रहा है ।उनके साथी सुमेर सिंह दरबार और संजय दायमा उनका कंधे से कंधा मिलाकर पूरा सहयोग कर रहे है।रईस भाई भी रोजे की हालत में दिन रात जुटे हुए है...बहुत-बहुत साधुवाद शकील भाई और टीम को।श्रीकांत उपाध्यायअध्यक्ष,प्रेस क्लबदेवास(मप्र)                                                                                                                                                                                                                        				</description>
एमपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन व शहर कोतवाली के तत्वाधान में घण्टाघर पर मास्क वितरित, थाना प्रभारी अमित सोनी ने लोगों से कहा मास्क सोशल डिस्टेंस का पालन दो गज दूरी ही इस बीमारी से बचाव
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। शहर कोतवाली के पास घण्टाघर पर एमपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों व शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी के मार्गदर्शन में मास्क वितरित किये गए। बिना मास्क के वाहनों पर बैठ कर जाने वाले पैदल राहगीरों को मास्क वितरित कर महामारी कोरोना बीमारी से बचाव के तरिके भी बताए। शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी  अपने स्टॉफ व यूनियन के सदस्यों के साथ रोड़ पर बिना मास्क पहनें लोगो को मास्क देकर मुह पर लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह देते कहा कि मास्क सोशल डिस्टेंस दो गज दूरी ही इस महामारी से बचाव का तरीका है।बाजार में भीड-भाड़ से बचे बिना काम से कोई बाजार में नही घूमे। इस दौरान यूनियन के मंदसौर जिला अध्यक्ष राजू पाटीदार, सचिव जितेश जैन,  कोषाध्यक्ष ललित भाटी, आशीष चावड़ा, बंटी वर्मा, मीडिया प्रभारी देवेंद्र यादव, जितेंद्र देवड़ा कुणाल कश्यप सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।                                                                                                				</description>
मंदसौर एमपी वर्किंग जनर्लिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने यातायात थाने के सामने मास्क वितरित कर लोगो को कोरोना महामारी बचाव के जागरूक किया
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। एमपी वर्किंग जनर्लिस्ट मंदसौर इकाई द्वारा मंगलवार को यातायात थाना के सामने कोरोना महामारी बीमारी से बचाव के लिए मास्क वितरित किए गए। यातायात थाना प्रभारी शेलेन्द्र सिंह चौहन एसआइ चंद्रावत यूनियन के मंदसौर जिला अध्यक्ष राजू पाटीदार के मार्गदर्शन में दो पहिया,चार पहिया,पैदल राहगीरों को मास्क वितरित किए। लोंगो को कोरोना महामारी बीमारी से बचाव के लिए जागरूक रहने मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी गई। इस अवसर पर यूनियन के उपाध्यक्ष भारत सिंह तोमर,सचिव जितेश जैन, संगठन मंत्री प्रीत शर्मा, कोषाध्यक्ष ललित भाटी, जितेंद्र देवड़ा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष शारदा राधा वल्लभ के निर्देशानुसार मंदसौर में कोरोना से बचाव के लिए यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा मास्क वितरण किए।                                                 				</description>
जिले में सवा माह पहले तक केवल 3 केस ही एक्टिव रहे थे,जो अब बढ़कर फिर 100 के नजदीक पहुंच गए,जनता को खुद अलर्ट रहना होगा, क्योंकि कोरोना का नया स्टेन ब्राजील, अफ्रीका जैसे देशों से आना बताया जा रहा
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर जिले में कोरोना का पहला रोगी 6 अप्रैल 2020 को मिला था, 350 दिन में ही तादाद बढ़कर 3091 पर आ पहुंची। रोग फिर तेजी से बढ़ रहा और कई लोग अलर्ट ना होकर अब भी इसे हलके में ले रहे। सोशल डिस्टेसिंग भूलने के साथ मास्क, सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा। खास बात ये है कि जिले में सवा माह पहले तक केवल 3 केस ही एक्टिव रहे थे, जो अब बढ़कर फिर 100 के नजदीक पहुंच गए हैं।जिला स्वास्थ्य विभाग प्रतिदिन अपडेट रिपोर्ट जारी करता है, जिसमें ताजा आंकड़े सामने आते हैं। मंदसौर जिला स्वास्थ्य विभाग अब तक 74 हजार से अधिक सैंपल ले चुका है। जिसमें अब तक 3091 रोगी कोविड-19 पॉजीटिव पाए जा चुके। इसमें से अब तक 2956 डिस्चार्ज हो चुके हैं। वैसे अब तक कुल मौतें 36 बताई जा रही, जो कि मंदसौर में रहते हुए ही दिवंगत हुए। अन्य जिलों में हुई मौतों की गणना नही की जाती। वर्तमान में एक्टिव केस बढ़कर 95 हो गए हैं और स्वास्थ्य विभाग के पास सीमित बेड होने से चुनौतियों में लगातार इजाफा हो रहा। कलेक्टर मनोज पुष्प भी जनता से अलर्ट रहने के साथ नियमों का पालन करने को लेकर लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं, इधर सीएमएचओ डॉ. केएल राठौर, सीएस डॉ. डीके शर्मा ने भी बीते दिनों हालात सामने रखे थे। चूंकी पहले कई विभाग सामूहिक रूप से स्क्रीनिंग, हिस्ट्री जुटाने के काम में लगे थे और उस तुलना में वर्तमान इंतजाम केवल स्वास्थ्य विभाग तक सीमित हैं। ऐसे में जनता को खुद अलर्ट रहना होगा क्योंकि कोरोना का नया स्टेन ब्राजील, अफ्रीका जैसे देशों से आना बताया जा रहा, जो पहले की तुलना में घातक है।                         				</description>
देश के साथ मंदसौर में भी कोविड 19 टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, स्वास्थ्य विभाग के सफ़ाई कर्मी भैरूलाल कल्याणे को लगाया गया पहला टीका
					                                                                                                                                                                                                                                                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर जिला अस्पताल स्थित सीएमएचओ बंगला परिसर के पास शनिवार को कोविशील्ड का टीकाकरण अभियान सुबह लगभग 11 बजे से प्रारंभ हुआ। कोविड-19 की वेक्सीन का पहला टीका स्वास्थ्य विभाग के सफाईकर्मी भैरूलाल कल्याणे को लगाया गया। जिले में कोरोना वैक्सीन के 7740 डोज आए हैं। सोमवार, बुधवार, गुरुवार और शनिवार को टीकरण चलेगा। कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग, सांसद सुधीर गुप्ता, मंदसौर विधायक यशपालसिंह सिसौदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका गिरी गोस्वामी, कलेक्टर मनोज पुष्प, सीएमएचओ डॉ.केएल राठौर  व धर्मगुरू मौजूद रहे।इस दौरान शहरकाजी खान ने कहा कोरोना को समाप्त करना है और बिना संकोच के टीका लगाएं। मेनपुरिया के महेश चैतन्यगिरी महाराज ने कहा बिना डरें वैक्सीन लगाएं। देश की सरकार ने समय रहते ये तैयारियां की, जो बड़ी उपलब्धि है। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की हेमलता बहन ने कोरोना टीकाकरण को समय की जरुरत बताया और कहा महामारी से निपटने के लिए टीका जरूरी है।                                                                                                                                                                                                                        				</description>
चलित खाद्य प्रयोगशाला द्वारा मंदसौर शहर में खाद्य संस्थानों से 65 सेंपलो जांच की, दो नमूने पाए अवमानक
					                                                                                                                                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरचलित राज्य खाद्य प्रयोगशाला द्वारा बुधवार को मंदसौर में खाद्य संस्थानों से कुल 65 सेंपल लेकर प्राथमिक परिक्षण किया गया। जिसमें 2 सेंपल अवमानक पाए गए। उन  संस्थानों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जावेगी। चलित खाद्य प्रयोगशाला  द्वारा  गांधी चैराहा, बसेर चैक, माधवगंज  पर आमजन मानस को प्राथमिक मिलावट की पहचान के बारे में बताया गया। आमजन उपभोक्ताओं द्वारा अपने घरेलू खाद्य सामग्री का 10 रूपए जांच शुल्क अदा प्राथमिक जांच परिक्षण करवाया गया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद ने बताया कि चलित राज्य खाद्य प्रयोगशाला के द्वारा विभिन्न खाद्य संस्थानों से कुल 65 सेम्पल लिये जाकर प्राथमिक परिक्षण किया गया। जिसमें 2 सेम्पल अवमानक पाए गए उन संस्थानों को नोटिस जारी कर कार्यवाही की जावेगी।चलित खाद्य प्रयोगशाला 17 दिसम्बर से 19 दिसम्बर तक  जिले के ग्रामीण क्षेत्रों एवं तहसील स्तर पर भ्रमण कर आमजन को मिलावट जांच करने एवं पहचान सिखाकर जागृत करेंगी। साथ ही विभिन्न संस्थानों से सर्वे खाद्य नमूनों लेकर प्राथमिक जांच की जायेगी।                                                                                                                         				</description>
राजश्री ट्रेडर्स धनिया व्यापारी के प्रतिष्ठान से जिला आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग  ने लगभग 3 लाख रूपए मूल्य का गुणवत्ताहीन धनिया पाउडर जब्त कर प्रतिष्ठान सील किया
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरराजश्री ट्रेडर्स धनिया व्यापारी के प्रतिष्ठान से जिला आपूर्ति एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने लगभग 3 लाख रूपए मूल्य का गुणवत्ताहीन धनिया पाउडर जब्त कर प्रतिष्ठान सील किया। जिला आपूर्ति विभाग एवं खाद्य सुरक्षा विभाग ने संयुक्त कार्यवाही करते इंडस्ट्री एरिया संजय हिल्स स्थित राजश्री ट्रेडर्स धनिया व्यापारी के प्रतिष्ठान का आकस्मिक निरीक्षण कर धनिया एवं धनिया दाल का सैंपल लिया गया। सैंपल गुणवत्ता में कमी का संदेह होने के कारण 4794 केजी धनिया एवं धनिया दाल जप्त किया गया तथा आगामी आदेश तक फार्म को सील किया गया। जप्त किया गया धनिया एवं धनिया दाल का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग तीन लाख रुपए है। कार्यवाही के दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव वर्मा एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी अनमोल जैन मौजूद थे।                                                				</description>
जिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने व्यवसायिक एचपी कंपनी के 50 नग गैस सिलेंडर बिना कागजात के लोडिंग गाड़ी से अवैध डिलेवरी करते जप्त किए
					                                                        जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरजिला खाद्य आपूर्ति विभाग ने व्यवसायिक एचपी कंपनी के 50 नग गैस सिलेंडर बिना कागजात के लोडिंग गाड़ी से अवैध डिलेवरी करते पकडा।कलेक्टर  मनोज पुष्प के निर्देश के पश्चात जिला आपूर्ति विभाग ने मिलावट से मुक्ति अभियान अंतर्गत कार्यवाही करते हुए अवैध तरीके से  ले जा रहे 50 नग गैस सिलेंडर सीतामऊ बायपास रोड पर एक टाटा योद्धा लोडिंग गाड़ी से पकडे। लोडिंग वाहन में  50 नग व्यवसायिक एचपी कंपनी के गैस सिलेंडर थे। जो कि भदाना की पुरोहित एचपी गैस एजेंसी के होकर बिना कागजात के मंदसौर में अवैध डिलीवरी कर रहे थे। विभाग द्वारा वाहन और सिलेंडर को जप्त कर आवश्यक वस्तु अधिनियम अंतर्गत कार्रवाई की गई।                                                				</description>
फूड पाइजनिंग दुर्घटना के बाद अरनिया मीणा एवं डोडिया मीणा में स्थिति नियंत्रण में सभी स्वस्थ इलाज जारी
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरअरनिया मीणा एवं डोडिया मीणा गांव में फूड पाइजनिंग के कारण कुछ लोगों में पेट दर्द एवं उल्टी की शिकायत होने पर कलेक्टर मनोज पुष्प ने दोनों गांव का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए। सभी का इलाज निरंतर जारी है। सभी का स्वास्थ्य ठीक है। जो लोग फूड प्वाइजनिंग से कम प्रभावित हुए हैं उनका गांव में ही इलाज चल रहा है। जबकि कुछ लोग ज्यादा सीरियस है। उनको जिला अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। फूड पाइजनिंग किस वजह से हुआ इसका मुख्य स्त्रोत क्या है इसका पता लगाया जा रहा है। जिला अस्पताल का निरीक्षण कर कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग की टीम प्रभावित व्यक्तियों पर लगातार नजर रखे। उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होनी चाहिए।                                                                        				</description>
खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने अनिक मिल्क प्रोडक्ट्स प्रालि से दुध व सोनिक बायोकेम से सोया प्रोटीन  के नमूने लिए, जांच के लिए भेजा भोपाल लैब 
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर खाद्य एवं औषधि प्रशासन  टीम ने शानिवार को अनिक मिल्क प्रोडक्ट्स प्रालि मंदसौर से दूध का नमूना और सोनिक बाॅयोकेमिकल थडोद  से सोया प्रोटीन का नमूना लिया गया है। जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद व कमलेश जमरा ने बताया कि शनिवार को अनिक मिल्क प्रोडक्ट्स प्रालि मंदसौर से दूध का नमूना और सोनिक बाॅयोकेमिकल प्रालि थडौद मंदसौर से सोया प्रोटीन का नमूना लिया गया है। जिनकी जांच रिपोर्ट आने पर रिपोर्ट अनुसार आगामी कार्यवाही की जावेगी। मिलावट से मुक्त अभियान के अंतर्गत कलेक्टर  एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन जिला मंदसौर के द्वारा लगातार जिले भर की खाद्य दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिये जा रहे है। 23 को  मंदसौर शहर में आ रही चलित प्रयोग शाला वैनशहर में 23 नवम्बर 24 नवम्बर को चलित खाद्य प्रयोगशाला मोबाईल वैन आ रही है। जिसमें आमजन उपभेक्ताओं को दस रूपयें देकर अपने घर में उपयोगी दैनिक खाद्य पदार्थ दूध, घी, मसालें जैसे खाद्य पदार्थ की प्राथमिक जांच करवा सकते है। जिसमें उपभोक्ताओं को दस से पन्द्रह मिनिट में प्राथमिक जांच मिल जावेगी। साथ इसे लेकर आमजनों को जागरूक भी किया जायेगा।                        				</description>
खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन टीम ने केशर ,बर्फ़ी, पोंगल व मसाले के लिए सेंपल जांच के लिए भेजे 
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरमंदसौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के दल द्वारा मैजिक बाॅक्स से  खाद्य संस्थानों  का निरीक्षण कर नमूने लिए गए है। श्याम के भरोसे मिष्ठान रामटेकरी से केशर बर्फी और दौलतपुरा स्थित पारस फूड एंड कन्फेक्शनरी से पोंगल (पिंगल) एपं पोंगल में डलने वाले मसाले का सेंपल लिया गया है। जिन्हें जांच के लिए  भोपाल लैब भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।  खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद कमलेश जमरा ने बताया कि गुरूवार को मैंजीक  बाक्स  सेे निरिक्षण कर खाद्य संस्थाानों से नमूने लिए । जिन्हें जांच के लिए भोपाल लैब भेजा गया है।  साफ - सफाई एवं ताजा खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिये गए। आगे निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।                        				</description>
गरोठ में खाद्य एवं ओषधि प्रशासन की कार्रवाई,मावा बर्फ़ी, नमकीन,लड्डू,के लिए सेम्पल जांच के लिए भेजे 
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज़ मंदसौर गरोठ में खाद्य एवं ओषधि प्रशासन विभाग द्वारा बुधवार को कारवाई करते हुए खाद्य संस्थानों से कुल पांच सेम्पल लिये जिन्हें प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद व कमलेश जमरा ने बताया कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पदेन अभिहित अधिकारी डाॅ के एल राठौर  के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन  द्वारा मंदसौर शहर एवं ग्रामीण  क्षेत्र में त्यौहारों में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले व दुकानदार अपने यहां पर शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचे इसके लिए निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान करीब पांच संस्थानों से नमूने भी लिये गए है। गरोठ के बालाजी मावा भंडार से मावा, श्री मधुमिलन रेस्टोरेन्ट से बर्फी, तिरूपति रेस्टारेंट से मावा लड्डू, प्रजापति रेस्टोरेन्ट मावा बर्फी और मुकद्दर का सिकन्दर रेस्टोरेन्ट से नमकीन के सेम्पल लिए गए है। त्यौहारों को देखते हुए खाद्य संस्थानों को साफ - सफाई एवं ताजा खाद्य सामग्री विक्रय करने के निर्देश दिए गए,आगे निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।                                                                                                				</description>
मावा,पेठा,रसगुल्ला,नमकीन, मिठाई के खाद्य एवं ओषधि विभाग ने लिए नमूने, जांच के लिए भेजे 
					                                                                                    जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरत्यौहारों में हर कोई मिठाई, नमकीन अपने घर ले जाता है। ऐसे में आमजनों को अच्छी और शुद्ध खाद्य सामग्री मिले इसके लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन सक्रियता बनाए हुए। शनिवार को शहर सहित ग्रामीण खाद्य संस्थानों से कुल 9 नमूने लिए है। जिन्हे जांच के लिए प्रयोग शाला भेजा गया है। जांच आने पर आगे की कार्यवाही होगी।जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद और कमलेश जमरा ने बताया कि  शनिवार को  कागला फूड्स ट्रेडर्स धानमंडी मंदसोर से रसगुल्ला, परम्परा एजेन्सी लक्ष्मण दरवाजा सोन पपडी और सुप्रीम रस गुल्ला, एनटैक्स सर्विसेस प्रालि मंदसौर से बिकाजी नमकीन और चाॅकलेट गिफ्ट, माक्खन रेस्टोरेंट नयाखेड़ा से मावापेड़ा मिठाई, नीलम होटल दलौदा मिठाई, अमृत होटल दलौदा से मावा और श्रीनाथ ट्रेडर्स दलौदा से गुलाब जामुन मिक्स के सेम्पल लिए गए है। कुल नौ सेम्पल लिए जिन्हें प्रयोगशाला में जांच हेतु भेजा गया है। शहर एवं ग्रामीण  क्षेत्र में त्यौहारों में आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री मिले व दुकानदार अपने यहां पर शुद्ध व ताजा खाद्य सामग्री बेचे इसके लिए निरीक्षण किया गया। साथ ही साफ सफाई ऱखने के निर्देश भी दिए गए।                                                                        				</description>
जिला आपूर्ति विभाग ने दलौदा से 4 नग घरेलू इंडेन गैस सिलिंडर 1 नग रिफिलिंग मशीन व ओमनी वैन जब्त किया
					                            जनसंवाद न्यूज़ मंदसौरकलेक्टर मनोज पुष्प के निर्देशन में जिला आपूर्ति अधिकारी राजीव वर्मा द्वारा शुक्रवार दोपहर में रेलवे फाटक दलोदा के पास से सतीश माहेश्वरी पिता मांगीलाल माहेश्वरी को लियाकत अली निवासी ग्राम धमनार के ओमनी वाहन क्रमांक MP13 BA0692 में रिफिलिंग मशीन के माध्यम से घरेलू एलपीजी गैस घरेलू इंडेन गैस सिलिंडर के द्वारा भरते हुए पाया गया, साथ ही 04 नग ( 02 नग भरे हुए एवं 02 नग खाली ) घरेलू इंडेन गैस सिलेंडर भी मौके पर अवैध रूप से संग्रहित पाए गए। उक्त 04 नग घरेलू इंडेन गैस सिलिंडर, 01 नग रिफिलिंग मशीन एवं ओमनी वैन को जब्त किया गया। ओमनी वैन को पुलिस थाना दलौदा में आगामी आदेश तक अभिरक्षा में दिया गया एवं घरेलू गैस सिलिंडर और रिफिलिंग मशीन को भी आगामी आदेश तक दलौदा इंडेन गैस एजेंसी को सुपुर्दगी में दिया गया। कार्यवाही के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी श्री वर्मा, जांच दल में  नारायण चंद्रावत एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जैन उपस्थित थे।                        				</description>
खाद्य विभाग ने सेंव,बेसन के लिए सेंपल, नए नियम का पालन नहीं पाया, दिए नोटिस 
					                                                                                                                जनसंवाद न्यूज मंदसौरखाद्य एवं ओषधि विभाग ने सीतामउ में निरिक्षण कर तीन संस्थानों से सेंपल भी लिए। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद एवं कमलेश जमरा ने बताया गुरूवार सीतामउ रोड़ स्थित नागेश्वर नमकीन से सेंव और बेसन का सेंपल लिया। दुकान संचालक को सामग्री निर्माण स्थल पर साफ - सफाई रखने के निर्देश दिए। डिगांव माली में अन्नपूर्णा सुपर मार्केट से रजनी कंपनी का वनस्पती और महावीर किराना से चाय पत्ती का सेंपल लिया गया। सभी सेंपलों को जांच हेतु प्रयोगशाला भेजा जायेगा। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।मिठाई विक्रेताओं के नए नियमों के तहत सीतामउ होटलों, रेस्टोरेन्ट और मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। यहां पर निरीक्षण के दौरान प्रकाश होटल पर नए नियमों के तहत मिठाई ट्रे पर निर्माण व एक्सपायरी दिनांक नहीं पाई गई। उक्त होटल संचालक को विभाग द्वारा नोटिस दिया जायेगा।                                                                                                				</description>
खाद्य एवं ओषधि विभाग ने किया निरिक्षण,शंकर स्वीटस जैन स्वीटस मस्ताना स्वीटस पर नवीन नियमों का पालन नहीं पाया
					                                                        जनसंवाद न्यूज मंदसौरखाद्य
एवं ओषघि विभाग ने बुधवार को नगर की प्रमुख मिठाई दुकानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थ मिठाईयों पर निर्माण दिनांक और एक्सपायरी दिनांक के लेबल का अवलोकन किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस जामोद एवं कमलेश जमरा ने बताया निरीक्षण के दौरान गोविन्द स्वीटस बीपीएल चैराहा बिकानेर स्वीटस प्रकाश स्वीटस अग्रवाल स्वीटस विष्णु मिष्ठान भण्डार जौधपुर मिष्ठान गोकुल स्वीटस राधा स्वीटस एवं शंकर स्वीटस का निरीक्षण कर मिठाईयों के लेबल चेक किए। निरीक्षण के दौरान सभी मिठाई दुकानदारों द्वारा एफएसएसए 2006 के नवीन प्रावधानों के तहत मिष्ठान (ट्रे) थाल पर लेबल लगाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान शंकर स्वीटस शुक्ला चैक जैन स्वीटस युवराज क्लब के बाहर एवं मस्ताना स्वीटस पर नवीन प्रावधानों का पालन नहीं पाया गया। जिन्हें नियमानुसार नोटिस दिया जावेगा।                                                				</description>
योग क्रियाएं है स्वस्थ्य जीवन का दर्पण, हलासन योग से पीठ, कमर, कंधे दर्द से मिलती राहत
					                            मंदसौर. योग क्रियाएं करने से तन और मन प्रसन्न रहता है और व्यक्ति हमेशा स्वस्थ्य रहता है। योग क्रियाएं जीवन के दर्पण के समान हैं। यह बात दशपुर योग सेवा संस्थान की योग शिक्षिका रंजना चौधरी ने संस्थान के सदस्यों को योग क्रियाओं के सुझाव सेशन में कही। समय-समय पर खासकर महिला सदस्यों की विडियो कांफ्रेसिंग के जरिए योग एक्टिविटी लगातार जारी है। श्रीमती चौधरी ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर कहा योग से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है और खुद को ऊर्जावान रखा जा सकता है। योग शिक्षिका श्रीमती चौधरी ने हलासन योग का महत्व बताते हुए कहा इससे पीठ, कमर और कंधे के दर्द से निजात मिलती है। योग की विधि भी बताई। महिला सदस्यों के संग संस्थान की योग एक्टिविटी निरंतर जारी रहेगी।                         				</description>